BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

के. विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

के. विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कारनई दिल्ली। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और अभिनेता कसीनथुनी विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सिनेजगत में यह देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी घोषणा सोमवार हुई। इनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में ‘सरगम’, ‘कामचोर’, ‘संजोग’, ‘जाग उठा इंसान’ और ‘ईश्वर’ शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड समिति द्वारा सिफारिश किए गए नाम को मंजूरी दी है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास और वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है।

इस पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार और एक शॉल से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 3 मई को राष्ट्रीय राजधानी में यह सम्मान प्रदान करेंगे। कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके विश्वनाथ ने 50 फिल्मों का निर्देशन किया है। इनकी फिल्में, दमदार विषय वस्तु, बेहतर कहानी, सांस्कृतिक प्रमाणिकता के लिए जानी जाती हैं। विश्वनाथ का जन्म गुडीवाडा (आंध्र प्रदेश) में फरवरी 1930 में हुआ। विश्वनाथ ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित), लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 10 फिल्म फे यर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More