BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : असल शुरूआत अब हुई है

मथुरा। 68 दिन की घर बंदी और कोरोना को लेकर फैली तमाम दहशत के बीच मथुरा 19 एक्टिव केस के साथ अनलाॅक हुआ है। अनलाक के पहले दिन मथुरा में कोरोना के आंकडे भयावह नहीं हैं। इस मथुरा में अभी तक कुल 3419 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गये हैं। जिनमें से 3318 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है। 3206 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 77 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले।  जिनमें से 52 कोरोना पाॅजिटिव जंग जीत कर घर जा चुके हैं। सोमवार को मथुरा में 19 कोरोना के पाॅजिटिव केस थे। सोमवार को अनलाक-1 का पहला दिन लोगों के लिए सुकून भरा रहा। हालांकि अभी धर्मस्थल आदि का खुलना बाकी है। मथुरा में धार्मिक स्थलों के पट श्रद्धालुओं के लिए 8 जून से खुलेंगे। इसके बाद मथुरा नगरी में वास्तविक अनलाक की शुरूआत होगी।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। वैश्विक महामारी से प्रतिरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा लागू किये गये लॉकडाउन-1 से 4 तक देशवासियों के धैर्यधारण के साथ व्याप्त संशय के पश्चात अब अनलॉक-1 की घोषणा में प्राथमिकता पर देवालयों में दर्शनार्थियों की अनुमति के प्रावधान का स्वागत करते हुये श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा व प्रबन्ध-समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने सरकार की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उक्त संदर्भ में जारी निर्देषों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु आश्वस्त कर दर्शनार्थियों के आगमन हेतु आवश्यक तैयारियों से अवगत कराया व कोरोना को हराने हेतु अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की है।

सरकार के लिए आप एक संख्या हैं, परिवार के लिए अनमोल रत्न
समाजसेवी महावीर सिंह परिहार का कहना है कि सरकार चाहे लौकडाउन खोल दे लेकिन आप सावधान रहिए। सरकार की नजर में आप एक संख्या हैं पर परिवार के लिए आप अनमोल रत्न हैं। जनसहयोग समूह के संयोजक अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि कोरोना से असल जंग अब शुरू हुई है। अब हमारी जागरूकता का इम्तहान है। हमें साबित करना है कि लाकडाउन में हमने बहुत कुछ सीख। अब हम दोबारा इस स्थिति में नहीं जाना चाहते।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More