BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दीपिका पादुकोण से इस अभिनेत्री को मिली ये प्रेरणा

दीपिका पादुकोण से इस अभिनेत्री को मिली ये प्रेरणाटेलीविजन अभिनेत्री सोनिया सिंह को ऐतिहासिक शो ‘शेर-ए-पंजाब: महाराज रणजीत सिंह’ में मेहताब कौर की मां सदा कौर के किरदार में देखा जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें तलवारबाजी की प्रेरणा दीपिका पादुकोण से मिली। उल्लेखनीय है कि संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका को तलवारबाजी करते देखा गया था और इसी से सोनिया प्रेरित हुईं।

इस फिल्म में दीपिका को तलवारबाजी करती देख सोनिया बेहद हैरान थी। उन्हें कहा गया था कि, सदा कौर के किरदार को निभाने के दौरान उन्हें तलवारबाजी भी करनी होगी और इस कारण, उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

सोनिया ने कहा, ‘मैं हमेशा के एक महिला योद्धा का किरदार निभाना चाहती थी और इसलिए, इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए मैंने पेशेवर प्रशिक्षक से तलवारबाजी का प्रशिक्षण लिया। इसके लिए ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका की तलवारबाजी से मुझे प्रेरणा मिली।’ ‘शेर-ए-पंजाब: महाराज रणजीत सिंह’ शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर हो रहा है। इसमें सोनिया के अलावा, दमनप्रीत सिंह, शालीन भनोट, स्नेहा वाघ, चेतन पंडित, सैय्यद अमन मियान शर्मा और तुनिषा शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More