BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सोनू के विवाद पर बोले अनुपम, कहा... ‘बंदे में है दम...’

सोनू के विवाद पर बोले अनुपम, कहा... ‘बंदे में है दम...’अजान पर किए गए ट्वीट विवाद में घिरे जाने - माने सिंगर सोनू निगम को बॉलीवुड के कई लोगों का साथ मिला है जिनमें जाने - माने कलाकार अनुपम खेर भी शामिल है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर सोनू निगम को इसके लिए सराहा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि, ‘बंदे में हैं दम, जय हो सोनू निगम...’

दरअसल सोनू निगम ने एक मुस्लिम मौलवी के फतवे के जवाब में एक संवाददाता सम्मेलन कर मशहूर हेयर-स्टाइलिस्ट से अपना सिर मुंडवा लिया। मौलवी ने पिछले दिनों सोनू की ओर से किए गए विवादित ट्वीट के विरोध में फतवा जारी किया था। सोनू के इसी फैसले को अनुपम खेर ने अपने ट्वीट के जरिए सराहा है। ‘अजान’ की ऊंची आवाजों पर आपत्ति दर्ज कर विवाद में घिरे और सोनू निगम को अब कई लोगों को साथ मिलता जा रहा है।

सिंगर मीका ने उन्हें भले ही घर बदलने की सलाह दे डाली हो लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने सोनू निगम का खुलकर साथ दिया है। उन्होंने सोनू निगम को इसके लिए शाबासी दी है।

दरअसल सोमवार को सोनू ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘भगवान सभी का भला करें। मैं मुसलमान नहीं हूं, फिर भी मुझे अजान की आवाज से सुबह जल्दी उठना पड़ता है। भारत में ‘जबरदस्ती की धार्मिकता’ का अंत कब होगा?’ अपना रुख स्पष्ट करते हुए सोनू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘जब मोहम्मद साहब ने इस्लाम की शुरुआत की थी तब बिजली नहीं थी.. एडीसन (बिजली के बल्ब के अविष्कारक) के बाद मुझे इस कोलाहल को क्यों झेलना पड़ रहा है?’ सोनू ने मंदिरों और गुरुद्वारों में भी लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी भी मंदिर या गुरुद्वारे को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर उन लोगों को जगाना चाहिए, जो (संबंधित) धर्म का पालन न करते हों। फिर क्यों..? गुंडागर्दी है बस।’ मंगलवार को सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘प्रिय सभी, आपका मत आपका मानसिक स्‍तर दर्शाता है। मैं अब भी अपने बयान पर कायम हूं कि मस्जिद और मंदिर में लाउडस्‍पीकर नहीं बजने चाहिए।’ जाहिर सी बात है कि सोनू के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने इसकी आलोचना की, साथ ही कई लोगों ने उनका समर्थन किया। वहीं कुछ लोगों ने सोनू को सोशल मीडिया पर सलाह देना शुरू कर दिया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More