BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ये है कारण जिसकी वजह से अभी PAK में नहीं रिलीज होगी सचिन...

ये है कारण जिसकी वजह से अभी PAK में नहीं रिलीज होगी सचिन...पूरे देश में शायद ही ऐसा कोई हो जो सचिन का फैन न हो। वहीं कुछ ऐसे फैंस हैं जो सचिन की जिंदगी से जुड़ी कई बातें जानने के लिए इच्छुक और उत्साहित रहते है। वहीं कुछ क्रिकेट पसंद करने वालों के लिए वो किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। तो जब ऐसे महान क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित जब फिल्म बने तो वो इससे कैसे चूक सकते हैं। आज का दिन उन सभी फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं क्योंकि आज के दिन उनके अपने सचिन की फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ रिलीज हो चुकी है। दरअसल सचिन के मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी जिंदगी में बेहद निजी रहे हैं और ऐसे में उनके जीवन के बारे में हर कोई जानना चाहता है।

क्रिकेट के भगवान सचिन के फैन सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में हैं, यही कारण है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इस फिल्म को अपने देश में रिलीज करना चाहता है। पर अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तान मे रह रहे उन फैंस का सपना अधूरा रह जाएगा। पाकिस्तान में यह फिल्म रिलीज न होने का कारण है कि ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ के डिस्ट्रीब्यूटर नहीं चाहते कि ये फिल्म अभी पाकिस्तान में रिलीज हो। पाकिस्तान फिल्म एग्जिबिटर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरेज लशारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘बाहुबली-2’ जैसी भारतीय फिल्में यहां काफी बिजनेस कर रही हैं, हम ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ को अपने देश में दिखाना चाहेंगे, हालांकि फिल्म को रिलीज तो सेंसर बोर्ड द्वारा पास करने के बाद ही किया जाएगा।’

वहीं फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने बताया, ‘नहीं ये फिल्म अभी पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी, क्योंकि इसके बारे में कोई जांच नहीं हुई हैं। आमतौर पर वहां के डिस्ट्रीब्यूटर हमे अप्रोच करते हैं और हमसे पाकिस्तान में फिल्म दिखाने के लिए ले जाते हैं।’

आपको बता दे कि ब्रिटिश डायरेक्टर जेम्स अर्सकाइन द्वारा निर्देशित ये फिल्म सचिन के निजी जीवन और क्रिकेट के प्रतिष्ठित खिलाड़ी बनने के सफर दर्शाती हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More