BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अदनान सामी के घर आई डबल खुशी, सोशल मीडिया पर किया शेयर

अदनान सामी के घर आई डबल खुशी, सोशल मीडिया पर किया शेयरइन दिनों सिंगर अदनान सामी काफी खुश है। जी हां उनके घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। वो इतने खुश हैं कि उन्होंने अपनी इस खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

अदनान ने ट्वीट किया कि, वह और उनकी वाइफ रोया इससे बेहद खुश हैं क्योंकि वे दोनों एक बेटी ही चाहते थे और इसी बात की दुआ कर रहे थे। अदनान ने बेटी का मदीना रखा है।

अदनान ने बताया, ‘दोनों मां-बेटी ठीक हैं। मदीना हमें मिली सबसे प्यारी चीज़ है। रोया और मैं हमेशा से एक बेटी चाहते थे और वह पहले से ही मेरा लकी चार्म बन चुकी है। मुझे मेरे म्यूजिक के लिए एक नई प्रेरणा मिल गई है और अब वह मेरी दुनिया होने वाली है।’ बेटी से आने से तो अदनान सामी खुश हैं ही, इसके अलावा उनके यहां एक और जश्न होगा। दरअसल, अदनान सामी को हाल ही में ब्रिटिश पार्लियामेंट की ओर से म्यूजिक की दुनिया में अचीवमेंट पाने के लिए एशियन अवॉर्ड मिला है, और इसके लिए वह अपनी बेटी को लकी चार्म मानते हैं।

इस अवॉर्ड को लेते हुए अदनान ने कहा था कि, मैं इसे अपने पिता को समर्पित करता हूं और भारत के नाम पर लेता हूं।

अदनान और रोया ने 2010 में शादी की थी और दोनों की साथ में यह पहली संतान है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More