BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जानी मानी अभिनेत्री रीमा लागू का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

जानी मानी अभिनेत्री रीमा लागू का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुडमुंबई । सिनेमा जगत की मानी मानी अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है दिल का दौरा पडने से उनकी मौत हुई है। आपको बता दें कि रीमा लागू कई हिट फिल्मों में बड़े सितारों की मां का रोल कर चुकी हैं। रीमा लागू की मौत की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई। बॉलीवुड के कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

बीती रात हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई। रात 3 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर 2 बजे ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रीमा लागू हिन्दी के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म `मैंने प्यार किया`, `आशिकी`, `साजन`, `हम आपके हैं कौन`, `वास्तव`, `कुछ कुछ होता है` और `हम साथ साथ हैं` जैसी कई फिल्मों में रीमा मां का किरदार निभा चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीवी पर सीरियल `श्रीमान जी श्रीमती जी`, `तू तू मैं मैं` में सास-बहू की लड़ाई को लोगों ने खूब पसंद किया, जिसमें वह सास के किरदार में थीं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More