BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : लाॅकडाउन की शुरूआत से ही सेवा कार्य में जुटी है जयगुरूदेव संस्था

मथुरा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा द्वारा संचालित जयगुरुदेव कम्युनिटी किचन सेंटर’ ने भूखे, गरीब, असहाय, मजदूरों व जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए शुरू की गई भोजन पैकेट वितरण सेवा ने अपने अकेले के दम पर दस लाख की गिनती पार कर ली है। यह एक कीर्तिमान है। लाॅकडाउन का चैथा चरण समाप्ति की ओर है, संस्था की मानव-सेवा एक रस उसी रफ्तार से जारी है। पंकज महाराज ने कहा है कि जरूरतमंदों की आवश्यकतानुसार सेवा चलती रहेगी।
  संस्था के महामंत्री बाबूराम यादव ने बताया कि भूखे-प्यासे लोगों की भूख-प्यास मिटाना इस समय सबसे बड़ा पुण्य और अहम सेवा है। सभी प्रान्तों व जिलों में जयगुरुदेव संगतों ने प्रशासनिक अनुमति व निर्देशानुसार करोड़ों-करोड़ पैकेट बांटे। अभी भी यह सेवा चल रही है। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के मुख्यालय ‘जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा द्वारा लाॅकडाउन शुरू होने के पूर्व से लेकर अब तक दस लाख से अधिक लोगों की भूख अपने अकेले के बलबूते मिटाई जा चुकी है, जिसमें नौ लाख पन्द्रह हजार पूड़ी-सब्जी, रोटी-सब्जी के पैकेट तथा एक लाख दस हजार खिंचड़ी के पैकेट शामिल हैं। अब तक बाँटे गये पैकेटों की संख्या दस लाख पच्चीस हजार हो चुकी है। संस्था ने इस कार्य मंे प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्र-प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों व समाज सेवा के लिए तत्पर स्थानीय सहयोगियों व ब्रजवासियों के अपेक्षित सहयोग का आभार जताया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वितरित की राशन किट
मोदी सरकार के दूसरे चरण में एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं आलोक मंगला, पूर्व छावनी मंडल उपाध्यक्ष तपेश भारद्वाज, डॉ रूपेश सक्सेना , मनोज दीक्षित ने कोरोना महामारी के चक्कर में अपनी आजीविका गवाने वाले दैनिक मजदूर ,रिक्शा चालक, ढकेल वालों, जरूरतमंदों को, राशन किट वितरण किया। इस कार्य में गोविंद अग्रवाल, प्रभात जैन, बृजेश, सोनू निषाद, जगन्नाथ चैधरी, अनिल गर्ग, सुनील गोयल,रविंद्र शर्मा, संजय गौड़, विशाल शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, राजेंद्र सिंह होरा आदि लोगों मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More