BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चार देखों की यात्रा पर हैं। अपनी इसी यात्रा के दौरान पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे हैं और यहां उनकी मुलाकात बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा से हुई है।  प्रियंका चोपडा दिनों अपनी फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए बर्लिन पहुंची हुई हैं। ऎसे में जैसे ही प्रियंका चोपडा को देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला वह उनके मिलने पहुंच गई। प्रियंका चोपडा ने इसे एक शानदार संयोग कहा और इस मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा,खूबसूरत इत्तेफाक कि मैं भी उसी समय बर्लिन में हूं जब प्रधानमंत्री मोदी यहां आए हुए हैं।  शुक्रिया पीएम मोदी सर कि आपने अपने बेहद व्यस्त समय में से मुझसे मिलने का समय निकाला। बता दें, पीएम मोदी इन दिनों 6 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अभिनेता इरफान खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय दृश्यों की कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। इरफान ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में इरफान और उनका दोस्त ‘शोले’ फिल्म के एक दृश्य का नकल करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में इरफान और उनके दोस्त का अंदाज कुछ ऐसा है जैसे शोले में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन के कंधों पर बैठ कर सीटी और हारमोनियम बजा रहे हैं। इरफान ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘शोले के पोस्टर से प्रभावित हमारी यह तस्वीर। फिल्मी प्रभाव।’’दूसरी तस्वीर में इरफान सुपरस्टार राजेश खन्ना के आइकॉनिक कपड़े में घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

छोटे परदे की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार श्वेता तिवारी की बडी बेटी पलक तिवारी के बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली हैं। एकता कपूर के धारावाहिक ‘कसौटी जिन्दगी की’ के जरिये टीवी की दुनिया में छायी श्वेता तिवाडी ने दूरदर्शन के बेहतरीन कार्यक्रम ‘रंगोली’ को प्रस्तुत किया है। उनका टीवी पर अंतिम शो बेगूसराय था, जो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया था। पलक तिवाडी श्वेता तिवाडी की बडी बेटी है, जो उन्हें राजा चौधरी से शादी करने के बाद हुई थी। श्वेता ने भोजपुरी अभिनेता और टीवी एक्टर राजा चौधरी से पहली शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि नवोदित अभिनेता दर्शील सफारी के साथ पलक तिवाडी बॉलीवुड में प्रवेश करेंगी। दर्शील सफारी सबसे पहले आमिर खान निर्मित फिल्म ‘तारे जमीं पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन व लेखन अमोल गुप्ते ने किया था लेकिन कुछ विवादों के चलते उन्होंने निर्देशन से अपना नाम वापस ले लिया था, जिस पर बाद में आमिर खान ने स्वयं निर्देशक के रूप में अपना नाम दिया था। हालांकि स्टोरी राइटर के तौर पर अमोल गुप्ते का ही नाम गया था। पलक तिवाडी 36 वर्षीया श्वेता तिवाडी की बड़ी बेटी है। इन समाचारों की पुष्टि स्वयं श्वेता तिवाडी ने की है। उन्होंने कहा है कि हां, पलक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनकी एक फिल्म को लेकर दर्शील सफारी से भी बात हो रही है। ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जल्द जारी किया जाएगा। इससे पहले पलक ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी जो काफी पसंद भी की गई। उनकी ये तस्वीरें फोटोग्राफर मैटी यादव ने क्लिक की हैं और पलक ने ज्यादातर तस्वीरों में कैप्शन के नाम पर सिर्फ मैटी को फोटो क्रेडिट दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि अगर कहानी उत्साहित कर देने वाली हो तो वह मराठी फिल्मों का निर्माण करना चाहेंगे। अभिनेता ने रविवार को यहां डिजाइनर-निर्देशक विक्रम फडणवीस की मराठी फिल्म ‘हृदयांतर’ का ट्रेलर लांच किया। मराठी फिल्मों के बारे में ऋतिक ने कहा, ‘‘फिल्म का प्रभाव अद्भुत है। मुझे लगता है कि अन्य मराठी फिल्म निर्माताओं के लिए विक्रम की इस फिल्म की तरह मुझे प्रभावित करना मुश्किल होगा।’’ ऋतिक ने कहा, ‘‘मैं मराठी फिल्मों का निर्माण भी करना चाहूंगा अगर कहानी मुझे उत्साहित कर देने वाली हुई।’’इस भाषा में ऋतिक की यह पहली फिल्म होगी। उन्होंने कहा, ‘‘‘हृदयांतर’ मेरे लिए फिल्म से अधिक है। यह आशा, आकांक्षा, सपने, हार्टब्रैक, साहस, शक्ति, खुशी, दुख और प्रेम है। मूल रूप से, यह हर भावना का एक मिश्रण है, जो मनुष्यों द्वारा महसूस किया जा सकता है।’’ फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं बड़ी फिल्म में छोटी-सी भूमिका निभा रहा हूं। काश फिल्म में मेरे लिए संवाद होता, जिसे मैं सीखता और अभ्यास करता।’’‘हृदयांतर’ 7 जून को होगी। इसमें सुबोध भावे, मुक्ता बर्वे और सोनाली खरे जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। ऋतिक ने यह भी पुष्टि की है कि अब तक ‘कृष 4’ के लिए नायिका का चयन नहीं किया गया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

After garnering praises for her role in Baywatch, Priyanka Chopra has another reason to celebrate. Come June 1, PeeCee will be bestowed with the coveted Dadasaheb Phalke Academy Award in a new category being introduced - Internationally Acclaimed Actress Award. Ashok Shekhar, the chairman of the Dadasaheb Phalke Award committee, confirmed, "Yes, we have decided to introduce a fresh category in the awards list - Internationally Acclaimed Actress Award. There are no two ways about the fact that Priyanka Chopra is the only actress who truly deserves this award. She has consented for the same." That's not all. Priyanka's mother Madhu Chopra too will be honoured with Dadasaheb Phalke Award in the Best Film category for her maiden production, 'Ventilator'. The Marathi family drama won trophies in three categories at the National Awards earlier this year. "We thought it is important to honour Madhu Chopra as her Marathi film won so many awards at the prestigious National Awards," Mehra added. Dadasaheb Phalke Academy has been honouring talent from the Hindi and regional industry since the year 2000 and acknowledges 22 different crafts of the industry, right from make-up artists to spot boys. "With her hard and sincere efforts, Priyanka has placed the Indian industry in the international forum so powerfully. It compelled the organisers to introduce this fresh category in the award," concludes Ashok.  Priyanka, who has been on a promotional spree for Baywatch for past one month, will now gear up for the third season of Quantico, recently renewed at ABC channel. In coming months, the actor will also spill the beans on her forthcoming Bollywood projects. In a media interaction last month, she revealed she has signed three Hindi films, without divulging any other detail.  साभार-khaskhabar.com          

Read More

अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि पहले नारीवाद को एक गंदा शब्द माना जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसके प्रति लोगों की धारणा बदल रही है। हुमा का मानना है कि नारीवाद कइयों के लिए समानता का शब्द बन गया है। हुमा मीडिया में महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करती रहती हैं और उन्होंने मार्च में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लैंगिक समानता पर बेबाक रूप से अपनी बात रखी थी। हुमा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पहले दुनिया भर में नारीवाद को गंदा शब्द माना जाता था, लेकिन अब नारीवाद को समानता का शब्द माना जाने लगा है। यह सभी को समान विकल्प प्रदान करता है। भारत पश्चिमी दुनिया से अलग नहीं है। हमने भी इसे एक खास नजरिए से देखा है और अब यह पूरी तरह अलग है।’’ कार्यस्थल पर लैंगिक असमानता के बारे में हुमा ने कहा, ‘‘कार्यस्थल पर अधिक महिलाओं का मतलब महिलाओं की अधिक सुरक्षा है। मुझे लगता है कि स्थिति में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है, लेकिन निश्चित रूप से यह बदलाव बेहतरी की दिशा में हो रहा है।’’‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘एक थी डायन’, ‘डेढ़ इश्किया’ से लेकर ‘जॉली एलएलबी 2’ में काम कर चुकीं हुमा ने फिल्मों में मजबूत महिला किरदारों को साकार किया है। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ तो सजगता और कुछ भाग्य के कारण हो पाया है। मैं दिलचस्प और रोचक भूमिकाएं करना चाहती थी और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि निर्देशक और निर्माता मेरे साथ ऐसी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।’’ वह फिलहाल हॉरर फिल्म ‘दोबारा : सी योर एविल’ को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें उनके भाई साकिब सलीम भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक प्रवाल रमन हैं, और इसमें लीजा रे, आदिल हुसैन के अलावा अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म दो जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बारे में हुमा ने कहा, ‘‘यह बहुत खास फिल्म है, क्योंकि हम दोनों (भाई-बहन) ने पहली बार साथ काम किया है। हमने कभी नहीं सोचा था कि करियर के शुरुआती दिनों में ही फिल्म में साथ काम करने का मौका मिलेगा। हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।’’ हुमा कहती है कि भाई के साथ फिल्म की शूटिंग बिल्कुल अलग रही। हुमा फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा की ‘वायसराय हाउस’ को लेकर भी उत्साहित हैं, जिसे भारत में अभी रिलीज होना है। खबर यह भी है कि हुमा एक नई फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने वाली हैं, लेकिन इस सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता इस बारे में जल्द ही कोई बयान देंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

दो दशक पूर्व करण जौहर के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ में काम कर चुके सलमान खान अब एक बार फिर से करण जौहर के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ को लेकर करण जौहर ‘रात बाकी’ नामक एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म को पहले करण जौहर फवाद खान और कैटरीना कैफ के साथ बनाने वाले थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के चलते फवाद का बॉलीवुड से नाता टूट गया। तब इस फिल्म का नाम ‘रात बाकी’ तय हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए अब सलमान खान का नाम सामने आया है। कैटरीना इस फिल्म में पहले से ही हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोडी ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद एक बार फिर से दिखायी देगी। इन दिनों इस फिल्म की पटकथा का काम चल रहा है। बताया जा रहा है फिल्म का प्रोडक्शन काम भी शुरू हो चुका है। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। सलमान और कैटरीना 5 साल बाद आदित्य चोपडा निर्मित अली अब्बास जफर निर्देशित टाइगर जिंदा है में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अबू धाबी में चल रही है। दोनों एक्शन अवतार में नजर आएंगे। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसकी 65 दिनों तक लगातार शूटिंग अबू धाबी में हो रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई।हिंदी कॉमेडी नाटक' हैलो डार्लिंग' के जरिये विंदू दारा सिंह,सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शीबा, पायल गोगा कपूर, सोनिया बिर्जे और शाद रंधावा ने मुंबई तथा सूरत में खूब धूम मचाया और उनका शो सुपर हिट रहा और अब वे २४ जून २०१७ को जयपुर (राजस्थान) में और २५ जून को दिल्ली में हिंदी कॉमेडी नाटक' हैलो डार्लिंग' के जरिये लोगो का मनोरंजन करेंगे और उनको हँसा-हँसा के लोटपोट करेंगे। और इस टीम के विंदू दारा सिंह और शाद रंधावा जल्दी ही बिग मैजिक चैनल के शो 'रूद्रा के रक्षक' में भी लोगों को नज़र आएंगे। दोनों पहली बार एक साथ किसी धारावाहिक में एक साथ काम कर रहे है और काफी समय के बाद विंदू दारा सिंह छोटे परदे पर वापस आ रहे है। इस बारे में विंदू दारा सिंह कहते है," काफी समय के बाद मैं आ रहा हूँ और मेरे साथ शाद रंधावा भी है जो मेरे साथ नाटक में काम कर रहे है। और उसके साथ शो में काम करने का मज़ा बहुत आएगा। इसमें मैं एक लिब्रेटी स्पेशल एपिसोड से प्रवेश करूंगा, जिसमें मैं प्रेतों के राजा की भूमिका निभा रहा हूँ।"       

Read More

चेन्नई । अभिनेत्री ऐश्वर्य राजेश ने अभिनेता अभय देओल की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है। दोनों तमिल फिल्म ‘इधु वेधालम सोल्लुम कधाई’ में साथ नजर आएंगे, जो अभय की पहली तमिल फिल्म होगी।  ऐश्वर्य ने ट्विटर पर शनिवार को अभय के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘अभय देओल बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। ‘इधु वेधालम सोल्लुम कधाई’ के लिए फोटो-शूट।’’ अभय इस फिल्म में एक अतिथि की भूमिका में नजर आएंगे। वह 29 मई से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। रथींद्रन प्रसाद निर्देशित फिल्म में अभिनेता अशोक सेल्वम भी प्रमुख भूमिका में हैं। अभय पिछली बार 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में नजर आए थे। फिलहाल उन्हें ‘रॉक द शादी’ की रिलीज का इंतजार है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री जयश्री वेंकटरमण 1990 के दशक के शो ‘हम पांच’ के आगामी रीमेक ‘हम पांच फिर से’ का हिस्सा बनना सम्मान की बात मानती हैं। रीमेक शो में जयश्री काजल भाई के करिदार में नजर आएंगी। इससे पहले ओरिजनल शो में इस किरदार को भैरवी रायचूर ने निभाया था।  जयश्री ने अपने बयान में कहा, ‘‘काजल भाई का किरदार निभाने को लेकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। जिस पल मुझे यह भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला...इसे नकारने का सवाल ही नहीं उठता था। मैं यह किरदार करने के लिए तुरंत तैयार हो गई क्योंकि मैंने ‘हम पांच’ को देखा है और मुझे काजल भाई का किरदार बेहद पसंद है।’’ अभिनेत्री ने कहा कि भैरवी रायचूर ने इस किरदार को बहुत अच्छे से निभाया था और वह आशा करती हैं कि वह उनके स्तर का अभिनय कर पाएंगी और दर्शकों का मनोरंजन कर सकेंगी। टीवी शो ‘हम पांच फिर से’ जल्द ही बिग मैजिक पर प्रसारित होगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पूरे देश में शायद ही ऐसा कोई हो जो सचिन का फैन न हो। वहीं कुछ ऐसे फैंस हैं जो सचिन की जिंदगी से जुड़ी कई बातें जानने के लिए इच्छुक और उत्साहित रहते है। वहीं कुछ क्रिकेट पसंद करने वालों के लिए वो किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। तो जब ऐसे महान क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित जब फिल्म बने तो वो इससे कैसे चूक सकते हैं। आज का दिन उन सभी फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं क्योंकि आज के दिन उनके अपने सचिन की फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ रिलीज हो चुकी है। दरअसल सचिन के मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी जिंदगी में बेहद निजी रहे हैं और ऐसे में उनके जीवन के बारे में हर कोई जानना चाहता है। क्रिकेट के भगवान सचिन के फैन सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में हैं, यही कारण है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इस फिल्म को अपने देश में रिलीज करना चाहता है। पर अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तान मे रह रहे उन फैंस का सपना अधूरा रह जाएगा। पाकिस्तान में यह फिल्म रिलीज न होने का कारण है कि ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ के डिस्ट्रीब्यूटर नहीं चाहते कि ये फिल्म अभी पाकिस्तान में रिलीज हो। पाकिस्तान फिल्म एग्जिबिटर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरेज लशारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘बाहुबली-2’ जैसी भारतीय फिल्में यहां काफी बिजनेस कर रही हैं, हम ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ को अपने देश में दिखाना चाहेंगे, हालांकि फिल्म को रिलीज तो सेंसर बोर्ड द्वारा पास करने के बाद ही किया जाएगा।’ वहीं फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने बताया, ‘नहीं ये फिल्म अभी पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी, क्योंकि इसके बारे में कोई जांच नहीं हुई हैं। आमतौर पर वहां के डिस्ट्रीब्यूटर हमे अप्रोच करते हैं और हमसे पाकिस्तान में फिल्म दिखाने के लिए ले जाते हैं।’ आपको बता दे कि ब्रिटिश डायरेक्टर जेम्स अर्सकाइन द्वारा निर्देशित ये फिल्म सचिन के निजी जीवन और क्रिकेट के प्रतिष्ठित खिलाड़ी बनने के सफर दर्शाती हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जल्द ही फिल्म मुन्ना माइकल से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं अभिनेत्री शेनाज ट्रेजरी का कहना है कि डिजिटल मीडिया युवाओं का ध्यान आकर्षित करने के मामले में छोटे पर्दे से अधिक प्रभावी है। शेनाज को 2003 की फिल्म इश्क विश्क के अलीशा सहाय के किरदार के लिए जाना जाता है। वह फिलहाल नेटफ्लिक्स के शो ब्राउन नेशन का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वह ट्रैवल-व्लागिंग शो के साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। शेनाज से जब पूछा गया कि डिजिटल मीडिया मनोरंजन के क्षेत्र में अगली सबसे बड़ी चीज है, तो उन्होंने बताया, मुझे नहीं लगता कि लोग अब अधिक टेलीविजन देखना पसंद करते हैं, मैं नहीं करती। मैं सबकुछ ऑनलाइन देखना पसंद करती हूं। मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए ही काफी जानकारी लेती हूं। यह पहले से बड़ी चीज है। अब युवाओं के लिए टेलीविजन गुजरे जमाने की चीज हो गई है। सब्बीर खान निर्देशित फिल्म मुन्ना माइकल में शेनाज एक टेलीविजन मेजबान की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल अपना अभिनय करियर शुरू कर रही हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More