BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इन दिनों सिंगर अदनान सामी काफी खुश है। जी हां उनके घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। वो इतने खुश हैं कि उन्होंने अपनी इस खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अदनान ने ट्वीट किया कि, वह और उनकी वाइफ रोया इससे बेहद खुश हैं क्योंकि वे दोनों एक बेटी ही चाहते थे और इसी बात की दुआ कर रहे थे। अदनान ने बेटी का मदीना रखा है। अदनान ने बताया, ‘दोनों मां-बेटी ठीक हैं। मदीना हमें मिली सबसे प्यारी चीज़ है। रोया और मैं हमेशा से एक बेटी चाहते थे और वह पहले से ही मेरा लकी चार्म बन चुकी है। मुझे मेरे म्यूजिक के लिए एक नई प्रेरणा मिल गई है और अब वह मेरी दुनिया होने वाली है।’ बेटी से आने से तो अदनान सामी खुश हैं ही, इसके अलावा उनके यहां एक और जश्न होगा। दरअसल, अदनान सामी को हाल ही में ब्रिटिश पार्लियामेंट की ओर से म्यूजिक की दुनिया में अचीवमेंट पाने के लिए एशियन अवॉर्ड मिला है, और इसके लिए वह अपनी बेटी को लकी चार्म मानते हैं। इस अवॉर्ड को लेते हुए अदनान ने कहा था कि, मैं इसे अपने पिता को समर्पित करता हूं और भारत के नाम पर लेता हूं। अदनान और रोया ने 2010 में शादी की थी और दोनों की साथ में यह पहली संतान है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

छोटे परदे पर जल्द ही एकता कपूर का नया शो चंद्रकांता शुरू होने जा रहा है। इस धारावाहिक में बिग बॉस के छठवे सीजन को जीतने वाली और ‘बडी दूर से आये हैं’ में नजर आई अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस शो में उनका किरदार बेहद मजबूत और महत्त्वपूर्ण है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक उर्वशी इस शो में नकारात्मक रोल में नजर आने वाली हैं। उर्वशी इस शो में रानी इरावती के किरदार में नजर आएंगी। इस रोल के लिए उर्वशी काफी मेहनत भी कर रही है। बताया जा रहा है कि अपने किरदार को जीवंत करने के लिए वे इन दिनों घुडसवारी सीख रही हैं। इस बारे में बात करते हुए उर्वशी ने टीओआई को बताया कि, रोल के लिए घुडसवारी सीखना काफी रोमांचकारी अनुभव है। पहले मुझे डर लगता था क्योंकि मैंने कभी भी घुडसवारी नहीं की थी लेकिन अब मेरा डर दूर हो गया है। ज्ञातव्य है कि एकता कपूर के इस शो में मधुरिमा तुली चन्द्रकांता की भूमिका निभा रही हैं साथ ही इसी शो से शिल्पा अग्निहोत्री भी कमबैक कर रही हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ कल यानी 10 मई को रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन है। इस फिल्म में प्रियंका नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं अब यह देखना है कि फिल्म को लोग कितना पसंद करते है। इसके अलावा प्रियंका अन्य कई प्रोजेक्ट में भी बिजी है। जिसमें उनके होम प्रोडक्शन की कई फिल्में जो रिलीज हो चुकी हैं वहीं आगे वो और फिल्में बनाने के लिए तैयारियां कर रही हैं। जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका ‘नलिनी’ बनाने की तैयरी कर रही हैं। यह फिल्म बंगाली-मराठी मिक्स भाषा की इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले प्रियंका की होम प्रोडक्शन पर्पल पेबल पिक्चर में अब तक भोजपुरी में बम बम बोल रहा है काशी, मराठी में वेंटिलेटर, पंजाबी में सरवन, सिक्किम में बनी पहुना और गोवा की भाषा में बनी लिटिल जो बनी है। ‘नलिनी’ एक रोमांटिक फिल्म होगी। जो नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के रियल लाइफ रोमांस की कहानी होगी। साल 1878 में जब वह केवल 17 साल के थे तो वह डॉक्टर आत्माराम पांडुरंग तर्खडकर के मुंबई स्थित घर में उनके साथ ही रहते थे। उसी दौरान उन्हें उनकी 20 साल की बेटी अन्नपूर्णा से प्रेम हुआ। अन्नपूर्णा तब इंग्लैंड से लौटी ही थी। इंग्लिश में निपुण अन्नपूर्णा रवीन्द्रनाथ की टीचर बन गईं और धीरे-धीरे टीचर और उनके इस यंग स्टूडेंट में करीबी बढ़ती गई। अन्नपूर्णा के कहने पर उन्होंने उनका नाम नलिनी रखा और अपनी कविताओं में उन्हें हमेशा के लिए जीवंत भी कर दिया। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक उज्जवल चटर्जी करेंगे। इस पर उज्जवल चटर्जी ने कहा कि, ‘यह एक आदर्शवादी लव स्टोरी होगी, जिसमें एक यंग स्टूडेंट के नजरिए से कहानी फिल्माई जाएगी।’ चटर्जी की पत्नी सागरिका ने इस पिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म के लिए कास्टिंग पर काम जारी है और उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर तक यह पिल्म बनकर तैयार हो जाएगी। खबरों की मानें तो प्रियंका जल्द ही अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

गत वर्ष प्रदर्शित हुई रूस्तम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के बारे में भी जानकारी दी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘प्रधानमंत्री ने फिल्म का शीर्षक सुनकर जो मुस्कान दी उसने मेरा दिन बना दिया।’ अक्षय कुमार की यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का गुणगान करती है। मोदी भी जब से प्रधानमंत्री बने हैं उनकी पहली प्राथमिकता हर घर मेें शौचालय बनवाना है ताकि महिलाओं को खुले में शौच ना जाना पडे। यह फिल्म सरकार के विजन को दर्शकों तक पहुंचाने में और लोगों की आंखें खोलने में कामयाब हो सकती है। अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें इस फिल्म के बारे में पूरी जानकारी दी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कभी हिन्दी फिल्मों में सलमान खान के साथ प्रवेश करने वाली और तमिल फिल्मों की सुपर सितारा नेत्री और वर्तमान में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी नगमा मोरारजी ने रविवार को अभिनेता रजनीकांत से उनके घर पर मुलाकात की। नगमा ने इस बारे में ट्वीट भी किया। नगमा ने एक वक्त पर रजनीकांत के साथ कई तमिल फिल्मों में काम किया है। नगमा ‘बाशा’ के को-स्टार और अपने पुराने दोस्त रजनीकांत के साथ कुछ वक्त बिताया और उनके साथ बातचीत की। नगमा ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं न्यूज पोर्टल एनबीटी के अनुसार उन्होंने रिपोर्टर्स को बताया कि रजनीकांत उनके पुराने दोस्त हैं। इसका महिला कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। एक सवाल के जवाब में नगमा ने कहा कि कई लोग चाहते हैं कि रजनीकांत राजनीति में आएं। वहां भी वह सफल होंगे। बताते चलें कि नगमा ने इस पॉप्युलर सुपरस्टार के साथ कई तमिल फिल्मों में काम किया है। नगमा 1990 के दौर की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। रजनीकांत और नगमा की फिल्म ‘बाशा’ 1995 में रिलीज हुई थी और तब यह तमिल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश कृष्णा ने किया था और इसके कई संवाद चर्चित हुए थे। इसी साल ‘बाशा’ का डिजिटल वर्जन भी रिलीज किया गया था। इससे पहले मार्च में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक और उनकी पत्नी ने भी रजनीकांत से उनके घर पर मुलाकात की थी।     साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए मशहूर अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट ने दोहरे मानदंड अपनाने वाले लोगों पर निशाना साधा है। पूजा ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘दुनिया को किसी वृद्ध पुरुष के युवा महिला से विवाह करने पर कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन जब इससे उलटा होता है तो वे प्रहार करते हैं। दोहरे मानदंड।’’ पिछले साल पूजा ने अपनी शराब की लत और उससे छुटाकारा पाने के बारे में सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया था। पूजा ने बताया था कि वह शराब की लत छोडऩे की कोशिश कर रही हैं और उन्होंने पिछले चार महीनों से शराब को हाथ भी नहीं लगाया है।      साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्या दत्ता को फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ में उनकी भूमिका के लिए दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसे पाकर वह बेहद उत्साहित हैं। दिव्या ने ट्विटर पर पुरस्कार की ट्रॉफी हाथ में लिए अपनी एक तस्वीर साझा की है।   तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘‘चॉक एंड डस्टर’ में नकारात्मक भूमिका के लिए दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार ! बेहद खुश हूं।’’ दिव्या ने साथ ही लिखा, ‘‘यह मेरा पहला दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार है और वह भी एक नकारात्मक भूमिका के लिए....यह बेहद उत्साहवर्धक है।’’   ‘चॉक एंड डस्टर’ भारतीय निजी शिक्षा प्रणाली के व्यावसायिकरण, छात्रों और शिक्षकों के बदलते रिश्तों और उनसे जुड़े मुद्दों पर आधारित है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई। टार्ज़न फेम फेमस फिल्म अभिनेता हेमंत बिर्जे की खूबसूरत,ग्लॅमरस और सेक्सी बेटी सोनिया बिर्जे अब मुंबई में हिंदी कॉमेडी नाटक' हैलो डार्लिंग' में विंदू दारा सिंह,सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शीबा, पायल गोगा कपूर और शाद रंधावा के साथ नज़र आएगी। जिसका रियसल बड़े जोर शोर के साथ हो रहा है। यह शो रविवार ७ मई २०१७ को मुंबई के बांद्रा में स्थित 'रंग शारदा आडिटोरियम' में रात साढ़े सात बजे होगा।जिसके निर्माता-निर्देशक योगेश संघवी है और इसके लेखक मीर मुनीर है।  मिया बीबी को एक दूसरे पर विश्वास करना चाहिए और एक दूसरे से बेवफाई नहीं करना चाहिए और एक दूसरे पर विश्वास करना चाहिए। इसी को बड़े इस अच्छे कॉमेडी ढंग से बताया गया है। इसमें सभी पांचों कलाकार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए है। यह एक सिचुवेशनल कॉमेडी है। इसमें कई नए बदलाव कहानी,डायलॉग,कालाकारों को लेकर किया गया है। हेमंत बिर्जे की खूबसूरत,ग्लॅमरस और सेक्सी बेटी सोनिया बिर्जे को इसमें मौका दिया गया है। इसके पहले सोनिया मॉडलिंग,साउथ की एक फिल्म कर चुकी है। और एक हिंदी फिल्म भी कर चुकी है, लेकिन कुछ कारणवश और दुर्भाग्यवश वह रिलीज़ नहीं हो सकी है। इस नाटक में वे एक ग्लॅमरस लड़की लालसा की भूमिका निभा रही है। सोनिया बिर्जे कहती है," नाटक करने से एक्टर की एक्टिंग में काफी निखार आ जाता है। इसमें आप रिटेक नहीं कर सकते है। और एक्टिंग का पब्लिक रिएक्शन तुरंत मिलता है। इससे आप अपनी एक्टिंग में सुधार ला सकते है।"    फिल्मों के बारे में पूछने पर सोनिया कहती है,"अभी एक फिल्म साइन की है,जिसकी शूटिंग जून से शुरू होगी। मैं सुपर वुमन, वंडर वुमन जैसी फिल्मे करना चाहती हूँ। और कुछ आर्ट फिल्मे भी करना चाहती हूँ। मैं देशी और विदेशी दोनो लुक में काफी फिट हूँ और मैं हर तरह की भूमिका करना चाहती हूँ, जिसमे कुछ अच्छा करने को मिले। "  

Read More

मिस मेरठ रह चुकी,मॉलीवूड की ऐश्वर्या राय के नाम से फेमस ग्लैमरस और टैलेंटेड अभिनेत्री सुमन नेगी अब शब्बू किरण प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही सस्पेंस और रोमांटिक फिल्म 'बेईमान आशिक' के जरिये बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में हंगामा मचाने आ रही है। इसके निर्माता किरण  कुमार तितोरिया है और निर्देशक संदीप कुमार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम बड़े जोर में चल रहा है और यह फिल्म जून २०१७ में रिलीज़ होगी।   सुमन नेगी के पिता मेरठ कॉलेज के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट रह चुके है, मम्मी और बहन भी प्रोफेसर रह चुकी है। और ए लोग उत्तराखंड के गढ़वाल के गढ़वाली राजपूत है। सुमन नेगी ने मेरठ से बी ए किया है और पढाई के दौरान ही मिस मेरठ में हिस्सा लिया और मिस मेरठ बनी और उसके बाद कई कंपनियों के लिए मॉडलिंग किया और उसको मॉलीवूड की फिल्म 'धाकड़ छोरा' बतौर अभिनेत्री मिली और वह सुपर हिट रही और बड़ी फिल्मों से ज्यादा बिज़नेस किया। इसके बाद उनकी एक्टिंग का सिलसिला शुरू हो गया और वहां पर मॉलीवूड की ऐश्वर्या राय के नाम से प्रसिद्धि मिली। उनकी एक फिल्म'किस्मत एक अनोखा मोड़' कांस फिल्म फेस्टिवल में भी गयी थी,जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।        फिल्म 'बेईमान आशिक' के रोल के बारे में सुमन नेगी कहती है," मैं इसमें रिया नामक कैरेक्टर निभा रही हूँ। जोकि बहुत ही बिंदास और बोल्ड लड़की है और किसी भी प्रॉब्लम को फेस करने का दम रखती है। यह एक सस्पेंस, रोमांस से भरपूर मसाला फिल्म है।"    फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़े जोर शोर में लोगों में चर्चा थी कि सुमन नेगी आज की ग्लैमरस अभिनेत्री विपाशा,मल्लिका और सनी लीओन को जरूर टक्कर देगी और उनकी जगह फिल्म रिलीज़ के बाद ले लेगी। इसके बारे में पूछने पर सुमन नेगी कहती है," मैं बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हूँ। मुझे किसी से कोई लेना देना नहीं है। लोग मुझे सुमन नेगी के नाम से जाने और एक प्रतिभाशाली व टैलेंटेड एक्ट्रेस के रूप में पहचान मिले। मैं इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाना चाहती हूँ।"   वैसे,सस्पेंस और रोमांटिक फिल्म 'बेईमान आशिक' शब्बू किरण प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही और इसके निर्माता किरण कुमार तितोरिया है और निर्देशक संदीप कुमार है। इसमें  म्यूजिक समीर सेन का है। इसमें बाबुल सुप्रिओ,साधना सरगम,टीसा निगम,उदित नारायण इत्यादि जैसे दिग्गज गायको ने अपना मधुर स्वर दिया है। इसके मुख्य कलाकार सुमन नेगी, कबीर खान, अनुराग तोमर,भूपेंद्र तितोरिया,रमनदीप कौर,निशांत दिलीप जैन इत्यादि है। इसके कैमरामैन मसूद खुरैशी है। यह फिल्म जून २०१७ में रिलीज़ होगी।         

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को लेकर कई तरह की खबरें चर्चा का विषय बन गई। कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के रिश्ते को लेकर अफवाहें जारी है। कुछ में तो यहां तक कहा जा रहा था कि दोनों को एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ ने कहा था कि मलाइका और अरबाज का रिश्ता अर्जुन की वजह से टूटा है।  इसके बावजूद इन अवाहों पर लगाम नहीं लगा और लगातार ऐसी खबरें बनती आई है। हाल ही में एक इवेंट में मलाइका ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, ‘सीरीयसली। हम (बिपाशा बसु, सुजैन खान और मलाइका) तीनों स्वतंत्र, शानदार और अमेजिंग महिलाएं हैं, उसके बारे में बात करो आप उस बारे में बात क्यों नहीं करते जब हम मिलते हैं तो क्या होता है। हर कोई हंस रहा है, खुश है और हमारे बारे में बात कर रहा है। उसके बारे में बात कीजिए। मुझे लगता है कि यह बहुत मजेदार है। गॉसिप करने की क्या जरुरत है?’बता दें कि हाल ही में ये तीनों एक इवेंट में नजर आई, जहां ये एक ब्रैंड को प्रमोट कर रही थी। गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन के संबंधों की खबरें लगभग एक साल से आ रही है। इसके अलावा दोनों तब सुर्खियों में बनते हैं जब किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट किए जाते हैं। साथ ही अरबाज और मलाइका के तलाक की वजह भी यही मानी जा रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जॉन अब्राहम इन दिनों अपने स्टाइल की लीक से हट कर फिल्मों की तरफ ज्यादा जोर दे रहे हैं और इस कड़ी में अब वो दूसरे पोखरण परमाणु परीक्षण की कहानी को बड़े परदे पर लाने वाले हैं। फिल्म का नाम शांतिवन है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। एक सूत्र ने बताया कि, यह जबर्दस्त एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है। 1998 में भारतीय सेना के पोखरण रेंज में पांच बार सीरीज में परमाणु परीक्षण किया गया था। तब ‘द शौकीन्स’ के डायरेक्टर ने जॉन को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्हें यह बेहद पसंद आई। फिल्म की हिरोइन डायना पेंटी होगी। बता दें कि डायना ने कॉकटेल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में एक डेली के साथ डायना ने अपनी इस फिल्म के बारे में राज खोला। उन्होंने बताया की उन्होंने इस स्क्रिप्ट को पढ़ कर ही फिल्म को साइन कर लिया। यह एक सत्य घटना पर आधारित है। साथ ही भारत के इस परमाणु परीक्षण को हर कोई जानने में इच्छुक है। उन्होंने यह भी बताया की यह फिल्म उनकी पहली एक्शन ड्रामा फिल्म है। इससे पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में तमन्ना भाटिया होगी।  यह काफी चुनौतीपूर्ण किरदार होगा जिसमें ढेर सारा दिमागी खेल शामिल होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक प्रोड्यूसर ने इस खबर को कंफर्म किया है।जॉन अब्राहम हमेशा से एक एक्शन स्टार के रुप में पहचाने जाते रहे हैं, इसका सारा क्रेडिट उनकी फिल्मों धूम, रॉकी हैंडसम और फोर्स सीरीज को जाता है लेकिन जॉन का प्रोडक्शन हाउस अपनी एक अलग पहचान रखता है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

एक्स्ट्रा कलाकार के तौर पर हिन्दी फिल्मों में प्रवेश करने वाली एवं बाद में अपनी खूबसूरती और अभिनय क्षमता से हिन्दी सिनेमा की सुपर तारिका बनने वाली मुमताज की एक ताजा फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर एकदम से पहचानना मुश्किल है कि यह मुमताज है जिसने अपने समय में लाखों लोगों को अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं का दीवाना बना रखा था। एक समय पर उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने थे, उनकी मासूम और प्यारी सी शक्ल को देख, हर कोई उनका दीवाना हो जाता था। अभिनेता दारासिंह के साथ नायिका के तौर पर कई फिल्मों में काम करने वाली मुमताज ने अपने समय में हिन्दी फिल्मों के हर सुपर सितारे के साथ काम किया था। अपने समधी फिरोज खान के साथ अपराध और धर्मात्मा में काम करने वाली इस अभिनेत्री ने हिन्दी फिल्मों के पहले सुपर सितारे राजेश खन्ना के साथ लगातार दस सुपर हिट फिल्में दी। इनके अतिरिक्त उन्होंने शशि कपूर, संजीव कुमार, धर्मेन्द्र, दिलीप कुमार, राजेन्द्र कुमार, जितेन्द्र, मनोज कुमार, शम्मी कपूर इत्यादि के साथ भी स्क्रीन शेयर की। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही मुमताज की बतौर नायिका अंतिम फिल्म 1977 में प्रदर्शित हुई ‘आइना’ थी। 13 साल के लंबे अन्तराल के बाद उन्होंने 1990 में निर्माता पहलाज निहलानी की फिल्म ‘आंधियां’ से वापसी की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मुमताज ने अपने समय में कई हिट डांस नंबर दिए थे, जिसमें ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर’, ‘जय-जय शिवशंकर’, और ‘बिंदिया चमकेगी’ जैसे गाने शामिल हैं। मुमताज की बेटी नताशा ने अभिनेता फिरोज खान के पुत्र फरदीन खान से 2005 में शादी की थी और दोनों की 3 साल की बेटी है। हाल ही में मीडिया में समाचार आए थे कि फरदीन खान और नताशा एक बार फिर से मां-बाप बनने वाले हैं। साभार-khaskhabar.com      

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More