BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टेलीविजन अभिनेत्री सोनिया सिंह को ऐतिहासिक शो ‘शेर-ए-पंजाब: महाराज रणजीत सिंह’ में मेहताब कौर की मां सदा कौर के किरदार में देखा जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें तलवारबाजी की प्रेरणा दीपिका पादुकोण से मिली। उल्लेखनीय है कि संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका को तलवारबाजी करते देखा गया था और इसी से सोनिया प्रेरित हुईं। इस फिल्म में दीपिका को तलवारबाजी करती देख सोनिया बेहद हैरान थी। उन्हें कहा गया था कि, सदा कौर के किरदार को निभाने के दौरान उन्हें तलवारबाजी भी करनी होगी और इस कारण, उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षण लेना शुरू किया। सोनिया ने कहा, ‘मैं हमेशा के एक महिला योद्धा का किरदार निभाना चाहती थी और इसलिए, इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए मैंने पेशेवर प्रशिक्षक से तलवारबाजी का प्रशिक्षण लिया। इसके लिए ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका की तलवारबाजी से मुझे प्रेरणा मिली।’ ‘शेर-ए-पंजाब: महाराज रणजीत सिंह’ शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर हो रहा है। इसमें सोनिया के अलावा, दमनप्रीत सिंह, शालीन भनोट, स्नेहा वाघ, चेतन पंडित, सैय्यद अमन मियान शर्मा और तुनिषा शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की शादी और रोमांस की खबरें अक्सर आती रहती है। इन दिनों कुछ ऐसी ही खबर आई है। जी हां अरे...अरे आप क्या सोचने लगे। पहले पूरी खबर तो पढ़ लीजिए। सलमाल कोई शादी-वादी नहीं करने जा रहें। दरअसल अगर मीडियाई खबरों की मानें तो सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और उनके बीच लड़ाई हो गई है। दोनों के बीच लड़ाई की वजह है सलमान का ‘द बैंग टूर’। मिली जानकारी के अनुसार यूलिया इस टूर में अपने सिंगिंग टैलेंट को दुनिया के सामने रखना चाहतीं थी लेकिन भला सलमान ऐसा कैसे होने दे सकते थे। उन्होंने साफ-साफ यूलिया को मना कर दिया। अब जाहिर सी बात है दोनों के बीच इसे लेकर बहस हुयी होगी जो बाद में झगड़े की वजह बन गई। इस झगड़े की वजह से ही यूलिया इससे दूर हो गईं। सलमान के साथ इस टूर में उनकी मां सुशीला चरक (सलमा), बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा थे। इसके अलावा, बिपाशा बसु, डेजी शाह और मनीष पॉल सहित चुनिंदा फ्रेंड्स भी सलमान के साथ थे। सलमान का ‘द बैंग टूर 16 अप्रैल को हांगकांग में शुरू हुआ। इसमें सलमान के साथ अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने परफॉर्म कर ऑडियंस को एंटरटेन किया। इसके बाद सलमान और उनकी टीम ने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में परफॉर्म किया। 22 अप्रैल को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में सलमान के इस टूर की आखिरी परफॉर्मेंस थी। आपको बता दें कि युलिया वर्ष 2016 में हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एल्बम ‘आपसे मौसिकी’ से बतौर सिंगर डेब्यू किया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और अभिनेता कसीनथुनी विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सिनेजगत में यह देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी घोषणा सोमवार हुई। इनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में ‘सरगम’, ‘कामचोर’, ‘संजोग’, ‘जाग उठा इंसान’ और ‘ईश्वर’ शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड समिति द्वारा सिफारिश किए गए नाम को मंजूरी दी है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास और वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार और एक शॉल से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 3 मई को राष्ट्रीय राजधानी में यह सम्मान प्रदान करेंगे। कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके विश्वनाथ ने 50 फिल्मों का निर्देशन किया है। इनकी फिल्में, दमदार विषय वस्तु, बेहतर कहानी, सांस्कृतिक प्रमाणिकता के लिए जानी जाती हैं। विश्वनाथ का जन्म गुडीवाडा (आंध्र प्रदेश) में फरवरी 1930 में हुआ। विश्वनाथ ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित), लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 10 फिल्म फे यर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मराठी मुलगी श्रद्धा कपूर को अपनी भाषा और संस्कृति से खासा लगाव है और इसकी झलक फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के सेट पर देखने को मिली, जहां शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने अपने सहकलाकार अर्जुन कपूर को मराठी भाषा सिखाई। शूटिंग के दौरान जब भी श्रद्धा और अर्जुन को समय मिलता, श्रद्धा उन्हें मराठी सिखाने में जुट जाती। श्रद्धा ने कहा, ‘यह सच है कि मैंने अर्जुन को थोड़ी बहुत मराठी सिखाई है।’ मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।   इसके अलावा श्रद्धा और अर्जुन अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त है। श्रद्धा जहां इन दिनों दाउद इब्राहिम की बहन हसीना की जिंदगी पर आधारित फिल्म में दिखने वाली है। वहीं अजुर्न अपनी अन्य फिल्म मुबांरका में बिजी है। जिसमें उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। बता दें कि इस फिल्म में अजुर्न डबल रोल में नजर आ सकते है। साभार-khaskhabar.com      

Read More

बाहुबली के निर्माताओं ने बाहुबली के प्रशंसकों को फिल्म प्रदर्शन के तीन दिन पहले एक और तोहफा दिया है। निर्माताओं ने बाहुबली-2 का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें सिर्फ अमरेन्द्र बाहुबली के रूप में प्रभास नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दर्शायी गई उनकी चाल और चेहरे पर प्रकट हो रहे भावों को देखकर स्पष्ट होता है कि बाहुबली हर लडाई के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि बाहुबली-2 को देशभर के 8000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर को उम्मीद है कि यह पहले दिन 80 करोड के लगभग ओपनिंग लेगी, अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में एक ऐसा रिकॉर्ड होगा जिसे तोड पाना शायद ही किसी फिल्म के लिए संभव हो। पिछले दिनों फिल्म को प्रमोट करने के लिए फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने ने बाहुबली के फैन्स के बीच जोश भर दिया था। इस गाने में फिल्म के मुख्य किरदार अमरेंद्र बाहुबली को इंट्रोड्यूस किया गया है। बता दें की इस फिल्म में प्रभास अमरेंद्र बाहुबली और उनके बेटे महेंद्र बाहुबली दोनों ही किरदार निभा रहा है।हर फिल्म की तरह इसकी भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिसे कि लोगों से काफी अच्छा रिसिपॉन्स मिल रहा है। वैसे कुछ भी कहिए, आखिरकार इस हफ्ते फैन्स के सामने यह भेद खुल ही जाएगा कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? साभार-khaskhabar.com      

Read More

मुंबई । दादासाहेब फाल्के एक्सिलेंस अवॉड्र्स-2017 में वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि वह भारत सरकार द्वारा वाहनों पर लालबत्ती लगाने पर पाबंदी का फैसला लिए जाने से खुश हैं। केंद्र सरकार ने वीआईपी संस्कृति खत्म करने के उद्देश्य से हाल ही में पूरे देश में वाहनों से लाल और नीली बत्ती को हटाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद से लाल और नीली बत्ती बहस का मुद्दा बन गया है। मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘सरकार ने लालबत्ती पर पाबंदी लगाकर बहुत अच्छा किया। मैं जिस प्रदेश की सांसद हूं, वहां बहुत लोगों को लालबत्ती की लालसा है और वे इसका गलत फायदा उठाते हैं।’’हेमा मालिनी ने महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक बच्चू काडू की विवादास्पद टिप्पणी का भी जवाब दिया। ओमप्रकाश उर्फ बच्चू काडू ने नांदेड़ जिले में प्रेसवार्ता के दौरान किसानों द्वारा आत्महत्या के पीछे शराब की लत से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि भाजपा नेता और अभिनेत्री हेमा मालिनी रोजाना शराब पीती हैं, क्या उन्होंने आत्महत्या कर ली?  इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा ने कहा, ‘‘शुरुआत में मैंने इस व्यक्ति की हरकत पर चुप रहने का फैसला किया था, क्योंकि मैं उनका प्रचार नहीं चाहती। लेकिन हर कोई मेरे दिल के करीब है। अगर वह गलत करता है तो जाने दो।’’हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘र्मिज्या’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सैयामी खेर को दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्डस-2017 के मौके पर बेस्ट डेब्यू अवार्ड दिया गया। सैयामी ने यह पुरस्कार शुक्रवार को हासिल किया। पुरस्कार पाने के बाद उन्होंने कहा, ‘दादासाहेब फाल्के मेरे गृहनगर नाशिक से ताल्लुक रखते थे। मैं यह जानकर बड़ी हुई हूं कि उनका भारतीय फिल्म जगत में कितना बड़ा योगदान है। दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन से यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। अभिनेत्री ने ‘र्मिज्या’ फिल्म में अनुभवी अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। समारोह में जीनत अमान, हेमा मालिनी, जावेद अख्तर और दिव्या खोसला आदि हस्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अभिनेता जॉन अब्राहम ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनकी स्वस्थ जीवन शैली और सक्रियता के प्रशंसक हैं। जॉन और टाइगर गार्नियर के नए विज्ञापन के मंच पर मिले। वहीं जॉन ने कहा कि ब्रांड के लिए बागी के अभिनेता संग काम करना शानदार रहा। जॉन ने कहा, गार्नियर के लिए हमारी नई परियोजना के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव था। वह उत्सुक, मेहनती, उत्साही हैं और मैं उनके सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली के लिए जुनून का प्रशंसक हूं। उन्होंने कहा, मुझे हाल में माच्छा ग्रीन टी से लाभ के बारे में पता चला तो हैरान हुआ। यह शरीर, खासकर त्वचा के लिए एंटी ऑक्सीडेंट है। इससे पहले फोर्स 2 में नजर आ चुके जॉन ने कहा, यह जानना अच्छा है कि यहां कुछ लोग हैं, जो शरीर और त्वचा को सक्रिय रखने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के पटौदी खानदान को अब जल्दी ही एक और खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां अभी कुछ महीनों पहले पटौदी खानदान की बहु अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बेटे को जन्म दिया था। बता दें सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान मां बनने वाली है। इस बात की पुष्टि कुणाल खेमू ने की है। कुणाल ने अपने स्टेटमेंट में इसे ज्वाइंट प्रोडक्शन बताया है। कुणाल ने अॉफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि, ‘इस साल हमारा ज्वाइट प्रोडक्शन आने वाला है। हमारा पहला बच्चा।’ कहा जा सकता है कि, जल्द सैफ और करीना मामा और मामी बनने वाले हैं। सोहा अली खान की कुछ तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। सोहा और कुणाल ने फिल्म ‘99’ एवं ‘ढूंढते रह जाओगे’ आदि में एक साथ काम किया है। कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। जहां शुरूआत तो तकरार से होती हैं, दोस्ती फिर प्यार के धागे की डोर शादी के गठबंधन में बंध जाती है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ढूढ़ते रह जाओगे’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों को एक दूसरे से बात करने में झिझक महसूस होती थी। दोनों थोड़े नॉर्मल तब हुए जब ‘ढूढ़ते रह जाओगे’ के बाद फिल्म ‘99’ में काम किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों एकदूसरे के अच्छे दोस्त बन गये। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे, दोनों को एकदूसरे पर पूरा भरोसा था। इसके बाद सोहा ने अपने माता-पिता से कुणाल को मिलवाने का फैसला किया। 2015 में हुई थी शादी  इसके बाद 25 जनवरी को दोनों ने एक सिंपल से समारोह में शादी कर ली। आपको बता दें कि, कुणाल इस समय रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में व्यस्त है। जिसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही हैं। इसमें कुणाल के अलावा, अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी जैसे कलाकार शामिल है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

हाल ही में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने तीसरी शादी ऋचा सचदेव से की है। तभी से करिश्मा की दूसरी शादी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। वहीं पापा रणधीर कपूर ने अपने कुछ संकेतों से ये जाहिर कर दिया हैं कि अब करिश्मा भी जल्दी ही दूसरी शादी कर सकती है। आपको बता दें कि, संजय से तलाक के बाद करिश्मा की जिंदगी में संदीप तोषनीवाल की एंट्री हुई। दोनों को फैमिली पार्टीज और अन्य कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों अधिकारिक तौर पर कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की। वहीं इस बारे में रणधीर कपूर ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि, उनकी बेटी करिश्मा कपूर को शादी की कोई जल्दी नहीं है। बातचीत से रणधीर कपूर इशारा दे रहे हैं कि करिश्मा कपूर की लाइफ में कोई है और वह शादी की प्लानिंग भी कर रही हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर की बर्थडे पार्टी में भी संदीप तोषनीवाल मौजूद थे। इस पार्टी के दौरान रणधीर कपूर से जब करिश्मा की शादी को लेकर बात की गयी, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोलो खुश और सेटल हैं। मैंने उनसे शादी के बारे में बात नहीं की। लेकिन अगर वह ऐसा कुछ प्लान करती हैं तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।’ करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल को उनकी पत्नी आश्रिता से तलाक लेने के लिए कोर्ट ने मंजूरी दी है। करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने हाल ही में प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी कर ली है। 13 अप्रैल को दोनों ने दिल्ली में शादी की थी। पपरांजी को दूर रखते हुए शादी समारोह काफी साधारण रहा जिसमें कि केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल हुए। दोनों की शादी की खबर तब सामने आईं जब प्रिया की बहन चारु ने शादीशुदा नए जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि न्यूयॉर्क में हुए रिसेप्शन की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। जिसमें साफ दिख रहा है कि यह काफी ग्रैंड फंक्शन था। साभार-khaskhabar.com

Read More

पिछले वर्ष अपनी नशे की लत को लेकर सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने कहा है कि उन्होंने पिछले चार महीने से शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। पूजा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ‘चार महीने से नशे की लत से दूर।’ पूजा ने पिछले वर्ष क्रिसमस से पीना छोड़ दिया और उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों पर इस मुद्दे पर संबोधित किया है। ऐसे एक मंच पर उन्होंने कहा, ‘मैंने पहली बार यह स्वीकार करते हुए पीना छोड़ा है कि मुझे नशे की लत है। चूंकि, आप एक महिला हैं और आपको समाज में रहना है, जहां उन्हें हमेशा सिखाया जाता है और इन चीजों को छिपाया जाता है। मैंने इस शर्मनाक आदत को खत्म किया।’ वर्तमान में पूजा ‘जिस्म 3’ पर काम कर रही हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

‘सिया के राम’ से चर्चा में आईं पृथ्वी हट्टे ने कहा कि वह आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘चुपके चुपके’ का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। सिया के राम में मांडवी के रूप में नजर आ चुकीं पृथ्वी चुपके चुपके में मीरा के किरदार में दिखेंगी, जो शिक्षित और स्वतंत्र पेशेवर हैं।   पृथ्वी ने कहा, ‘मैं ऐसे शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं जो इस तरह की एक अद्वितीय अवधारणा है। धारावाहिक के किरदार को खुद से आसानी से जोड़ा जा सकता है और मीरा उनमें से एक है। वह स्वतंत्र और करियर उन्मुख है। कुछ चीजें हर लड़की की पहचान हैं। मैं इस किरदार से काफी हद तक जुड़ी हूं और आप मीरा में मुझे देखेंगे।’ धारवाहिक में वह अभिनेता मोहित मल्होत्रा के साथ दिखेंगी। चुपके चुपके का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा। यह दो कामकाजी युवाओं की रोमांटिक कहानी पर आधारित है। मीरा और अभिषेक (मोहित) विवाह संस्थान चलाने की कोशिश करेंगे।साभार-khaskhabar.com    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More