देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
एकता कपूर की फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड 19 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। हाल ही में इसका टाइटल ट्रेक जारी किया गया है। इस फिल्म के दो ट्रेलर जारी किए गए हैं, जिन्हें दर्शकों का समर्थन मिला है। फिल्म के गीतों ने अपनी छाप दर्शकों और श्रोताओं पर छोडी है। युवाओं में यह फिल्म अच्छी खासी चर्चा में है जिसके चलते इसकी ओपनिंग शानदार मिलने की उम्मीद है। मई में प्रदर्शित होने वाली बडी फिल्मों में इसका भी शुमार किया जा रहा है। मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर के चलते इसे बडी फिल्म मान लिया गया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर के अतिरिक्त एक और नायिका नजर आएंगी। श्रीलंकन खूबसूरती जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म में कैमियो करने जा रही हैं। अभी तक उनके नाम को प्रचार से दूर रखा गया है। जैकलीन की भूमिका क्या होगी इस बारे में कोई भी व्यक्ति बात नहीं कर रहा है। उनके किरदार को दर्शकों को आश्चर्य में डालने के उद्देश्य से गुप्त रखा जा रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जैकलीन ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, अनोखे अंदाज में आईं नजर
'राम सेतु' का हिस्सा बनने पर आभारी हैं जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन 10 महीने बाद अपनी मां से मिलीं