BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अब इस टीवी एक्ट्रेस को सलमान कर सकते हैं लॉन्च

अब इस टीवी एक्ट्रेस को सलमान कर सकते हैं लॉन्चबॉलीवुड के दबंग सलमान खान के दरियादिली के किस्से आपने एक नहीं कई बार सुने होंगे। बस ये समझ लीजिए कि इस बार भी सलमान खान कुछ ऐसा ही करने वाले है। सलमान खान बॉलीवुड के ऐसी अभिनेता हैं जिन्होंने बॉलीवुड को कई नए चेहरे दिए हैं। आई खबरों के अनुसार सलमान जल्द ही एक और अभिनेत्री को बॉलीवुड में लाने की तैयारी कर रहे है। खबर है कि जल्द ही वह टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय को भी बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सलमान ने मौनी के अंदर गजब की कार्य क्षमता देखी हैं। सलमान ने देखा कि मौनी बहुत ही देसी और ट्रेडिशनल हैं। तो हो सकता है सलमान मौनी को अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म में लॉन्च करें। इससे पहले सलमान बिग बॉस की कंटेस्टेंट सना खान को भी फिल्म जय हो में लॉन्च कर चुके हैं। बता दें कि, मौनी राय और सलमान के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। दोनों अक्सर पार्टी या इवेंट में एक साथ नजर आ चुके है। मौनी बिग बॉस सीजन-10 में परफॉर्म भी कर चुकी हैं। मौनी फिल्म तुम बिन-2 में एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला उनका शो नागिन काफी पॉपुलर है। इस सीरियल में मौनी लीड रोल में हैं। हाल ही में आयोजित हुए गोल्डन पेटल अवॉर्ड में मौनी रॉय को ‘नागिन 2’ में शिवांगी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More