BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जैकलीन ने ठुकराई सलमान खान की फिल्म, दबंग हुआ निराश

जैकलीन ने ठुकराई सलमान खान की फिल्म, दबंग हुआ निराशश्रीलंकाई मूल की खूबसूरत अभिनेत्री ने अपना बॉलीवुड डेब्यू रितेश देशमुख के साथ किया था। शुरूआती फिल्मों की असफलता के बावजूद जैकलीन फर्नांडिस को उनकी खूबसूरती की वजह से हिन्दी फिल्मों में काम मिलता रहा लेकिन उनके करियर को सही दिशा मिली सलमान खान की फिल्म ‘किक’ से, जिसने उनके करियर को वो गति प्रदान की जिसकी उम्मीद उन्होंने भी नहीं की थी। इस फिल्म से निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी निर्देशकीय पारी की शुरूआत की थी। जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के बाद रातों रात बिल्कुल अलग ही ट्रैक पर चली गईं। उनकी स्टार वैल्यू बढ गई और किक उनके करियर का भी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। लेकिन अब सुना है कि जैकलीन फर्नांडिस ने सलमान खान को उनकी फिल्म के लिए ना कह दिया है। यह बात बिलकुल सही है जैकलीन ने सलमान खान की फिल्म के लिए स्पष्ट तौर पर ‘ना’ कह दिया है। इसका कारण यह है कि जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा व्यस्त हैं ऐसे में उन्होंने अपनी तारीखों की समस्याओं के चलते सलमान खान द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म ‘जुगलबंदी’ के लिए ना बोल दिया है। सलमान खान सैफ अली खान को लेकर अपने बैनर एसकेएफ तले फिल्म ‘जुगलबंदी’ का जल्द से जल्द निर्माण शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को नायिका के तौर पर चुना था, लेकिन जैकलीन इन दिनों इतनी व्यस्त हैं कि उनके पास बिल्कुल भी डेट्स नहीं हैं और इसलिए उन्हें सलमान खान की फिल्म को ना बोलनी पडी। अब ऐसे में सलमान खान को किसी अन्य नायिका को लेकर यह फिल्म शुरू करनी पडेगी। जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की ‘जुडवा-2’ के साथ-साथ करण जौहर की ‘ड्राइव’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘रीलोड’ में व्यस्त हैं। करण जौहर की ‘ड्राइव’ में जहां उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं, वहीं साजिद नाडियाडवाला की ‘जुडवा-2’ में उनके साथ वरुण धवन हैं। वरुण धवन के साथ वे गत वर्ष ‘ढिशूंम’ में नजर आ चुकी हैं। जुडवा-2 की शूटिंग जुलाई तक पूरी होगी। इन दिनों इसकी शूटिंग लंदन और न्यूयार्क में जारी है। इसके साथ ही ‘ड्राइव’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। ‘रीलोड’ में जैकलीन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। फिल्म दोनों ने साइन कर ली है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है। जाहिर है इसकी डेट्स भी वो दे चुकी हैं। इन हालातों में जैकलीन किस तरह से सलमान खान की फिल्म ‘जुगलबंदी’ को हां कर सकती थी।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More