देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । मेगास्टार अमिताभ बच्चन इस बात से काफी खुश हैं कि हावर्ड विश्वविद्यालय प्रेस ने वर्ष 1977 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ पर किताब प्रकाशित की है। इस जानकारी को अमिताभ ने मंगलवार देर रात अपने ट्विटर पेज पर साझा किया, साथ ही किताब के पहले पेज की फोटो भी साझा की। इस फोटो में नजर आ रहे किताब का शीर्षक है- ‘अमर अकबर एंथनी : बॉलीवुड, ब्रदरहुड एंड द नेशन’।
बॉलीवुड के 74 वर्षीय अभिनेता ने इस फोटो के साथ एक संदेश में लिखा, ‘‘हावर्ड विश्वविद्यालय प्रेस ने ‘अमर अकबर एंथनी’ एक शोधपत्र है, जो पूरी तरह इस फिल्म की खूबियों पर आधारित है। बेहतरीन।’’ मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विनोद खन्ना को अमर, ऋषि कपूर को अकबर और अमिताभ को एंथनी के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में शबाना आजमी, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, निरूपा रॉय और प्राण को भी मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग धर्म को मानने वाले परिवारों में पलते हैं और कई साल बाद एक होते हैं। अमिताभ इन दिनोंअपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ ङ्क्षहदोस्तां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महाशिवरात्रि : अमिताभ बच्चन से कैलाश खेर तक, सितारों ने शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं
बचपन में दिव्या दत्ता अमिताभ बच्चन की तरह बनना चाहती थीं
विधायक ने मांगा था निधि से खरीदे गये सामान का हिसाब किताब