BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें खुशी है कि उन्हें रॉबर्ट डी नीरो और व्हूपी गोल्डबर्ग के साथ समय बिताने का मौका मिला। अभिनेत्री ने आगामी 16वें ट्रिबेका फिल्म समारोह के निर्णायक मंडल की सदस्य के तौर पर हॉलीवुड स्टार्स के साथ मुलाकात की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘दिग्गज शख्सियतों के साथ एक दोपहर। 16 साल पूरे होने पर बधाई! मुझे शामिल करने के लिए शुक्रिया। ट्रिबेका 2017 निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी।’    प्रियंका ने साथ ही एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह हॉलीवुड की दिग्गज शख्सियतों के साथ नजर आ रही हैं।टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ में अपनी भूमिका से हॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रियंका ओलिविया थर्लबाय, रयान एग्गोल्ड, ब्रेंडन फ्रेजर और इलीन गलगेर के साथ मिलकर 2017 डॉक्यूमेंटरी एंड स्टूडेंट विजनरी कॉम्पिटीशन्स का जिम्मा संभालेंगी। हर वर्ग के विजेताओं की घोषणा 27 अप्रैल को बीएमसीसी ट्रिबेका परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर में ट्रिबेका फिल्म समारोह के दौरान की जाएगी। समारोह 19-30 अप्रैल तक चलेगा और इसकी मेजबानी माइकल रैपापोर्ट करेंगे।साभार-khaskhabar.com  

Read More

अजान पर किए गए ट्वीट विवाद में घिरे जाने - माने सिंगर सोनू निगम को बॉलीवुड के कई लोगों का साथ मिला है जिनमें जाने - माने कलाकार अनुपम खेर भी शामिल है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर सोनू निगम को इसके लिए सराहा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि, ‘बंदे में हैं दम, जय हो सोनू निगम...’ दरअसल सोनू निगम ने एक मुस्लिम मौलवी के फतवे के जवाब में एक संवाददाता सम्मेलन कर मशहूर हेयर-स्टाइलिस्ट से अपना सिर मुंडवा लिया। मौलवी ने पिछले दिनों सोनू की ओर से किए गए विवादित ट्वीट के विरोध में फतवा जारी किया था। सोनू के इसी फैसले को अनुपम खेर ने अपने ट्वीट के जरिए सराहा है। ‘अजान’ की ऊंची आवाजों पर आपत्ति दर्ज कर विवाद में घिरे और सोनू निगम को अब कई लोगों को साथ मिलता जा रहा है। सिंगर मीका ने उन्हें भले ही घर बदलने की सलाह दे डाली हो लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने सोनू निगम का खुलकर साथ दिया है। उन्होंने सोनू निगम को इसके लिए शाबासी दी है। दरअसल सोमवार को सोनू ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘भगवान सभी का भला करें। मैं मुसलमान नहीं हूं, फिर भी मुझे अजान की आवाज से सुबह जल्दी उठना पड़ता है। भारत में ‘जबरदस्ती की धार्मिकता’ का अंत कब होगा?’ अपना रुख स्पष्ट करते हुए सोनू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘जब मोहम्मद साहब ने इस्लाम की शुरुआत की थी तब बिजली नहीं थी.. एडीसन (बिजली के बल्ब के अविष्कारक) के बाद मुझे इस कोलाहल को क्यों झेलना पड़ रहा है?’ सोनू ने मंदिरों और गुरुद्वारों में भी लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी भी मंदिर या गुरुद्वारे को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर उन लोगों को जगाना चाहिए, जो (संबंधित) धर्म का पालन न करते हों। फिर क्यों..? गुंडागर्दी है बस।’ मंगलवार को सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘प्रिय सभी, आपका मत आपका मानसिक स्‍तर दर्शाता है। मैं अब भी अपने बयान पर कायम हूं कि मस्जिद और मंदिर में लाउडस्‍पीकर नहीं बजने चाहिए।’ जाहिर सी बात है कि सोनू के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने इसकी आलोचना की, साथ ही कई लोगों ने उनका समर्थन किया। वहीं कुछ लोगों ने सोनू को सोशल मीडिया पर सलाह देना शुरू कर दिया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

करीना कपूर खान इन दिनों फिल्मों में वापसी की तैयारी में हैं। उनके हाथ में एक फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है जिसमें वे सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी के वजन को घटा रही हैं। ऐसे समाचार हैं कि उन्हें एक और बडे प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर खान को सशक्त रोल दिया गया है। जिसमें उन्हें अपनी उम्र को ही निभाना है जिसकी वजह से स्टार काफी खुश हैं। जहां एक तरफ यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि करीना कपूर खान को 6 करोड का भुगतान किया जाएगा। ऐसा लगता है कि करीना के मां बनने का असर उनकी फीस पर नहीं पडा है। इसकी एक वजह उनका बॉलीवुड में टैलेंटिड और खूबसूरत अभिनेत्री होना है। प्रेग्नेंसी से पूर्व उनकी अंतिम प्रदर्शित फिल्म ‘की एण्ड का’ थी, जिसमें वे अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म का निर्देशन आर.बाल्की ने किया था। इससे पहले कहा जा रहा था कि करण जौहर ने करीना कपूर खान को अपनी आगामी एक फिल्म के लिए साइन किया है, लेकिन बाद में यह खबरें अफवाह मात्र निकलीं। इसके साथ ही करीना कपूर खान बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री होंगी जिनकी तस्वीर यूके की ब्राइडल मैगजीन के कवर पेज पर छपेगी। पिछले सप्ताह करीना कपूर खान ने इसके लिए दुबई में दो दिन का फोटोशूट करवाया था। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक यह फोटोशूट लग्जरी याट पर किया गया। करीना ने दी गई थीम के मुताबिक पांच तरह के कास्टूम बदले। इस फोटोशूट की थीम रॉयल वेडिग रखी गई और करीना इसके लिए बिल्कुल पर्फेक्ट चॉइस थी। पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन ने करीना की कास्टूम डिजाइन की थी। इसके बाद शाम को करीना फराज मनन को सपोर्ट करने के लिए उनके स्टोर लॉन्च के मौके पर भी पहुंची। इस दौरान करीना ने उनके लिए रैप वॉक नहीं किया बल्कि उन्होंने कास्टूम सिर्फ फराज को सपोर्ट करने के लिए पहना था। दिसंबर में तैमूर के जन्म के बाद करीना ने जल्द काम करना शुरू कर दिया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनय से राजनीति में आईं और ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने लंबे अंतराल के बाद आ रही अपनी आगामी फिल्म ‘एक थी रानी..’ के साथ जुड़ने को सम्मान की बात बताते हुए कहा है कि यह महिलाओं को एक मजबूत संदेश देने वाली फिल्म है। हेमा के अनुसार, यह फिल्म सीधा संदेश देती है कि महिलाएं दृढ़ निश्चय के साथ कुछ भी प्राप्त कर सकती हैं।   यह फिल्म ग्वालियर की राजमाता के नाम से लोकप्रिय रहीं राजनेता दिवंगत विजया राजे सिंधिया के जीवन पर आधारित है।   मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने यहां मंगलवार की रात एक समारोह के दौरान फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कहा, ‘इस फिल्म में महिलाओं के लिए कई संदेश हैं, जैसे कि महिला होने के नाते वह कुछ भी प्राप्त कर सकती हैं। फिल्म में विजया राजे द्वारा महिलाओं के लिए किए गए काम पर भी प्रकाश डाला गया है।’राजमाता विजया राजे सिंधिया स्मृति न्यास और जी क्लासिक द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह के दौरान प्रदर्शित फिल्म गोवा की राज्यपाल एवं लेखिका मृदुला सिन्हा की पुस्तक ‘राजपथ से लोकपथ पर’ को आधार बनाकर बनाई गई है।फिल्म के बारे में हेमा मालिनी ने कहा, ‘यह राजमाता की बहुत ही सुंदर कहानी है। इस फिल्म में काम कर मैंने खुद को सम्मानित महसूस किया। इस तरह के किरदार निभाने का मौका बहुत कम मिलता है।’जी क्लासिक द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ में वरिष्ठ अभिनेता विनोद खन्ना भी प्रमुख भूमिका में हैं। साभार-khaskhabar.com        

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने गुजरे जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो और अभिनेता जैकी श्रॉफ को क्रमश: राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन एनुअल अवार्ड के लिए नामित किया है। राज्य के संस्कृति मामलों के मंत्री विनोद तावडे ने बुधवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘मराठी फिल्मी जगत के जाने माने नाम विक्रम गोखले और अरुण नालावडे क्रमश: वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन एनुअल अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं।’’ प्रत्येक वर्ष लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में एक प्रमाणपत्र के साथ 500,000 रुपये नगद, जबकि स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड के लिए प्रमाणपत्र के साथ 300,000 रुपये नगद दिए जाते हैं। संस्कृति मंत्री तावडे ने कहा, ‘‘इन पुरस्कारों को आगामी 54 वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म महोत्सव में दिया जाएगा।’’ तावडे ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘अनुभवी कलाकारों अभिनेत्री सायरा बानो जी और जैकी श्रॉफ को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए इन पुरस्कारों के लिए चुने जाने पर बधाई।’’ उन्होंने गोखले और नालावडे को भी उनकी उपलब्धियों और फिल्म जगत में योगदान को लेकर पुरस्कारों के लिए चुने जाने पर बधाई दी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । मेगास्टार अमिताभ बच्चन इस बात से काफी खुश हैं कि हावर्ड विश्वविद्यालय प्रेस ने वर्ष 1977 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ पर किताब प्रकाशित की है। इस जानकारी को अमिताभ ने मंगलवार देर रात अपने ट्विटर पेज पर साझा किया, साथ ही किताब के पहले पेज की फोटो भी साझा की। इस फोटो में नजर आ रहे किताब का शीर्षक है- ‘अमर अकबर एंथनी : बॉलीवुड, ब्रदरहुड एंड द नेशन’।  बॉलीवुड के 74 वर्षीय अभिनेता ने इस फोटो के साथ एक संदेश में लिखा, ‘‘हावर्ड विश्वविद्यालय प्रेस ने ‘अमर अकबर एंथनी’ एक शोधपत्र है, जो पूरी तरह इस फिल्म की खूबियों पर आधारित है। बेहतरीन।’’ मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विनोद खन्ना को अमर, ऋषि कपूर को अकबर और अमिताभ को एंथनी के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में शबाना आजमी, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, निरूपा रॉय और प्राण को भी मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग धर्म को मानने वाले परिवारों में पलते हैं और कई साल बाद एक होते हैं। अमिताभ इन दिनोंअपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ ङ्क्षहदोस्तां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीलंकाई मूल की खूबसूरत अभिनेत्री ने अपना बॉलीवुड डेब्यू रितेश देशमुख के साथ किया था। शुरूआती फिल्मों की असफलता के बावजूद जैकलीन फर्नांडिस को उनकी खूबसूरती की वजह से हिन्दी फिल्मों में काम मिलता रहा लेकिन उनके करियर को सही दिशा मिली सलमान खान की फिल्म ‘किक’ से, जिसने उनके करियर को वो गति प्रदान की जिसकी उम्मीद उन्होंने भी नहीं की थी। इस फिल्म से निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी निर्देशकीय पारी की शुरूआत की थी। जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के बाद रातों रात बिल्कुल अलग ही ट्रैक पर चली गईं। उनकी स्टार वैल्यू बढ गई और किक उनके करियर का भी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। लेकिन अब सुना है कि जैकलीन फर्नांडिस ने सलमान खान को उनकी फिल्म के लिए ना कह दिया है। यह बात बिलकुल सही है जैकलीन ने सलमान खान की फिल्म के लिए स्पष्ट तौर पर ‘ना’ कह दिया है। इसका कारण यह है कि जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा व्यस्त हैं ऐसे में उन्होंने अपनी तारीखों की समस्याओं के चलते सलमान खान द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म ‘जुगलबंदी’ के लिए ना बोल दिया है। सलमान खान सैफ अली खान को लेकर अपने बैनर एसकेएफ तले फिल्म ‘जुगलबंदी’ का जल्द से जल्द निर्माण शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को नायिका के तौर पर चुना था, लेकिन जैकलीन इन दिनों इतनी व्यस्त हैं कि उनके पास बिल्कुल भी डेट्स नहीं हैं और इसलिए उन्हें सलमान खान की फिल्म को ना बोलनी पडी। अब ऐसे में सलमान खान को किसी अन्य नायिका को लेकर यह फिल्म शुरू करनी पडेगी। जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की ‘जुडवा-2’ के साथ-साथ करण जौहर की ‘ड्राइव’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘रीलोड’ में व्यस्त हैं। करण जौहर की ‘ड्राइव’ में जहां उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं, वहीं साजिद नाडियाडवाला की ‘जुडवा-2’ में उनके साथ वरुण धवन हैं। वरुण धवन के साथ वे गत वर्ष ‘ढिशूंम’ में नजर आ चुकी हैं। जुडवा-2 की शूटिंग जुलाई तक पूरी होगी। इन दिनों इसकी शूटिंग लंदन और न्यूयार्क में जारी है। इसके साथ ही ‘ड्राइव’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। ‘रीलोड’ में जैकलीन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। फिल्म दोनों ने साइन कर ली है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है। जाहिर है इसकी डेट्स भी वो दे चुकी हैं। इन हालातों में जैकलीन किस तरह से सलमान खान की फिल्म ‘जुगलबंदी’ को हां कर सकती थी। साभार-khaskhabar.com        

Read More

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख का कहना है कि दिवंगत फिल्मकार नासिर हुसैन इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिनसे उन्होंने प्यार किया था। हुसैन की फिल्म ‘दिल देके देखो’ (1959) से ही आशा पारेख ने फिल्मी दुनिया में आगाज किया था। दोनों हस्तियों ने ‘तीसरी मंजिल’ और ‘कारवां’ सहित सात फिल्मों में साथ काम किया था। मनोरंजन जगत में आशा पारेख और नासिर हुसैन के रिश्ते कोई छिपी बात नहीं थे। दोनों के निजी संबंधों से जुड़ी बातें आशा पारेख की आत्मकथा ‘द हिट गर्ल’ में सामने आई हैं। अपने जीवन के प्यार के बारे में अभिनेत्री ने कहा, ‘हां, नासिर साब ही एकमात्र ऐसे पुरुष थे जिससे मैंने प्यार किया। मेरे जीवन में जो लोग मायने रखते हैं, अगर उनका जिक्र मैं अपनी आत्मकथा में ना करूं तो फिर इसे लिखने का कोई अर्थ ही नहीं है।’ अपनी जिंदगी के इस नाजुक पहलू को बखूबी संभालने का श्रेय वह अपनी आत्मकथा के सह-लेखक खालिद मोहम्मद को देती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने (खालिद मोहम्मद ने) इसे सावधानीपूर्वक और बेहद गरिमापूर्ण ढंग से संभाला है। आशा पारेख ने इस बात का खुलासा किया कि वह हुसैन को उनके परिवार से कभी भी अलग नहीं करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने शादी नहीं की। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं कभी भी घर तोड़ने वाली नहीं रही। मेरे और नासिर साहब के परिवार के बीच कभी कोई अनबन नहीं हुई। पुस्तक जारी होने के समय नुसरत (हुसैन की बेटी) और इमरान खान (नाती) को देखकर मुझे बहुत खुश हुई। मुझे लगता है कि मैंने अपने जीवन को गरिमापूर्ण रूप से और बिना किसी को तकलीफ पहुंचाए जिया है।’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

आमिर खान इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं। आमिर अपनी सुपर हिट फिल्म ‘दंगल’ को प्रमोट करने के लिए चीन गए हैं, जहां पर यह फिल्म आगामी 5 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। आमिर खान की यह तीसरी फिल्म होगी जो चीन में प्रदर्शित हो रही है। इससे पहले उनकी राजकुमार हिरानी निर्देशित दो फिल्मों—थ्री इडियट और पीके—का प्रदर्शन चीन में हुआ है। चीन में उनकी इन दोनों फिल्मों ने बेहतरीन व्यवसाय किया था। खासकर ‘पीके’ ने जिसने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 1.67 करोड अर्थात् 10 करोड युवान का कारोबार किया था। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ चीन में बडी हिट साबित हुई थी। छात्रों ने इसे खूब पसंद किया था। ‘दंगल’ ने भारत में कमाई के लगभग सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं और इसे जल्द ही बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार आमिर ने यहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के इवेंट में भारत-चीनी फिल्मों के और भी प्रोजेक्ट्स को बढावा देने की बात कही। आमिर ने इस दौरान कहा, ‘ऐसी फिल्में जिनमें दोनों देशों के कलाकार हों, वह इन दो देशों में नजदीकियां बढा सकती है।’यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान की कोई फिल्म चीन में रिलीज होने जा रही है. आमिर खान ने यहां मीडिया से कहा कि राजकुमार हिरानी के साथ बनी फिल्म से पहले चीन में उनकी किसी फिल्म को कामयाबी नहीं मिली थी। ऐसे में चीन में आमिर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आमिर का बीजिंग के एयपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। आमिर के साथ चीन की इस यात्रा में फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी भी हैं।बता दें कि भारतीय कलाकारों और चीनी एक्टर्स से सजी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ और ‘बड्डीज इन इंडिया’ ने चीन में अच्छा व्यापार किया है। फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में चीनी सुपरस्टार जैकी चैन के अलावा भारतीय एक्टर सोनू सूद और दिशा पटानी भी नजर आए थे। आमिर की दंगल ने भारत में 385 करोड रुपये की कमाई की है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म दंगल चीन में अगले महीने की पांच तारीख को रिलीज हो रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने जीवन में तमाम तकलीफों का सामना किया है। हाल ही में ऋतिक ने अपने ब्रांड एचआरएक्स के प्रमोशन के लिए ‘कीप गोइंग’ नाम के एक वीडियो की शूटिंग की है। इस वीडियो में उन्होंने लोगों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया है। अभिनेता का कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं उसका पूरा श्रेय जीवन के सभी प्रतिकूल क्षणों, तकलीफों और सुजेन खान (पूर्व पत्नी) को जाता है। ऋतिक रोशन के लिए उनका जीवन ही शिक्षक रहा है जिसे अब वे अपने प्रशंसकों के साथ खुलकर साझा करते हैं। अभिनेता का कहना है कि कई मौकों पर वे जीवन में हार मान चुके थे, लेकिन उन्होंने हर बार कुछ नया सीखने की ललक के साथ उस पर विजय प्राप्त की। ऋतिक ने कहा, ‘‘अगर आप इसे अभिनेता ऋतिक रोशन से जोड़ कर देखने की बजाय एक आम शख्स की यात्रा के रूप में देखते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जीवन में आने वाली परेशानियों से खुद को कभी कमजोर नहीं महसूस करें बल्कि उसे एक मकसद के तौर पर लें क्योंकि निश्चित रूप से वह आपको कुछ सिखा कर ही जाएगा। ऋतिक को याद है कि कई बार उन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने इसका डट कर मुकाबला किया है। ऋतिक के मुताबिक, ‘‘मैं 21 साल का था और संभवत: देश के सबसे अच्छे डॉक्टर मेरे सामने बैठे थे जो मुझे बता रहे थे कि मेरे जीन में वे चीजें नहीं हैं जो मुझे एक ऐसे अभिनेता की तरह काम करने देगी जिसकी जरूरत एक हिंदी फिल्म में होती है जैसे कि नृत्य, करतब, ब्रेक डांस आदि।’’डाक्टर की बात को वह ‘बड़े झटके’ के रूप में याद करते हैं क्योंकि उन्हें अपने करियर पर फिर से विचार करने की सलाह दी गई थी, जिसे आज वह ‘मूर्खता’ के तौर पर लेते हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त जानकारी के साथ खुद पर भरोसा होना चाहिए और खुद को एक व्यक्ति के दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए।’’ जीवन बदल देने वाले दूसरे पल के बारे में ऋतिक कहते है कि 2000 में उनके पिता राकेश रोशन को गोली मार दी गई थी। 43 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘अस्पताल में अपने पिता को खून से लथपथ देखना दुर्भाग्यपूर्ण था और उस समय एक अभिनेता या डांसर होने जैसी चीज के मायने उनके लिए खत्म हो गए थे।’’ वह कहते हैं कि जीवन में जब आप निराश हो जाते हैं या आपको कोई चीज विचलित करती हैं, तो यह आपको सही कारणों का भी अहसास कराती है कि आपको कुछ क्यों करना चाहिए? दो बच्चों के पिता ने कहा कि हर बार जब आपको सीखने और बढऩे का मौका मिलता है, तो सकारात्मक रूप से इसे सही तरीके से लेना चाहिए। साथ ही ऋतिक ने बताया कि ‘जोधा अकबर’ की शूटग के दौरान उनके घुटने में लगी चोट से भी उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मैं ‘जोधा अकबर’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहा था और अचानक घुटने ने जवाब दे दिया। ऋतिक के घुटने में गठिया पाया गया था, लेकिन उनका कहना है कि उनका विश्वास किसी भी विज्ञान से ज्यादा मजबूत था। 2013 में एक मस्तिष्क सर्जरी से भी गुजर चुके अभिनेता ने कहा, ‘‘यह मेरा विश्वास है कि अगर हम एक अतिरिक्त मील ज्यादा चल लेंगे तो हर मुसीबत का रास्ता खोज सकते हैं। कभी भी विश्वास करना बंद न करें क्योंकि हर मुसीबत का कोई न कोई हल जरूर होता है।’’ अभिनेता कहते हैं, ‘‘मस्तिष्क सर्जरी का मेरे भविष्य पर फिर से विनाशकारी प्रभाव पड़ा, जैसे कि मैं क्या कर सकता हूं और क्या नहीं लेकिन तब तक मैंने अपने आपको दिमागी रूप से काफी मजबूत बना लिया था। मुझे लगा जैसे मेरे करियर और संभावनाओं में कोई रुकावट नहीं है और अब जब मैं पीछे मुड़ कर देखता हूं और जीवन की सभी कडिय़ों को जोड़ता हूं तो मेरे जीवन में यह लग रहा था कि सब कुछ खत्म हो चुका है या ऐसा लग रहा था जैसे मैं जारी नहीं रख सकता, लेकिन यह केवल मुझे संकेत दे रहा था ताकि एक दिन मैं एचआरएक्स ब्रांड का निर्माण कर सकूं।’’ ऋतिक कहते हैं, ‘‘मैं अपनी पूरी यात्रा को बहुत ही सकारात्मक रूप से देखता हूं। यहां तक कि मेरा सुजैन से अलग होना, जो भावनात्मक रूप से सबसे अधिक मुश्किल स्थिति थी, मैंने उस पर भी जीत हासिल की।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । फिल्मकार करण जौहर ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अबराम की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें भी अभिनेता बनने के गुण नजर आने लगे हैं। करण ने ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, और ‘माई नेम इज खान’, जैसी फिल्मों में शाहरुख को लेकर काम किया है। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर अबराम की तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां के साथ हैं। करण ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘बेहद आकर्षक अबराम में अभिनेता बनने के गुण मौजूद हैं, वह अपनी प्रतिभाशाली और खूबसूरत मां से इसे चुरा रहे हैं।’’ अबराम का सरोगेसी के जरिए 2013 में जन्म हुआ था। शाहरुख और गौरी बेटे आर्यन और बेटी सुहाना के भी माता-पिता हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

दो सप्ताह बाद भारत की 6500 स्क्रीन्स के साथ-साथ विदेशों के 1000 स्क्रीन्स पर भारतीय सिने इतिहास की सबसे बडी और बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली-2 का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इंतजार इस बात का नहीं है कि फिल्म देखनी है इंतजार इस बात का है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इसका जवाब मिलेगा। आज दर्शकों की नजरों में कटप्पा हीरो हो गया है। वह सहनायक या खलनायक नहीं है बल्कि वो फिल्म के चर्चित पात्र ‘बाहुबली’ से ज्यादा जाना और पहचाना जा रहा है। कटप्पा के रूप में नजर आने वाला यह अभिनेता है सत्यराज, जिसे हिन्दी भाषी दर्शकों ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में देखा था। चेन्नई एक्सप्रेस में सत्यराज ने दीपिका पादुकोण के पिता की भूमिका निभाई थी। लेकिन उन्हें भारतीय सिने दर्शकों अर्थात् पूरे भारत में पहचान ‘कटप्पा’ ने दिलाई। पिछले 38 सालों में 600 फिल्मों में काम कर चुका यह अभिनेता 62 वर्ष की आयु का हो चुका है। 1978 में बतौर खलनायक फिल्मों में आने वाले इस अभिनेता ने दक्षिणी फिल्मों में हर प्रकार की भूमिका अभिनीत की हैं। आज पूरा भारत उन्हें सिर्फ ‘कटप्पा’ के नाम से जानता है। अपनी जिन्दगी के 38 वर्ष फिल्म उद्योग को देने वाले सत्यराज को अब 62 वर्ष की उम्र में जाकर एक ऐसी पहचान मिली है जिसके लिए एक कलाकार बरसों इंतजार करता है। एक कलाकार के जीवन में एक बार जरूर ऐसा किरदार आता है जो उसे इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने का मौका देता है और अभिनेता सत्यराज के लिए ‘कटप्पा’ यह सुनहरा मौका लाया है। इस किरदार को दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे। जब कभी सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा उसमें ‘कटप्पा’ का विशेष उल्लेख होगा। यह किरदार उतना ही प्रसिद्ध है जितना कभी शोले का गब्बर सिंह, मिस्टर इंडिया का मोगैंबो, शान का शाकाल, अग्निपथ का विजय दीनानाथ चौहान, मुगल-ए-आजम का अकबर, चंगेज खां का चंगेज प्रसिद्ध हुए हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More