BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस शुक्रवार को दो फिल्में रिलीज हुई और दोनों ही फिल्म की दमदार स्टोरी के साथ दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्री द्वारा अभिनीत है। ‘हिंदी मीडियम’ में जहां मंझे हुए कलाकार इरफान खान और अभिनेत्री सबा कमर मुख्य भूमिका में हैं, वहीं ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई शानदार रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 10.27 करोड़ रुपये की कमाई की है। बालाजी मोशन पिक्च र्स की फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ बाहुबली और आईपीएल के खुमार के बीच पहले ही दिन 10.27 करोड़ रुपये की कमाई कर पाने में सफल रही है। वहीं ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ के मुकाबले इसकी कमाई काफी कम रही। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘हिंदी मीडियम’ ने शुक्रवार को 2.81 करोड़ रुपये ही मात्र बटोरे। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना मिली। वहीं, इरफान खान स्टारर ‘हिंदी मीडियम’ की खूब तारीफ हुई। एक व्यापार विश्लेषक के अनुसार, ‘बाहुबली और आईपीएल के बावजूद हाफ गर्लफ्रेंड ने 10.27 करोड़ रुपये की कमाई की है और उम्मीद है कि यह फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करती रहेगी।’  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । गायक-संगीतकार सलीम मर्चेंट का कहना है कि वह कनाडा के पॉप गायक जस्टिन बीबर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इस महीने की शुरुआत में यहां हुए उनके संगीत कार्यक्रम में उन्हें बहुत मजा आया। लोगों ने भारत में बीबर के पहले संगीत कार्यक्रम पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है, लेकिन सलीम ने कहा कि उनके पास गायक के ऊपर करने के लिए कोई कठोर टिप्पणी नहीं है। कुछ लोगों ने बीबर की यह कहते हुए आलोचना की थी कि वह बैकग्राउंड में चल रहे गानों पर महज होंठ हिलाकर चले गए और उन्होंने मात्र चार गाने मंच से खुद गाए थे। हाल ही में 92.7 बिग एफएम के साथ आरजे के रूप में जुड़े सलीम ने कहा, ‘‘मैं जस्टिन बीबर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। संगीत कार्यक्रम में मुझे बहुत मजा आया और मेरा मानना है कि किसी पर अनावश्यक रूप से कठोर टिप्पणी करना हमेशा स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’ सलीम ने कहा कि बीबर के गानों में नयापन होता है और उन्हें सभी पसंद करते हैं। मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में हुए बीबर के संगीत कार्यक्रम में आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, अनु मलिक, अर्जुन रामपाल, श्रीदेवी, मलाइका अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे, अरबाज खान और रवीना टंडन जैसी फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री श्रुति हासन 70वें कान फिल्म महोत्सव में अपनी अगामी फिल्म ‘संघमित्रा’ के प्रमोशन के लिए गई। इस दौरान उन्होंने अपने लुक से अपने फैंस को निराश कर दिया। उनके फैंस को उम्मींद थी कि वो अपनी ड्रेस से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। लेकिन हकीकत में इसका बिल्कुल उलट हो गया। रेड कॉर्पेट पर श्रुति ए आर रहमान के साथ आई। श्रुति ने इस मौके पर काले रंग का एक गाउन पहना हुआ था। इस गाउन में श्रुति बहुत ही एक्सपोजिंग लग रही थी। जहां तक उनके मेकअप की बात है वो ठीक था। आज की युवा जनरेशन श्रुति को अपनी फैशन आइकन मानती हैं और ऐसे में उनका इस तरह दिखना काफी निराशा जनक है। श्रुति का कहना हैं कि वो हमेशा अपने मूड के हिसाब से अपने लिए कपड़ो का चुनाव करती हैं। हालांकि वो हमेशा स्टाइल से ज्यादा कमफर्ट पर ध्यान देती हैं। उनका कहना हैं कि वो हमेशा अपने लिए कपड़े चुनते समय उनके रंग पर जरूर एक नजर डालती हैं कि कौन सा रंग उन पर अच्छा लगेगा या फिर नहीं। वो किसी भी फैशन को आंख बंद करके फॉलो नहीं करती हैं। उनका मानना है कि आपका स्टाइल अपने आप ही आपके व्यक्तित्व का विस्तार करता है। श्रुति हासन की फिल्म ‘संघमित्रा’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में श्रुति एक योद्धा राजकुमारी के अवतार में दिखने वाली हैं। सुंदर सी के निर्देशन में बन रही फिल्म संघमित्रा जिसको तेनानंदल प्रोड्यूस कर रहे हैं। संघमित्रा को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। ये पहली बार है जब श्रुति फिल्म में एक योद्धा राजकुमारी का रोल निभा रही हैं। इस दौरान फिल्म के बारे में श्रुति ने कहा कि, ‘मैं फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने पर काफी उत्साहित हूं। दर्शक इस फिल्म की कहानी से खुद को रिलेट कर पाएंगे।’ 70वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर 19 और 20 मई को ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी। हर साल अलग-अलग लुक और स्टाइल में कान में अपनी छाप छोड़ने वाली ऐश्वर्या इस साल कैसी दिखेंगी इसका उनका फैंस के साथ ही मीडिया भी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बाहुबली फेस अभिनेता प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोडी फिर साथ नजर आने वाली है। जानकारी के मुताबिक प्रभास की अगली फिल्म साहो में अनुष्का शेट्टी भी नजर आने वाली हैं। अपने यूएस प्रवास से लौटने के बाद प्रभास इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। प्रभास की यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर है। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन की है। बाहुबली सीरीज के लिए प्रभास को पांच साल का वक्त देना पडा था। बताया जा रहा है कि साहो में पूजा हेगडे मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी। अनुष्का का किरदार कैसा होगा इसकी जानकारी नहीं मिली है। गत वर्ष की सबसे बडी असफल फिल्म ‘मोहेनजो दारो’ में ऋतिक रोशन के साथ अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगडे की तकदीर ने पलटा खाया है। हिन्दी फिल्मों में अपनी असफल शुरूआत से करियर को पुन: शुरू करने वाली पूजा के हाथ एक बडी फिल्म लगने के समाचार आ रहे हैं। यदि यह समाचार सही हैं तो निश्चित रूप से इस बार पूजा को असफलता हाथ नहीं लगेगी बल्कि उन्हें हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी पहचान मिलेगी। प्राप्त समाचारों के अनुसार पूजा हेगडे को बाहुबली स्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘साहो’ में लेने के प्रयास चल रहे हैं। इस फिल्म के टीजर को 28 अप्रैल को प्रदर्शित हुई ‘बाहुबली-2’ के साथ जोडा गया था। टीजर को दर्शकों ने बेहद पसन्द किया है। कुछ दिनों पहले तक इस फिल्म में कैटरीना कैफ के होने की बात सामने आ रही थी लेकिन फिर निर्माताओं द्वारा इस खबर का खंडन किया गया और कहा गया कि कैटरीना कैफ को इस फिल्म का प्रस्ताव नहीं दिया गया है। इसके बाद श्रद्धा कपूर को लेकर समाचार आ रहे थे लेकिन अब जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार आशुतोष गोवारिकर की खोज पूजा हेगडे को प्रभास के साथ ‘साहो’ में रोमांस करते देखा जायेगा। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।  काफी दिनों से श्रद्धा कपूर को प्रभास के साथ लेने के बात चल रही थी। श्रद्धा कपूर खुद भी बाहुबली फेम के साथ काम करने के लेकर बेहद उत्साहित थी। उन्हें तो फिल्म की कहानी भी बेहद पसंद आई थी पर बजट की वजह फिल्म श्रद्धा के हाथ से निकल गई। इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने 8 करोड रुपए की डिमांड की, जो कि तमिल फिल्मों के हिसाब से अभिनेत्रियों को दिये जाने वाले पारिश्रमिक से ज्यादा था। कैटरीना कैफ के साथ भी पारिश्रमिक को लेकर अडचनें हैं। साभार-khaskhabar.com      

Read More

कान्स। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल-2017 के रेड कारपेट पर ब्लू गाउन पहनकर जलवे बिखेरे। ऐश्वर्या जब रेड कार्पेट पर उतरीं तो जैसे सबकी आंखें फटी रह गईं। वह इतनी ज्यादा खूबसूरत दिख रही थीं कि कैमरे उनके सामने से हटने को पल भर भी तैयार नहीं थे।बिना जूलरी के इस परी सी ड्रेस में ऐश्वर्या गजब ढाह रही थीं।आपको बता दें कि ऐश्वर्या 15 साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं। 70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत बुधवार को हुई थी। ऐश्वर्या के रेड कारपेट लुक को अभिषेक बच्चन ने भी सराहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- Love this photo..... Oh yes, and the beautiful lady in it too. ऐश्वर्या इस बार अपनी बेटी आराध्या के साथ 17 मई को कान्स पहुंची थीं। ऐश्वर्या ने शुक्रवार सुबह ग्रीन गाउन पहना था। यह फ्लोरल गाउन नीचे से ट्रांसपेरेंट था। LOreal Paris India ने ट्वीट कर ऐश्वर्या का लुक रिवील किया था। इस दौरान उन्होंने रोज लिपस्टिक और हल्का आई मेकअप किया था। हाथ में ब्रेसलेट और रिंग भी पहनी हुई थी। पिछले साल ऐश्वर्या गोल्डन, रेड और पर्पल गाउन में नजर आई थीं। पर्पल लिपस्टिक काफी चर्चा में रहा था। बता दें कि यह फेस्टिवल 28 मई तक चलेगा। ऐश्वर्या पहली बार 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास की स्क्रीनिंग के लिए कान्स फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। इसके बाद वे लगातार इस फेस्टिवल शामिल हो रही हैं। साभार-khaskhabar.com            

Read More

मुंबई । सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के निर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक पृष्ठ की कवर वीडियो बनाने के लिए फेसबुक से हाथ मिलाया है। कवर वीडियो में फिल्म के गीत ‘रेडियो’ से सलमान को करार करते हुए दिखाया गया है। सलमान खान फिल्म्स के सीओओ अमर बटाला ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य उद्देश्य नियमित पथ से दूर चलना है। हमने सलमान खान की प्रत्येक फिल्म के लिए अलग तरह से काम किया है और ‘ट्यूबलाइट’ कुछ अलग नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सलमान खान और उनके सुपर स्टारडॉम को देखते हुए, फेसबुक सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्मों में से है जो ‘ट्यूबलाइट’ को प्रशंसकों तक पहुंचाने और इसकी सफलता में मदद कर सकता है।’’ सलमा खान और सलमान द्वारा निर्मित ‘ट्यूबलाइट’ सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झू झू भी प्रमुख भूमिका में हैं। एव्री मीडिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ गौतम बी. ठक्कर ने कहा, ‘‘सलमान खान फिल्म्स और फेसबुक डिजिटल दुनिया में नया मानक स्थापित करने में हमारे लिए काफी मददगार रहे हैं। किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए कवर वीडियो सुविधा सबसे पहले है और हम अपने प्रयासों के माध्यम से और अधिक मानक स्थापित करने की आशा करते हैं।’’ फिल्म के पास अपना खुद का इमोजी भी है। ‘ट्यूबलाइट’ दुनियाभर में ईद पर रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुरुवार 18 मई को एक दुखद समाचार मिला अभिनेत्री रीमा लागू का निधन। 58 साल की ‘युवा मां’ का दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। समाचार सुनने के बाद यादों के जेहन में एक निश्छल मुस्कराता चेहरा दौडने लगा। बोलती मुस्कराती आंखें और मोहक मुस्कान के साथ चेहरे पर नजर आने वाली मासूमियत कुछ ऐसा था रीमा लागू का आकर्षण जो बरबस अपनी ओर खींचता था। हिन्दी फिल्मों में निरूपाराय के बाद मां की भूमिका में सर्वाधिक चर्चित और प्रशंसित रही थी रीमा लागू। उनके निधन से हिन्दी सिनेमा में ‘मां’ की भूमिका का जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई होना बेहद मुश्किल नजर आता है। संभावना यह भी बनती है कि अब फिल्मों में ‘मां’ की भूमिका को लिखा जाना कम किया जा सकता है। रीमा लागू को चार बार—मैंने प्यार किया (1989), आशिकी (1991), हम आपके हैं कौन! (1995) और वास्तव (2000) के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। नब्बे के दौर के उन तमाम नायकों की मां की भूमिका में नजर आईं रीमा जो आज हिन्दी फिल्मों के सुपर सितारों में शामिल होते हैं। संजय दत्त, सलमान खान, गोविन्दा, काजोल, माधुरी दीक्षित, जूही चावला जैसे सितारों की वो परदे पर नजर आने वाली स्थायी मां थीं। मंसूर अली खान के निर्देशन में बनी ‘कयामत से कयामत तक’ वो पहली फिल्म थी जिसने उन्हें मां के रूप में एक पहचान दिलवाई। इसके बाद रीमा लागू, 90 के दशक की फेवरिट मां बन गई। उनकी मासूम सी आवाज, भोलापन लिए चेहरा उन्हें इस ढांचे में बेहतरीन तरीके से फिट कर गया। अरुणा राजे की ‘रिहाई’ में विवादित चरित्र निभाने के बाद राजश्री प्रोडक्शन ने उन्हें ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान की मां के रूप में परदे पर उतारा। ‘मैंने प्यार किया’ में उनके द्वारा निभाया गया मिडिल ऐज मां का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया। कयामत से कयामत और मैंने प्यार किया ने हिन्दी सिनेमा में ‘मां’ की भूमिका को बदला। अब ‘मां’ आकर्षक और युवा नजर आने लगी। अपनी उम्र के अनुरूप उसे परदे पर उतारा जाने लगा। महेश भट्ट ने अपनी फिल्म ‘आशिकी’ में रीमा लागू को एकल मां के रूप में परदे पर दिखाया। रीमा लागू की भूमिका ने नई सोच, नई दिशा महिला समाज को दी। पति द्वारा छोडी गई महिला आत्महत्या करके अपनी जिन्दगी खत्म करने के स्थान पर अपनी इच्छा शक्ति के चलते अपनी औलाद का पालन पोषण करती। हालात को देखते हुए पुत्र विद्रोही होता है लेकिन वह समाज के लिए घातक नहीं बनता। रीमा लागू ने सर्वाधिक फिल्में सलमान खान के साथ कीं। सलमान खान की फिल्मों में उनका हल्का फुल्का दिलकश किरदार रहा लेकिन शाहरुख खान के साथ उन्होंने निखिल अडवाणी के निर्देशन में बनी कल हो न हो में जो भूमिका निभाई वह अविस्मरणीय रही। धीरे-धीरे अपनी मौत की तरफ जाते पुत्र को देखना, इसके बाद भी उसे हिम्मत देना और फिर दुनिया के सामने मुस्कराते हुए नजर आना,ख्यह किरदार उनकी अभिनय की पराकाष्ठा थी।  हंसती मुस्कराती मां के इतर उन्होंने महेश मांजरेकर की फिल्म ‘वास्तव’ में संजय दत्त की मां की भूमिका की। यह ‘मदर इंडिया’ की नर्गिस का परिष्कृत रूप था। मेहबूब खान ने जहां मां के हाथों को फौलादी बनाया था वहीं महेश मांजरेकर ने उसे और मजबूती देते हुए उसे इतना मजबूत बनाया कि वह स्वयं अपने बेटे को इच्छा मृत्यु दे देती है। ‘वास्तव’ में संजय दत्त के बराबर रीमा लागू को तवज्जो मिली थी। उनकी यह भूमिका उनके द्वारा की गई 90 से ज्यादा फिल्मों में सबसे ‘यादगार’ भूमिका रही है।  गोविन्दा की मां के रूप में नजर आई रीमा लागू ने ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में पहली बार अपने बालों को सफेद कराया था। यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें उनके चेहरे पर झुर्रियों को दर्शाया गया था। वरना उन्होंने अपनी हर फिल्म में स्वयं को युवा ही दर्शाया था। रीमा लागू ने टेलीविजन पर बहुत काम किया। उन्होंने लगभग 9 धारावाहिकों में विभिन्न भूमिकायें निभाई। उन्हें टीवी पर तूतू-मैंमैं में निभाई सास की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पहला टेलीविजन का पुरस्कार मिला था। वर्ष 1994 से 2000 के मध्य डीडी नेशनल और स्टार प्लस पर इस धारावाहिक का प्रसारण हुआ था। इन दिनों रीमा लागू महेश भट्ट के धारावाहिक ‘नामकरण’ में दादी की भूमिका में नजर आ रही थीं। रीमा लागू के अचानक यूं चले जाने से हिन्दी व मराठी फिल्मों में जो स्थान रिक्त हुआ है उसे भरने के लिए कोई ऐसी अभिनेत्री दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। हिन्दी फिल्मों में उनके स्थान को भरने की क्षमता एक मात्र तब्बू में है। तब्बू ने कुछ फिल्मों में मां की भूमिका को बेहद असरकारक अंदाज में निभाया है। अभी तक हिन्दी फिल्मों में ‘मां’ की प्रभावशाली भूमिका को लिखा जा रहा है। ‘हैदर’ इस बात का सबूत है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । सिनेमा जगत की मानी मानी अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है दिल का दौरा पडने से उनकी मौत हुई है। आपको बता दें कि रीमा लागू कई हिट फिल्मों में बड़े सितारों की मां का रोल कर चुकी हैं। रीमा लागू की मौत की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई। बॉलीवुड के कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। बीती रात हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई। रात 3 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर 2 बजे ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रीमा लागू हिन्दी के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म `मैंने प्यार किया`, `आशिकी`, `साजन`, `हम आपके हैं कौन`, `वास्तव`, `कुछ कुछ होता है` और `हम साथ साथ हैं` जैसी कई फिल्मों में रीमा मां का किरदार निभा चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीवी पर सीरियल `श्रीमान जी श्रीमती जी`, `तू तू मैं मैं` में सास-बहू की लड़ाई को लोगों ने खूब पसंद किया, जिसमें वह सास के किरदार में थीं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। सुनील 55 साल के हैं और इस उम्र में भी वह पूरी तरह से फिट हैं। अभिनेता ने कहा कि यह एक बेहद अच्छा अहसास है। अभिनेता ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, ‘‘मैं अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहता हूं और मेरा मानना है कि हमारे अंदर कहीं न कहीं वो विजेता है, जिसमें कुछ कर दिखाने की क्षमता है। उम्र तो केवल एक संख्या है।’’सुनील इस बात से अधिक खुश हैं कि युवा पीढ़ी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रही है।  अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं इस बात से खुश हूं कि युवा पीढ़ी फिटनेस पर ध्यान दे रही है। मैं देख रहा हूं कि नई पीढ़ी मुझे सम्मान दे रही है। वे सभी कह रहे हैं कि हम अपना प्रशिक्षण आपके कारण शुरू कर रहे हैं। 18 साल के बच्चों की प्रेरणा बनने से बेहतर कोई और चीज नहीं। मैं सच में बहुत खुश हूं।’’ अभिनेत्री आथिया शेट्टी के पिता सुनील ने ‘स्मैश शिवफिटइन’ नाम के जिम का उद्घाटन किया। इस जिम का निर्माण शिवोहम के साथ मिलकर किया गया है। इस नए जिम के बारे में सुनील ने कहा, ‘‘इसका नाम शिवफिट है और मुझे लगता है कि यह सबसे शानदार है। मुझे यह जिम बाकी जिमों से अलग लग रहा है, क्योंकि इसमें दिए जाने वाला प्रशिक्षण अलग है और इसमें हमारी दिनचर्या से संबंधित गतिविधियां शामिल हैं।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

Shilpa Shetty and her businessman husband Raj Kundra were earlier sent a legal notice by vendor Ravi Mohanlal Bhalotia for allegedly cheating the textile owner of Rs 24 lakhs.   Shilpa and Raj have now slapped a defamation notice for Rs.100 crore on Bhalotia who publicly called the celebrity couple a cheat and tried to malign their reputation for extra media coverage. Raj, who immediately clarified that the vendor was misusing his connections and abusing the law, has filed a quashing petition in the Bombay High Court, as it is a clear quashing case by the legal book.   Confirms Mr. Raj Kundra's spokesperson, "Raj Kundra & Shilpa Shetty Kundra have slapped a defamation notice for Rs.100 crore on Ravi Mohanlal Bhalotia. A quashing petition has been filed in the Bombay High Court as they have tight contracts signed and have been responsibly following the laws of the land".  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि हॉरर विधा को उचित रूप से पेश नहीं किया गया है और वह उम्मीद करती है कि अच्छी कहानी के साथ कम बजट में बनी उनकी डरावनी फिल्म ‘दोबारा : सी योर ईविल’ को देखना रोमांचक होगा। इस फिल्म में वह अपने भाई साकिब सलीम के साथ नजर आएंगी। हुमा ने फिल्म के गीत के लांच के मौके पर मीडिया को बताया, ‘‘मुुझे लगता है कि भारतीय सिनेमा में यह उचित समय है, जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजार के साथ सहयोग महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे दर्शक दुनियाभर में हैं।    हमारी फिल्म ‘दोबारा’ अच्छी कहानी वाली कम बजट की फिल्म है, जिसे हमने एक अच्छी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बनाने का प्रयास किया है।’’ फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे साकिब और रिया चक्रबर्ती भी गीत के लांच कार्यक्रम में मौजूद थे। हुमा ने बताया कि यह अमेरिकी फिल्म ‘ऑक्युलस’ का रूपातंरण है, लेकिन उन लोगों ने कहानी को भारतीय प्रारूप में बेहतर ढंग से पेश करने के लिए कहानी के मुख्य किरदारों में थोड़ा बदलाव किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों भाई-बहन में से किसी को बचपन में हॉरर फिल्मों को देखने से डर लगता था तो हुमा ने कहा, ‘‘हमारे दादा हमें ढेर सारी डरावनी काहनियां सुनाया करते थे, इसलिए इससे मेरी कुछ मजेदार यादें जुड़ी हैं, बात जब टीवी पर डरावनी फिल्में देखने की आती थी तो हां (अपने भाई की ओर इशारा करते हुए) कोई बहुत ज्यादा डर जाता था।’’ इस पर साकिब ने कहा, ‘‘कोई भी ‘बाहुबली’ की तरह पैदा नहीं हुआ है, तो हां मैं डर जाता था और यह उचित है। प्रवाल रहमान निर्देशित इस फिल्म में आदिल हुसैन और लीसा रे भी हैं और यह दो जून को रिलीज होगी।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । फिल्म ‘वजह तुम हो’ से सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री सना खान का मानना है कि प्रतिभा परिचय का मोहताज नहीं होती। एक अनूठे टैलेंट हंट ‘बॉलीवुड मिस्टर एंड मिसेज इंडिया 2017’ में बतौर जज की भूमिका निभा रही सना कहती हैं कि जिंदगी में कामयाबी चाहिए, तो हेल्दी कंपटीशन में विश्वास करना सीखना होगा। सना खान ने इस प्रतियोगिता के बारे में बताया, ‘‘बॉलीवुड मिस्टर एंड मिसेज इंडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो बड़े शहरों से ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे शहरों से प्रतिभाओं को ढूंढकऱ उन्हें निखारकर बॉलीवुड तक पहुंचाने में मदद करेगा।’’ वह आगे कहती हैं, ‘‘मैं आज के युवाओं में गजब का आत्मविश्वास देखकर दंग हूं। स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्र ही आत्मविश्वास से भरे हैं जो पहले देखने को नहीं मिलता था।’’ यह पूछने पर कि उन्हें इस हंट के दौरान प्रतिभागियों से किस तरह से अपेक्षा हैं? इसके जवाब में वह कहती हैं, ‘‘मेरा फोकस टैलेंट पर होगा। इस दौरान बहुत सारी परफॉर्मेंस होने वाली हैं। नई प्रतिभाओं को देखने का मौका मिलेगा। ऐसे बहुत लोग हैं जो प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें वह मंच नहीं मिल पाता, जिसके जरिए उनकी प्रतिभा का पता चल सके, लेकिन हम उन्हें ग्रूम कर वह मौका देखने वाले हैं।’’ बॉलीवुड में बढ़ रही प्रतियोगिता के बारे में सना कहती हैं, ‘‘बढ़ती तकनीक के साथ कंपटीशन बढ़ रहा है। आज से 10 से 15 साल पहले कंपटीशन कम था तो मौके मिलने कुछ आसान थे, लेकिन आज कंपटीशन बहुत है। अभिनेता बनने की चाह रखने वाले युवा ही नहीं बल्कि आम लोग भी खुद को बहुत फिट रखते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिक्स पैक एब आम हो गए हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियां ही मेकअप के मामले में अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं तो ऐसे में भीड़ से अलग दिखना बहुत जरूरी हो गया है और इस तरह टैलेंट हंट के जरिए हम प्रतिभागियों को निखारकर उन्हें बॉलीवुड में किस्मत आजमाने का एक मौका दे रहे हैं।’’ वह कहती हैं, ‘‘बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहे युवा पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं। युवाओं में एक गजब का आत्मविश्वास है जो चौंकाने वाला है। बस जरूरी है कि हेल्दी कंपटीशन में विश्वास रखें, क्योंकि मेरा मानना है कि अगर आपको आगे बढऩा है तो सकारात्मक सोच के साथ काम करना होगा। जलन एवं द्वेष आपकी प्रतिभा को कमतर कर देता है।’’ प्रतियोगिता के विजेताओं को बॉलीवुड का गोल्डन टिकट दिया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब फिल्म इंडस्ट्री के 25 कलाकार मिलकर इन प्रतिभाओं को निखारेंगे, जिसमें सना के अलावा अरबाज खान, रजनीश दुग्गल, देबिना बनर्जी, यश अहलावत भी हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली और गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर होगा। टैलेंट हंट के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं, जबकि फिनाले 24 जून को होगा। साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More