BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

युवाओं की इस बात से काफी खुश है सुनील शेट्टी

युवाओं की इस बात से काफी खुश है सुनील शेट्टीनई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। सुनील 55 साल के हैं और इस उम्र में भी वह पूरी तरह से फिट हैं। अभिनेता ने कहा कि यह एक बेहद अच्छा अहसास है। अभिनेता ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, ‘‘मैं अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहता हूं और मेरा मानना है कि हमारे अंदर कहीं न कहीं वो विजेता है, जिसमें कुछ कर दिखाने की क्षमता है। उम्र तो केवल एक संख्या है।’’सुनील इस बात से अधिक खुश हैं कि युवा पीढ़ी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रही है। 

अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं इस बात से खुश हूं कि युवा पीढ़ी फिटनेस पर ध्यान दे रही है। मैं देख रहा हूं कि नई पीढ़ी मुझे सम्मान दे रही है। वे सभी कह रहे हैं कि हम अपना प्रशिक्षण आपके कारण शुरू कर रहे हैं। 18 साल के बच्चों की प्रेरणा बनने से बेहतर कोई और चीज नहीं। मैं सच में बहुत खुश हूं।’’ अभिनेत्री आथिया शेट्टी के पिता सुनील ने ‘स्मैश शिवफिटइन’ नाम के जिम का उद्घाटन किया। इस जिम का निर्माण शिवोहम के साथ मिलकर किया गया है। इस नए जिम के बारे में सुनील ने कहा, ‘‘इसका नाम शिवफिट है और मुझे लगता है कि यह सबसे शानदार है। मुझे यह जिम बाकी जिमों से अलग लग रहा है, क्योंकि इसमें दिए जाने वाला प्रशिक्षण अलग है और इसमें हमारी दिनचर्या से संबंधित गतिविधियां शामिल हैं।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More