BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चीन में शुरू हुआ ‘दंगल’, प्रमोट करने पहुंचे आमिर खान

चीन में शुरू हुआ ‘दंगल’, प्रमोट करने पहुंचे आमिर खानआमिर खान इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं। आमिर अपनी सुपर हिट फिल्म ‘दंगल’ को प्रमोट करने के लिए चीन गए हैं, जहां पर यह फिल्म आगामी 5 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। आमिर खान की यह तीसरी फिल्म होगी जो चीन में प्रदर्शित हो रही है। इससे पहले उनकी राजकुमार हिरानी निर्देशित दो फिल्मों—थ्री इडियट और पीके—का प्रदर्शन चीन में हुआ है। चीन में उनकी इन दोनों फिल्मों ने बेहतरीन व्यवसाय किया था। खासकर ‘पीके’ ने जिसने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 1.67 करोड अर्थात् 10 करोड युवान का कारोबार किया था। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ चीन में बडी हिट साबित हुई थी। छात्रों ने इसे खूब पसंद किया था। ‘दंगल’ ने भारत में कमाई के लगभग सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं और इसे जल्द ही बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार आमिर ने यहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के इवेंट में भारत-चीनी फिल्मों के और भी प्रोजेक्ट्स को बढावा देने की बात कही। आमिर ने इस दौरान कहा, ‘ऐसी फिल्में जिनमें दोनों देशों के कलाकार हों, वह इन दो देशों में नजदीकियां बढा सकती है।’यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान की कोई फिल्म चीन में रिलीज होने जा रही है. आमिर खान ने यहां मीडिया से कहा कि राजकुमार हिरानी के साथ बनी फिल्म से पहले चीन में उनकी किसी फिल्म को कामयाबी नहीं मिली थी। ऐसे में चीन में आमिर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आमिर का बीजिंग के एयपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। आमिर के साथ चीन की इस यात्रा में फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी भी हैं।बता दें कि भारतीय कलाकारों और चीनी एक्टर्स से सजी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ और ‘बड्डीज इन इंडिया’ ने चीन में अच्छा व्यापार किया है। फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में चीनी सुपरस्टार जैकी चैन के अलावा भारतीय एक्टर सोनू सूद और दिशा पटानी भी नजर आए थे। आमिर की दंगल ने भारत में 385 करोड रुपये की कमाई की है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म दंगल चीन में अगले महीने की पांच तारीख को रिलीज हो रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More