BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘चन्द्रकांता’ से नई पारी की शुरूआत करेंगी उर्वशी ढोलकिया

‘चन्द्रकांता’ से नई पारी की शुरूआत करेंगी उर्वशी ढोलकियाछोटे परदे पर जल्द ही एकता कपूर का नया शो चंद्रकांता शुरू होने जा रहा है। इस धारावाहिक में बिग बॉस के छठवे सीजन को जीतने वाली और ‘बडी दूर से आये हैं’ में नजर आई अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस शो में उनका किरदार बेहद मजबूत और महत्त्वपूर्ण है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक उर्वशी इस शो में नकारात्मक रोल में नजर आने वाली हैं। उर्वशी इस शो में रानी इरावती के किरदार में नजर आएंगी। इस रोल के लिए उर्वशी काफी मेहनत भी कर रही है। बताया जा रहा है कि अपने किरदार को जीवंत करने के लिए वे इन दिनों घुडसवारी सीख रही हैं। इस बारे में बात करते हुए उर्वशी ने टीओआई को बताया कि, रोल के लिए घुडसवारी सीखना काफी रोमांचकारी अनुभव है। पहले मुझे डर लगता था क्योंकि मैंने कभी भी घुडसवारी नहीं की थी लेकिन अब मेरा डर दूर हो गया है। ज्ञातव्य है कि एकता कपूर के इस शो में मधुरिमा तुली चन्द्रकांता की भूमिका निभा रही हैं साथ ही इसी शो से शिल्पा अग्निहोत्री भी कमबैक कर रही हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More