निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म बाहुबली-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड का कारोबार करके विश्व भर में भारतीय सिनेमा का परचम लहरा दिया है। यह पहली ऐसी फिल्म है जिसने अपने प्रदर्शन के नौ दिनों में ही वैश्विक स्तर पर इस आंकडे को छूने में सफलता प्राप्त की है। अब तक आमिर खान की पीके इस मामले में आगे थी, लेकिन वह बाहुबली-2 के सामने अब बौनी साबित हो गई है। बाहुबली 2 ने रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान खडा कर दिया है। एक के बाद एक रिकॉर्ड को फिल्म तोड़ती जा रही है। ऐसा लगता नहीं है कि इस फिल्म को कोई रोक सकता है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे शनिवार को इस फिल्म ने 26.50 करोड़ रुपए की कमाई की। जिसके बाद भारत में इसका कलेक्शन बढकर 292 करोड हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि अकेले मुंबई में इसने 100 करोड रुपए कमा लिए हैं। रविवार को यह नए रिकॉर्ड बनाए हैं। रिलीज होने के पहले सप्ताह में ही फिल्म ने 245 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। यह साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पिछले दो सालों से फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। इसे अच्छी कहानी और शानदार वीएफएक्स के साथ रिलीज किया गया है। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। यह दुनियाभर से 1000 करोड रुपए की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस बात को ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर कंफर्म किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- भारत में 800 करोड और दुनियाभर मे 200 करोड रुपए कमाकर बाहुबली दुनियाभर में 1000 करोड रुपए कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं सूत्रों की मानें तो फिल्म के एक्टर प्रभास की फिल्म की रिलीज के बाद से ही नींद उड गई है। मालूम हो कि प्रभास ने फिल्म के लिए कडी मेहनत की थी और तकरीबन 5 साल तक वह इस प्रोजेक्ट में व्यस्त रहे हैं। इस दौरान प्रभास ने और कोई भी फिल्म साइन नहीं की। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












