BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ओह! तो यह है आमिर खान की सबसे बडी शिकायत

ओह! तो यह है आमिर खान की सबसे बडी शिकायतहाल ही में दिल्ली में बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी आदाकारा आशा पारेख की बायोग्राफी को दोबारा लांच किया गया। इस मौके पर आमिर खान और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकारों ने पहुंचकर समारोह में चार चांद लगा दिए। आशा पारेख की पर इस किताब को जाने-माने फिल्म समीक्षक और निर्देशक खालिद मोहम्मद ने लिखा है। जो आशा पारेख को काफी अर्से से जानते हैं। खालिद मोहम्मद के अनुसार, ‘जब मैंने आशा जी से पूछा कि आखिर आज तक उन पर किसी ने किताब क्यों नहीं लिखी, तो आशा जी ने जवाब दिया कि किसी ने आज तक पूछा ही नहीं। जिसके बाद मैंने तुरंत कहा कि मैं पूछ रहा हूं और यह किताब लिखने का सिलसिला शुरू हुआ। समारोह पर पहुंचे आमिर खान ने बताया कि उन्हें हमेशा से यह शिकायत रही है बॉलीवुड इंडस्ट्री के लेखकों और कलाकारों के जीवन पर ज्यादा किताबें नहीं लिखी गई हैं। आमिर खान के अनुसार, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं आज यहां मौजूद हूं। मुझे लगता है कि जो लोग भी यहां मौजूद हैं वो सभी सिनेमाप्रेमी हैं। मेरी हमेशा से सबसे बडी शिकायतों में से एक यह रही है कि हमारे पास भारतीय निर्देशक, अभिनेता, लेखक और फिल्म पर्सनालिटीज के ऊपर भरपूर किताबें नहीं हैं। वैसी किताबें जिनसे मैं कुछ सीख सकूं। मैं इस किताब के पब्लिशर्स को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि उन्होंने यह किताब छापी है। साथ में मैं खालिद को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा, जो कि खुद एक कमाल के लेखक हैं।’

आमिर खान ने आशा पारेख जी की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘मैं आपको धन्यवाद कहना चाहूंगा कि आपने एक रास्ता खोल दिया है। मैं ऐसे कई कलाकारों से मिलता हूं, जो अपने बारे में लिखने से कतराते हैं। आपने जो काम किया है वो काफी जरूरी है क्योंकि यह किताब उन लोगों के लिए एक मार्गदर्शक का काम करेगी जो कि इस फील्ड में आना चाहते हैं। आपकी जिंदगी से लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More