BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘साहो’ में प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी

‘साहो’ में प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टीबाहुबली फेस अभिनेता प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोडी फिर साथ नजर आने वाली है। जानकारी के मुताबिक प्रभास की अगली फिल्म साहो में अनुष्का शेट्टी भी नजर आने वाली हैं। अपने यूएस प्रवास से लौटने के बाद प्रभास इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। प्रभास की यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर है। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन की है। बाहुबली सीरीज के लिए प्रभास को पांच साल का वक्त देना पडा था। बताया जा रहा है कि साहो में पूजा हेगडे मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी। अनुष्का का किरदार कैसा होगा इसकी जानकारी नहीं मिली है। गत वर्ष की सबसे बडी असफल फिल्म ‘मोहेनजो दारो’ में ऋतिक रोशन के साथ अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगडे की तकदीर ने पलटा खाया है। हिन्दी फिल्मों में अपनी असफल शुरूआत से करियर को पुन: शुरू करने वाली पूजा के हाथ एक बडी फिल्म लगने के समाचार आ रहे हैं। यदि यह समाचार सही हैं तो निश्चित रूप से इस बार पूजा को असफलता हाथ नहीं लगेगी बल्कि उन्हें हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी पहचान मिलेगी। प्राप्त समाचारों के अनुसार पूजा हेगडे को बाहुबली स्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘साहो’ में लेने के प्रयास चल रहे हैं। इस फिल्म के टीजर को 28 अप्रैल को प्रदर्शित हुई ‘बाहुबली-2’ के साथ जोडा गया था। टीजर को दर्शकों ने बेहद पसन्द किया है। कुछ दिनों पहले तक इस फिल्म में कैटरीना कैफ के होने की बात सामने आ रही थी लेकिन फिर निर्माताओं द्वारा इस खबर का खंडन किया गया और कहा गया कि कैटरीना कैफ को इस फिल्म का प्रस्ताव नहीं दिया गया है। इसके बाद श्रद्धा कपूर को लेकर समाचार आ रहे थे लेकिन अब जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार आशुतोष गोवारिकर की खोज पूजा हेगडे को प्रभास के साथ ‘साहो’ में रोमांस करते देखा जायेगा। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।  काफी दिनों से श्रद्धा कपूर को प्रभास के साथ लेने के बात चल रही थी। श्रद्धा कपूर खुद भी बाहुबली फेम के साथ काम करने के लेकर बेहद उत्साहित थी। उन्हें तो फिल्म की कहानी भी बेहद पसंद आई थी पर बजट की वजह फिल्म श्रद्धा के हाथ से निकल गई। इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने 8 करोड रुपए की डिमांड की, जो कि तमिल फिल्मों के हिसाब से अभिनेत्रियों को दिये जाने वाले पारिश्रमिक से ज्यादा था। कैटरीना कैफ के साथ भी पारिश्रमिक को लेकर अडचनें हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More