देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सोनी टीवी के रियलिटी शो सबसे बडा कलाकार की टीआरपी सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर के आने से बढ गई। इस एपिसोड को दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया। छोटे बच्चों की अभिनय प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास करता यह शो इन दिनों खासी चर्चाओं में है। इस शो को बोमन ईरानी, अरशद वारसी और रवीना टंडन जज कर रहे हैं। कपिल शर्मा शो में डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के किरदारों से दर्शकों को लोटपोट करने वाले सुनील ग्रोवर इस शो के सैट पर इसी गैटअप में पहुंचे। उनके साथ कपिल शर्मा शो में नानी के किरदार में नजर आने वाले अली असगर भी थे। इन दोनों ने शो में हास्य तडका लगाया, उससे मजबूर होकर जजों का हंसते-हंसते हाल बुरा था। सुनील ग्रोवर जहां भी जाते हैं अपनी कला के जरिए हंसी की महफिल जमा देते हैं। सबसे बडा कलाकार की शूटिंग के वक्त भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुनील ग्रोवर की एक्टिंग पर शो की जज और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीन टंडन ने जमकर हंसी के ठहाके लगाए। डॉ. मशहूर गुलाटी के नाम से फेमस हो चुके सुनील ग्रोवर ने अक्षय कुमार के स्टाइल में शो पर एंट्री की। इतना ही नहीं सुनील ने अक्षय की फिल्म ‘मोहरा’ के गाने ‘तू चीज बडी है मस्त मस्त’ गाने पर रवीना के साथ डांस भी किया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर ने शो की स्टेज पर आते ही तू चीज है बडी है मस्त-मस्त गाने पर अपने खास अंदाज में डांस करना शुरू किया। फिर कुछ देर बाद शो में जज की भूमिका निभा रही रवीना ने भी स्टेज पर आकर सुनील ग्रोवर के साथ डांस किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
रामलला प्राण प्रतिष्ठा : 14 से अधिक देशों के कलाकार श्रीरामलीला मंचन से करेंगे अभिनंदन
नंदिनी राय ने खुलासा किया कि सह-कलाकार विकास ने उन्हें थप्पड़ क्यों मारा!