BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फिर गूंजेगी पटौदी खानदान में किलकारी,सोहा की तस्वीरें वायरल

फिर गूंजेगी पटौदी खानदान में किलकारी,सोहा की तस्वीरें वायरलबॉलीवुड के पटौदी खानदान को अब जल्दी ही एक और खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां अभी कुछ महीनों पहले पटौदी खानदान की बहु अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बेटे को जन्म दिया था। बता दें सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान मां बनने वाली है। इस बात की पुष्टि कुणाल खेमू ने की है। कुणाल ने अपने स्टेटमेंट में इसे ज्वाइंट प्रोडक्शन बताया है। कुणाल ने अॉफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि, ‘इस साल हमारा ज्वाइट प्रोडक्शन आने वाला है। हमारा पहला बच्चा।’ कहा जा सकता है कि, जल्द सैफ और करीना मामा और मामी बनने वाले हैं। सोहा अली खान की कुछ तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। सोहा और कुणाल ने फिल्म ‘99’ एवं ‘ढूंढते रह जाओगे’ आदि में एक साथ काम किया है।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। जहां शुरूआत तो तकरार से होती हैं, दोस्ती फिर प्यार के धागे की डोर शादी के गठबंधन में बंध जाती है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ढूढ़ते रह जाओगे’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों को एक दूसरे से बात करने में झिझक महसूस होती थी। दोनों थोड़े नॉर्मल तब हुए जब ‘ढूढ़ते रह जाओगे’ के बाद फिल्म ‘99’ में काम किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों एकदूसरे के अच्छे दोस्त बन गये। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे, दोनों को एकदूसरे पर पूरा भरोसा था। इसके बाद सोहा ने अपने माता-पिता से कुणाल को मिलवाने का फैसला किया।

2015 में हुई थी शादी 

इसके बाद 25 जनवरी को दोनों ने एक सिंपल से समारोह में शादी कर ली। आपको बता दें कि, कुणाल इस समय रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में व्यस्त है। जिसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही हैं। इसमें कुणाल के अलावा, अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी जैसे कलाकार शामिल है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More