देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
निर्देशक एस.एस. राजामौली की हाल ही प्रदर्शित हुई फिल्म बाहुबली-2: द कन्क्लूजन ने पूरे विश्व में तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के 6 दिन में ही 800 करोड से ज्यादा का कारोबार करके बॉलीवुड के सामने एक प्रश्न चिह्न खडा कर दिया है जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या बॉलीवुड के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता इस तरह की कोई फिल्म बना सकते हैं जो वैश्विक स्तर पर इस तरह का प्रदर्शन कर सके। यह प्रश्न विशेष रूप से उन सितारों और निर्माता निर्देशकों के सामने है जो इन दिनों 300 से 400 करोडी फिल्में बना रहे हैं।
गुरुवार को ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करके बताया था कि फिल्म 6 दिनों में 785 करोड रुपए का आंकड़ा छू सकती है। भारत की बात करें तो फिल्म ने यहां नेट 495 करोड कमा लिए हैं। बेशक फाइनल नंबर अभी आना बाकी हैं। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 800 करोड रुपए के जादुई आंकडे को छू सकती है।बुधवार को भी फिल्म का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। सिनेमाघरों में 90-95 प्रतिशत तक सीटें भरी रहीं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म ने 10 करोड रुपए कमा लिए हैं। वहीं पूरे भारत की बात करें तो बुधवार को फिल्म ने लगभग 35 करोड रुपए कमाए। तमिलनाडु और कर्नाटका में फिल्म ने 6 करोड़ रुपए कमाए। वहीं केरल में इसने 5 करोड़ रुपए कमाए। विदेश की बात करें तो फिल्म की लगभग कमाई 2 करोड़ है। देश और विदेश के आंकड़े को मिला लिया जाए तो यह लगभग 800 करोड़ का जादुई आंकड़ा है। असली आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। यह आंकड़े अनुमानित हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
विधायक पूरन प्रकाश ने आक्सीजन प्लांट के लिए दिये निधि से एक करोड
बिहार चुनाव : बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने थामा राजद का हाथ, कहा- सीएम नीतीश ने दिया धोखा
CM मनोहर लाल ने 100 करोड की परियोजनाओं का शिलान्यास किया