BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विश्व में ‘बाहुबली’ का परचम, नतमस्तक हुआ B.O., कमाई 710 करोड

विश्व में ‘बाहुबली’ का परचम, नतमस्तक हुआ B.O., कमाई 710 करोडनिर्देशक, पटकथाकार एस.एस. राजामौली ने विश्व में तमिल सिनेमा को ऊंचाइयां प्रदान की हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। पांच साल के मेहनत से उन्होंने तमिल सिनेमा के माध्यम से भारतीय सिने उद्योग का सीना गर्व से भर दिया है। पूरी तरह से उनकी फिल्म ‘बाहुबली’ ने पूरे विश्व के सिने प्रेमियों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, कथा-पटकथाकारों, छायाकारों, कोरियोग्राफरों और समस्त फिल्म तकनीकी विभाग से जुडे लोगों के सामने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे आश्चर्यचकित होकर हर कोई निहार रहा है। ‘बाहुबली’ पूरे विश्व के लिए एक मिथक बन गई है। हॉलीवुड के साथ-साथ पश्चिम के अन्य देशों में मिली सफलता ने भारतीय फिल्मों के लिए नए द्वार खोलने का काम किया है। फिल्म देखने में इतनी सुन्दर दिखती है की फिल्म में कई कमियां होने के बावजूद दर्शक इसे नजर अंदाज कर जाता है। एस.एस राजामौली ने यह कर दिखाया है कि साऊथ की फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई गुना बडी और विशाल है। क्रिएटिविटी के मामले में तो इनका कोई जवाब ही नहीं। प्रभास और राणा डग्गुबती की जोडी ने जो किया है, वो अब बॉलीवुड के किसी खान के बस की बात नहीं है। फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने वल्र्डवाइड रुपये 600 करोड का आंकडा पार कर लिया। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ओवरसीज मार्केट में भी ‘बाहुबली’ का ही बोलबाला है। अब इसके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। फिल्म ने अपने प्रदर्शन के चार दिन के अन्दर ही 625.25 करोड का जादुई आंकडा पार कर लिया है। जिसके बारे में यकीन कर पाना थोडा मुश्किल है। इस ऐतिहासिक फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी अब इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के आंकडों ने अपना एक अलग ही रिकॉर्ड बना लिया है। भारत में चार भाषाओं—हिंदी , मलयालम, तमिल और तेलुगु—में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चार दिनों के अन्दर 490 करोड का रहा है, जो अपने आप में ही एक नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 135 करोड (ग्रॉस) का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस तरह से फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 625 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह फिल्म ना सिर्फ एक भव्य रचना है बल्कि यह साल की पहली ऐसी फिल्म बन गयी है जिसका रिकॉर्ड तोड पाना मुमकिन ही नहीं ना मुमकिन है। ट्रेड एनालिस्टों ने इसकेबॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकडे ट्विटर पर शेयर किये हैं। गौरतलब है कि फिल्म ने अपने पहले ही दिन में 121 करोड का कारोबार करके हैरान कर दिया था। अमूमन फिल्म के सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज अब भी बरकरार है। महंगे टिकट होने के बावजूद दर्शक इस फिल्म का आनद लेने के लिए अपनी जेबें ढीली कर रहे हैं। जिस तेज रफ्तार से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आय के नए कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है उसे देखते हुए अब यह महसूस होने लगा है कि आगामी रविवार तक यह फिल्म पूरे विश्व भर में 1000 करोड के आंकडे को छूने में कामयाब हो जायेगी। यदि ‘बाहुबली’ इस असंभव से दिखने वाले कार्य को करने में सफल होती है तो निश्चित रूप से यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए गौरव की बात होगी। इसके साथ ही इसका फायदा आगे आने वाली फिल्मों को भी मिलेगा। जिन देशों में भारतीय फिल्मों का प्रसार-प्रचार कम है वहां पर भारतीय फिल्मों की मांग बढेगी। एस.एस.राजामौली की कृति देखने के बाद हॉलीवुड के नामचीन सितारे और तकनीकी कुशल व्यक्ति आसानी से भारतीय फिल्मों से जुडने में सफल होंगे, जिससे सिनेमा समृद्ध होगा। दर्शकों को उच्च गुणवता वाली फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा।     

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More