BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक के शो में सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत उपस्थिति रही है। अर्थात् सिनेमाघरों की एक भी सीट खाली नहीं रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म रविवार तीसरे दिन के पूरे होने पर बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। यदि ऐसा होता है तो निश्चित रूप से ‘दंगल’ इस मामले में पिछड जायेगी क्योंकि ‘दंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड का कारोबार किया है और बाहुबली सिर्फ तीन दिन में लगभग 400 करोड के आंकडे को छुएगी। आमिर खान की ‘दंगल’ ने पांच दिन में 150 करोड का कारोबार किया, जबकि बाहुबली-2 ने यह कीर्तिमान सिर्फ दो दिन में ही बना डाला। इसके साथ ही यह सबसे तेज गति से 100 करोड और 200 करोड की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।दो साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदर्शित हुई ‘बाहुबली-2’ ने अपने प्रदर्शन के तीन दिन में ही आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की कमाई को पीछे छोडने में कामयाबी प्राप्त कर ली है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पिछले दो दिन के कलेक्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बाहुबली-2 ने रविवार को तीसरे दिन आमिर खान की सुपर हिट फिल्म ‘दंगल’ के रविवार के दिन हुए कारोबार (42 करोड) को पीछे छोडने के साथ ही इस फिल्म ने दंगल के लाइफ टाइम कारोबार को पीछे छोड दिया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड का नैट कारोबार करने वाली बाहुबली-2 ने दूसरे दिन शनिवार को बॉक्स आफिस पर नैट 130 करोड का कारोबार करके दो दिन में 250 करोड के आंकडे को छूने में सफलता प्राप्त कर ली है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

बाहुबली 2’ फिल्म शुक्रवार के दिन रिलीज हो चुकी है। पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने ऐतिहासिक आंकडे देश को दिए है। आज से पहले भारत ने किसी फिल्म को लेकर पहले ही दिन इस तरह के आंकडे तो नहीं देखें थे। ‘बाहुबली 2’ ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को कमाई के मामले में पछाड दिया है। फिल्म के कमाई की आंकडे कुछ कन्फर्म नहीं हो पा रहे थे। सभी अपने-अपने आंकडे दुनिया के सामने रख रहे थे। ऐसे में फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर फिल्म के पहले दिन की सही कमाई के आंकडे पेश किए हैं। करण जौहर की माने तो फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 121 करोड रुपए बटोरे हैं। ये आंकड़े भारत के हैं। इसमें से भी हिंदी भाषा में प्रदर्शित फिल्म ने 41 करोड रुपए जुटाएं जबकि बाकी के 80 करोड रुपए तमिल, तेलगु और मलयालम भाषाओं की फिल्मों ने जमा किए है।दुनिया भर में कमाई के नए आयाम बनाने में जुटी ‘बाहुबली’ शाहरुख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से पीछे रह गई है। यह लाइन पढकर आपको आश्चर्य होगा कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वैश्विक स्तर 200 करोड का कारोबार करने वाली यह फिल्म शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर से कैसे पीछे रह सकती है। आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर डालें उससे पहले ही हम आपको बता देते हैं कि किस तरह से शाहरुख खान ने बाहुबली को मात दे दी है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2’ ने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में पहले दिन 41 करोड की कमाई की है। जो कि आमिर खान की ‘दंगल’ (29.78 करोड) और सलमान खान की ‘सुल्तान’ (36.54 करोड) से खासी आगे है। लेकिन यह शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को पछाडने में असफल रही है। शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर ने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में पहले दिन 42.62 करोड का कारोबार किया था, जबकि बाहुबली-2 ने पहले दिन हिन्दी भाषी क्षेत्रों में 41 करोड का कारोबार किया है। हालांकि समस्त भाषाओं (हिन्दी, तमिल, तेलुगु और मलयालम) में मिलाकर बाहुबली-2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 121 करोड नैट का कारोबार किया है। यहां हम सिर्फ हिन्दी भाषी क्षेत्रों के आंकडों की तुलना कर रहे हैं, जिसके चलते शाहरुख खान ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। हैप्पी न्यू ईयर (2014) ने पहले दिन हिन्दी में 42.62 करोड, तेलुगु मे 1.43 करोड, तमिल में 92 लाख का कारोबार करते हुए कुल 44.97 करोड का कलेक्शन किया था।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना के अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फेसबुक के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट में सक्रिय हुई हैं। उनके फैन्स को यह जानकर हैरानी होगी की 24 घंटे में 1.1 मिलियन फोलोवर्स बन गए हैं। इससे पता चलता है की कैटरीना को उनके फैन्स किस कदर चाहते हैं। अपने फैन्स को लुभाने के लिए 26 अप्रैल को कैटरीना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और इसके साथ ही 27 अप्रैल को उन्होंने एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में उन्होंने अपने हाथ में एक कागज पकड़ा हुआ था। इसमें लिखा था हम अप्रैल 27 मिलते हैं। जैसे ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना कैफ एक्टिव हुई वैसे ही आलिया भट्ट ने उन्हें वेलकम करते हुए तस्वीर रीपोस्ट की। साथ ही, सलमान खान ने भी अपनी हिरोइन कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर वेलकम और लिखा, कृपया जल्दी से द टाइगरेस जिंदा है कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर वेलकम करें।  कैटरीना ने देर से ही सही सोशल मीडिया की बढती अहमियत जान ली है। साइट से जुडने के महज कुछ घंटों के भीतर करीब चालीस लाख लोगों ने उनके पेज को लाइक किया था। लेकिन अब 24 घंटे के भीतर ही उनके 1.1 मिलियन फोलोवर्स बन गए हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने ब्रेकअप कर लिया था। उसके बाद दोनों के रिश्ते कुछ खास भी नहीं रहे। कहा जाता है कि अक्सर दोनों एक-दूसरे को अवॉइड करते हैं, लेकिन, लेकिन जग्गा जासूस में दोनों की को-स्टार सयानी गुप्ता ने एक खास सेल्फी के साथ उनका वेलकम किया। जिसे देखकर आपको शॉक्ड हो जाएगो। जी हां बात ही कुछ ऐसी है, सयामी द्वारा शेयर की गई यह सेल्फी इसलिए खास है क्योंकि बहुत समय बाद इस तस्वीर में कैटरीना और रणबीर कपूर एक साथ नजर आए। इस तस्वीर में रणबीर और कैटरीना बहुत ही अच्छे दिखाई दे रहे हैं। यह पहला मौका है जब यह एक्स कपल फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान किसी तस्वीर में साथ नजर आए हैं। बता दें कि जल्द ही यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं। पिछले काफी समय से जग्गा जासूस की रिलीज डेट टल रही थी, लेकिन फाइनली अब यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित इस फिल्म रणबीर जासूस के किरदार में नजर आएंगे जिसे अपने पिता की तलाश होगी। वही कैटरीना उनके इस सफर में उनकी पार्टनर होगी। कैटरीना और रणबीर इससे पहले फिल्म राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी में भी साथ काम कर चुके हैं। कैटरीना ने 27 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। कैटरीना के इंस्टा पर आते ही सलमान, आलिया जैसे स्टार्स ने उनका वेलकम किया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हिन्दी फिल्मों के ख्यातनाम निर्देशकों में शुमार रमेश सिप्पी ने अपने करियर में सिर्फ 11 फिल्मों का निर्देशन किया और 10 फिल्मों का निर्माण किया। उन्हें इस बात का बेहद अफसोस हो रहा है कि उनकी विनोद खन्ना को लेकर बनाई गई फिल्म 70 प्रतिशत पूरी होने के बाद अधूरी रह गई, जिसकी कसक उन्हें आज भी है। अपने समय में बॉलीवुड के दिग्गजों दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, शम्मी कपूर, धर्मेन्द्र, राजेश खन्ना के साथ काम कर चुके रमेश सिप्पी ने बेहद सोच विचार के बाद विनोद खन्ना को अपनी फिल्म में नायक के तौर पर चुना था। यह वह दौर था जब विनोद खन्ना ओशो के आश्रम से लौटकर पुन: फिल्मों में सक्रिय हुए थे। 1987 में रमेश सिप्पी ने अपनी इस मल्टीस्टार कास्ट फिल्म को शुरू किया था। इस फिल्म में उस वक्त सभी सुपर सितारे संजय दत्त, रजनीकांत, श्रीदेवी, परेश रावल, अनुपम खेर और माधुरी दीक्षित थे, जिनके चलते इस फिल्म को उन दिनों बहुत ज्यादा महत्त्व दिया जा रहा था। लेकिन अचानक न जाने ऐसा क्या हो गया कि फाइनेंसरों ने फिल्म से अपने हाथ वापस खींच लिए जिसके चलते यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई। ‘जमीन’ विनोद खन्ना के साथ रमेश सिप्पी की पहली फिल्म थी। इस फिल्म से पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र, संजीव कुमार, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया था। उस समय के विनोद खन्ना एक मात्र ऐसे सितारे थे, जिनके साथ उन्होंने काम नहीं किया था। इसी के चलते उन्होंने अपनी इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म को विनोद खन्ना के साथ-साथ संजय दत्त, रजनीकांत, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ बनाने की योजना बनाई थी। इस फिल्म की कथा-पटकथा मनोहर श्याम जोशी ने लिखी थी, जो रमेश सिप्पी के लिए ऐतिहासिक ‘बुनियाद’ के साथ-साथ ‘भ्रष्टाचार’ लिख चुके थे। अपनी घोषणा के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मान ली गई थी। कहा जाता है कि फाइनेंसरों ने इस फिल्म में पैसा सितारों के अहम् के चलते लगाने से इंकार कर दिया था। श्रीदेवी उन दिनों अपने शिखर पर थीं, वो नहीं चाहती थीं कि उनका एक भी दृश्य माधुरी दीक्षित के साथ हो जो उन दिनों उन्हें शिकस्त दे रही थीं। एक तरफ जहां श्रीदेवी की मिस्टर इंडिया, नागिन जैसी फिल्में तहलका मचा रही थीं, वहीं दूसरी ओर माधुरी दीक्षित तेजाब, रामलखन इत्यादि से उन पर हावी होती जा रही थीं। हालांकि आज तक रमेश सिप्पी ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि सितारों के अहम् के चलते उनकी यह फिल्म बंद हुई थी। विनोदख्खन्ना को याद करते हुए रमेश सिप्पी कहते हैं ‘जमीन’ की शूटिंग के दौरान मैंने विनोद खन्ना के साथ सैट पर बहुत अच्छा समय बिताया। इसके अतिरिक्त मैंने निजी तौर पर उनके साथ फिल्म शूटिंग के बाहर भी सुनहरे पलों को जीया है। मुझे इस बात का बेहद अफसोस है कि उनके साथ बनाई गई फिल्म ‘जमीन’ अधूरी रह गई।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर यूं तो हर बार एक अलग किरदार में नजर आती हैं और ऐसा ही एक अलग तरह का किरदार श्रद्धा अपनी आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में निभाती नजर आएंगी। लेकिन इस फिल्म में एक और ऐसी चीज है जो श्रद्धा के प्रशंसकों के लिए दावत से कम नहीं होगी। हाफ गर्लफ्रेंड का हाल ही में जारी हुआ दूसरा गाना ‘फिर भी तुमको चाहूंगा...’ में श्रद्धा यूं तो काफी खूबसूरत लग ही रही हैं, लेकिन इस गाने की एक और खासियत यह है कि इस गाने में श्रद्धा के छह अलग-अलग रूप हैं। ऐसा पहली बार होगा कि श्रद्धा एक ही गाने में इतने अलग-अलग किरदारों में नजर आ रही हैं और अपने हर एक रूप में उतनी ही उम्दा और आकर्षक लग रही हैं। ‘फिर भी तुमको चाहूंगा...’ में श्रद्धा और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री को देख उनके प्रशंसक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, मोहित सूरी और चेतन भगत फिल्म ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है। यह अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अपने जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना कई दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। विनोद खन्ना ने 70 वर्ष की आयु में मुंबई के रिलायंस फाउडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। बता दें कि हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। 31 मार्च को विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गिरगाम में बने रिलाइंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। विनोद के बेटे राहुल ने उनकी तबीयत का हाल बताते हुए कहा था कि, विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि डैड अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मीडियाई खबरों की मानें तो विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर था।  विनोद खन्ना के दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हैं, जो बॉलिवुड में सक्रिय हैं। बेटे राहुल ने आगे कहा था कि, ‘मैं डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का बहुत आभारी हूं। उन्होंने डैड की देखभाल बहुत अच्छे से की। अस्पताल ने भी यह कंफर्म किया था कि विनोद खन्ना की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और उन्हें जल्द डिसचार्ज कर दिया जाएगा।’ विनोद खन्ना अपने वक्त के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। उनका जन्म 1946 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। बता दें कि विनोद खन्ना ने साल 1968 में ‘मन का मीत’ से फिल्म में डेब्यू किया था। विनोद को आखिरी बार शाहरुख खान, वरुण धवन स्टारर दिलवाले में देखा गया था। नकारात्मक किरदार विनोद खन्ना ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई तरह की भूमिकाएं निभाई जिनमें नकारात्मक, और सकारात्मक सभी किरदारों को बखूबी निभाया। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नकारात्मक किरदारों से की। बाद में वह मुख्यधारा के हीरो बन गए।  उन्होंने सुनील दत्त की 1968 में आई फिल्म ‘मन का मीत’ में विलेन का किरदार निभाया। जिसमें पूरब और पश्चिम, सच्चा झूठा, आन मिलो सजन, मस्ताना, मेरा गांव मेरा देश, ऐलान जैसी फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाए। सकारात्मक किरदार खन्ना ने अभिनय की शुरुआज 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ से की। उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे। राजनीति विनोद खन्ना 1997 से चार बार पंजाब के गुरुदास पुर से सांसद रहे। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय में मंत्री रहे। इसके बाद वे विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बनें। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता संजय दत्त अपनी फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग पूरी करने के बाद भावुक हो गए। इस फिल्म से वह वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा। संजय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘पहले दिन से ही काम करने का अनुभव शानदार रहा। यह मेरे लिए भावनात्मक दिन है, क्योंकि हम बेहतरीन सफर का अंत कर रहे हैं। मैं अब जल्द ही फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ ‘भूमि’ प्रतिशोध पर आधारित एक भावनात्मक फिल्म है। इसमें बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है। संजय ने आगरा और चंबल में भी फिल्म की शूटिंग की है। फिल्म के निर्माताओं भूषण कुमार और संदीप सिंह ने कहा कि फिल्म को लेकर जिस तरह से सब कुछ सही हो रहा है, उससे वे बेहद खुश हैं। संदीप ने कहा कि संजय काफी ऊर्जावान हैं। वह पहले दिन से ही बिना थके काम करते रहे, फिल्म की शूटिंग के दौरान पेश आईं समस्याओं को परे रख वह शूटिंग करते रहे। वह पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भूषण कुमार ने संजय को काम के प्रति समर्पित बताया। उमंग कुमार ने भी संजय की तारीफ की। पुणे की यरवदा जेल से रिहा होने के बाद इस फिल्म को संजय की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी पिछली फिल्म ‘पीके’ (2014) थी, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ‘भूमि’ 22 सितंबर को रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल और बायोपिक का दौर सा चल रहा है। बायोपिक के साथ-साथ सीक्वल फिल्में सफल भी हो रही हैं। ऐसे में निर्माता निर्देशक इन दिनों इन्हीं विषयों पर फिल्में बनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बॉलीवुड गलियारों में एक और बॉयोपिक बनने के समाचार आ रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल की जिन्दगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी लेखक निर्देशक अभिनेता अमोल गुप्ते को सौंपी गई है। अमोल गुप्ते आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर से चर्चाओं में आए थे। इस फिल्म में सायना का किरदार निभाने के लिए श्रद्धा कपूर को साइन कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस फिल्म के बारे में श्रद्धा कपूर ने हाल ही में बयान दिया है कि ‘मै अपने आप को भाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे पर्दे पर सायना नेहवाल का किरदार निभाने का मौका मिला है। सायना ना केवल विश्व की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाडी हैं बल्कि युवाओं की भी आइकॉन हैं’। वहीं सायना नेहवाल श्रद्धा कपूर के लिए कहतीं हैं, ‘सबसे खास बात ये है कि, श्रद्धा मेरी अच्छी दोस्त है इसलिए उन्हें बैडमिंटन सिखाने में सरलता होगी।’ दूसरी तरफ यह भी समाचार आ रहे हैं सायना नेहवाल अपनी बॉयोपिक में दीपिका पादुकोण को परदे पर अपना किरदार निभाते हुए और बैडमिंटन खेलते हुए देखना चाहती थीं। इस बात को उन्होंने कुछ समय पहले भी स्पष्ट तौर पर कहा था। नेहवाल ने कुछ दिनों पहले दीपिका के लिए कहा था कि, ‘मेरे किरदार को दीपिका से बेहतर कोई नहीं कर सकता। वो मेरे किरदार के साथ जस्टिस कर सकती है। मेरी चाहत है कि मेरा रोल दीपिका ही करे।’ वहीं दीपिका पादुकोण भी सायना नेहवाल को ऑन स्क्रीन प्ले करने की बात को लेकर बेहद उत्साहित थीं। दीपिका ने कहा था कि, ‘मुझे प्यार है सायना के जिन्दगी से। मै ये रोल करना चाहती हूँ।’  साभार-khaskhabar.com  

Read More

टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मां’ में नजर आ रहीं अभिनेत्री स्मृति खन्ना अपनी फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं और इसके लिए वह तैराकी सीख रही हैं। स्मृति ने कहा कि तैराकी सीखने से उन्हें फिर युवा होने जैसा महसूस हुआ। स्मृति ने कहा, ‘बतौर एक कलाकार हमें पूरे दिन काम करना पड़ता है। इसलिए खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। तैराकी से जुड़ने के बाद मैं तरोताजा और नयापन महसूस कर रही हूं। यह चिकित्सा की तरह है और यह पूरे दिन सक्रिय रहने में मदद करता है।’ अभिनेत्री टेलीविजन धारावाहिक में मां पार्वती के रूप में नजर आ रही हैं।  उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि शरीर को बाहरी तौर पर फिट रखने के साथ-साथ आंतरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। मैं खुश हूं कि मैंने ऐसा कुछ किया, जिससे भीतर से मुझे खुशी हुई।’ अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर वह तैराकी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का आज निधन हो गया है। 70 वर्षीय खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। मुंबई के हरकिशन दास अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुदासपुर से सांसद रहे विनोद खन्ना की निधन की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई। हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे।   आपको बता दें कि विनोद खन्ना को बीते 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल की ओर से यही कहा गया था कि खन्ना के शरीर में पानी की कमी हो गई है। विनोद खन्ना के दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हैं, जो बॉलीवुड में सक्रिय हैं। विनोद खन्ना ने अभिनय की शुरुआज 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ से की। उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।साभार-khaskhabar.com  

Read More

पिछले कुछ सालों से सलमान खान लगातार सफल पर सफल फिल्म देते जा रहे हैं। पिछले तीन साल से वे अपने घरेलू बैनर एसकेएफ तले हिट फिल्में दे रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट का निर्माण भी उनकी कंपनी एसकेएफ ने किया है। इस फिल्म से उन्होंने एक नई शुरूआत कर दी है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब उन्होंने अपने घरेलू बैनर के निर्माताओं में अपनी मां सलमा खान का नाम जोडा है। जब से ट्यूबलाइट का पोस्टर जारी हुआ है तब से बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि सलमान खान अक्षय कुमार से सीखने लगे हैं। अक्षय कुमार जिस फिल्म का निर्माण स्वयं करते हैं उसके निर्माताओं में वे अपनी मां अरुणा भाटिया का नाम जरूर देते हैं। गत वर्ष प्रदर्शित हुई एअरलिफ्ट में अक्षय कुमार ने अपनी मां अरुणा भाटिया का नाम दिया था। और अब यही काम सलमान खान ने 23 जून को प्रदर्शित होने वाली ट्यूबलाइट में किया है। उन्होंने निर्माता के तौर पर मां सलमा खान का नाम अपने नाम से पहले दिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More