BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हिमाचल प्रदेश में आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के बिना पर्यटकों को नो एंट्री

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए देश के कई राज्यों ने जहां कर्फ्यू लगाया है वहीं हिमाचल प्रदेश ने भी कोविड पर लगाम लगाने के लिए बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी कर दिया है। 
 
 हिमाचल के लोगों को 7 दिन का होम क्वारंटीन


राज्य सरकार के  मुताबिक बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके अलावा हिमाचल के लोगों को सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन होना पड़ेगा। सात दिनों की होम क्वारंटीन अवधि के दौरान उन्हें कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल भी देना होगा।
 
आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट वाले ही डलहौजी में होंगे दाखिल 


पर्यटक नगरी डलहौजी में भी बिना आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दिखाए कोई पर्यटक एंट्री नहीं कर पाएगा। इसके लिए प्रशासन जल्द ही जिला के बॉर्डर कटोरी बंगला में एक चेक पोस्ट बनाने जा रहा है। जहां स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की जांच पड़ताल होगी। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। जिन लोगों के पास आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी, उन लोगों को डलहौजी में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
 
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि सरकार ने बाहरी राज्यों के लोगों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। कटोरी बंगला में जल्द ही चेक पोस्ट बनाई जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More