BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘गोलमाल अगेन’ में हुई बॉलीवुड के इस खान की एंट्री!

‘गोलमाल अगेन’ में हुई बॉलीवुड के इस खान की एंट्री!रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है, इसके साथ इस हिट सीरीज में कलाकारों का जुडना जारी है। कुछ समय पूर्व संजय दत्त को इस फिल्म के सैट पर गोलमाल टीम के साथ देखा गया था, जिसके बाद में कहा जाने लगा कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म में संजय दत्त का कैमियो जिसकी शूटिंग के वे आए थे। ज्ञातव्य है कि अजय देवगन और संजय दत्त बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में हो सकता है संजय दत्त ने कुछ चंद मिनटों की भूमिका अभिनीत की हो। हालांकि आज तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। टीवी कार्यक्रम ‘बिग बॉस 7’ से सुर्खियों में आए अभिनेता एजाज खान ‘गोलमाल अगेन’ के सेट पर निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ नजर आए हैं, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में शामिल हो सकते हैं। अभिनेता ने एक प्रशंसक द्वारा ली गई तस्वीर पोस्ट करते हुए सोमवार को ट्विटर पर लिखा, ‘गोलमाल’ के सेट पर। कुछ बडा, कुछ अच्छा और कुछ मजेदार। एजाज खान और रोहित। ‘गोलमाल अगेन’ फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इसमें अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपडा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू और तुषार कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। जिसकी शूटिंग इस समय गोवा में चल रही है। पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर शायद रिलीज न हो लेकिन बात में फिल्म के मेकर्स ने यह जानकारी देकर साफ कर दिया कि यह फिल्म 2017 की दीवाली पर ही लोगों के सामने पेश की जायेगी।

ज्ञातव्य है कि गोलमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की बाकी स्टारकास्ट तो वही है लेकिन इस बार तब्बू और परिणीति चोपडा की नई एंट्री हुई है। परिणीति चोपडा ने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गोलमाल अगेन में काम करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। करीना कपूर खान जैसे लोग इस सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं, जिसके बाद मेरे लिए इस सीरीज का हिस्सा बनना गर्व की बात है। परिणीति चोपडा बॉलीवुड में 3 साल बाद वापसी कर रही हैं। उनकी वापसी वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु आगामी 12 मई को प्रदर्शित होने जा रही है, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More