BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई । वरिष्ठ अभिनेत्री सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह अपने बीमार पति से बातचीत करते दिखाई दे रही हैं। इस अकाउंट का नाम ‘ऑफिशियल : दिलीप कुमार’ है। उल्लेखनीय है कि 94 वर्षीय अभिनेता पीठ दर्द से पीडि़त हैं और 33-सेकंड के इस वीडियो में उनके हाथ में एक बिस्कुट है। इसमें सायरा ने दिलीप कुमार से बात करने की कोशिश की है और उनसे बिस्कुट के स्वाद के बारे में पूछा है। बिस्कुट खाते हुए उनकी आंखें बंद हैं। भावनात्मक वीडियो में बॉलीवुड के ‘ट्रेजडी किंग’ हैं और अंत में सायरा अपने पति के गाल पर चुंबन करती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘पीठ के नीचले हिस्से में परेशान कर देने वाला दर्द। चाय का ताजा कप हमेशा तरोताजा करता है।’’ दिलीप कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आपकी इच्छा के आधार पर, मैंने आज फेसबुक अकाउंट बनाया है। यही एकमात्र फेसबुक अकाउंट है, जिस पर मैं सक्रिय हूं।’’ उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले पंजाब एसोसिएशन ने उनके निवास पर उन्हें लिविंग लीजेंड लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्हें पर्दे पर आखिरी बार 1998 की फिल्म ‘किला’ में देखा गया था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री और मॉडल लीसा रे अपने ब्यूटी बिजनेस (सौंदर्य व्यापार) को लेकर संवेदनशील हैं और जल्द ही वह सौंदर्य की दुनिया पर आधारित एक वृत्तचित्र में दिखाई देंगी। लीसा ने बुधवार को यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने ट्विटर पर शूटिंग के दौरान ली गई अपनी एक फोटो भी साझा की।   उन्होंने फोटो का शीर्षक लिखा, ‘सौंदर्य कारोबार को हकीकत बनाने के लिए तैयार। हांगकांग में आगामी वृत्तचित्र ‘ब्यूटी मशीन’ की शानदार शूटिंग।’   अभिनेत्री ने एक खबर भी साझा की, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अपने दूसरे घर मुंबई जा रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यहां के लोगों की याद आएगी, लेकिन इससे अधिक एडवेंचर के लिए अपने दूसरे घर मुंबई पहुंचने को लेकर उत्सुक हूं।’   लीसा (45) को रामगोपाल वर्मा की एक्शन फिल्म ‘वीरप्पन’ में देखा गया था, जोकि चंदन तस्कर वीरप्पन के जीवन पर आधारित थी। साभार-khaskhabar.com        

Read More

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि हिंदी फिल्म उद्योग में लोकतांत्रिक माहौल बन रहा है क्योंकि उनके जैसे लोगों ने भाई-भतीजावाद जैसे मुद्दों पर अपने अवलोकन को खुलकर रखा है। अभिनेत्री ने कुछ समय पहले फिल्मकार करण जौहर को भाई-भतीजावाद का झंडाबरदार बताया था। इससे एक बार फिर यह बहस छिड़ गई कि फिल्म उद्योग में बाहरी कलाकारों (जिनके परिजन पहले से फिल्म जगत में स्थापित नहीं हैं) के लिए काम पाना और अपनी छाप छोडऩा कितना मुश्किल होता है। फिल्म ‘गैंगस्टर’ के जरिए कंगना को फिल्मी दुनिया में लाने वाले फिल्मकार महेश भट्ट ने भी उनके इस बयान का समर्थन किया है और उन्होंने फिल्म उद्योग को बाहरी कलाकारों के लिए अवरोध लगाने वाला बताया है।    मेलांजे लाइफस्टाइल के लिए कंगना ने यहां मंगलवार को रैंप वॉक किया, इस दौरान उन्होंने इस संबंध में अपने विचार जाहिर किए।    कंगना ने कहा, ‘‘इस प्रकार की बहस महत्वपूर्ण है। भाई-भतीजावाद की बात कोई आपत्ति जताने के लिए नहीं कही, बल्कि यह एक अवलोकन है।’’ अभिनेत्री कहती हैं, ‘‘एक व्यक्ति के रूप में यह मेरा विशेषाधिकार है कि मैं उन लोगों के लिए जानकारी छोडूं जो मेरे नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। मैं उन्हें बताऊं कि मैं कहां गिरी, कहां चली, कहां टिकी और कहां दौड़ी। इसलिए मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपने अनुभवों के बारे में बात करूं। यह नहीं कहूंगी कि लोगों को वह नहीं करना चाहिए जो वे करना पसंद करते हैं, लेकिन वह करें जो प्रासंगिक है।’’अभिनेत्री ने कहा कि अंग्रेजी नहीं बोलना जानने या किसी मामूली सी जगह पर 10 लोगों के साथ अपार्टमेंट में रहने पर शर्मिंदा महसूस नहीं करना चाहिए और न ही इन वजहों से किसी के लिए अवसरों के दरवाजे बंद करने चाहिए। कंगना ने कहा कि ‘बाहरी’ जैसी कोई चीज नहीं होती। हम सभी सिनेमा के लिए काम कर रहे हैं और अगर कोई किसी और मकसद से काम कर रहा है तो फिर वह जरूर बाहरी है।   राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री का मानना है कि ऐसे मसलों पर अर्थपूर्ण बातचीत जारी रहनी चाहिए। फिल्म ‘क्वीन’ की अभिनेत्री ने कहा कि उंगली उठाने की बजाय सभी के लिए समाज को लोकतांत्रिक बनाने पर काम करना चाहिए। साभार-khaskhabar.com    

Read More

आगामी शुक्रवार 14 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही विद्या बालन अभिनीत ‘बेगम जान’ इन दिनों अपने प्रमोशन दौर के शिखर पर है। इस फिल्म के लिए विद्या बालन ने कोई कमी नहीं छोडी है। हाल ही में जब वे अपनी फिल्म ‘बेगम जान’ के प्रमोशन सिलसिले में कोलकाता गई तो उनकी मुलाकात मूल फिल्म की ‘बेगम जान’ से हो गई। बंगाली भाषा में बनी फिल्म ‘राजकहिनी’ में बेगम जान के रूप में रितुपर्णा सेनगुप्ता नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन भी श्रीजीत मुखर्जी ने किया था। यहां दोनों ने ना केवल साथ मिलकर बातचीत की बल्कि तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। दोनों की केमिस्ट्री से साफ था कि दोनों में कोई विवाद या प्रतिस्पर्धा की कोई भावना नहीं थी। इससे पहले खबरें आई थीं रितुपर्णा श्रीजीत के एक बयान से नाराज थीं। दरअसल एक बार श्रीजीत मुखर्जी ने कहा था कि राजकहिनी की लिए उनकी पहली पसंद रितुपर्णा नहीं बल्कि विद्या बालन थीं। उस वक्त रितुपर्णा ना केवल उनके कमेंट से नाराज थीं बल्कि इस पर अपना विचार भी रखा था। उनका कहना था कि मुझे नहीं पता था कि श्रीजीत इस ‘राजकहिनी’ में विद्या बालन को भी चाहते थे। इसके बाद विद्या बालन ने श्रीजीत के कमेंट पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा, श्रीजीत ‘राजकहिनी’ रितुपर्णा के साथ बंगाली में और मेरे साथ हिंदी में एक ही समय में शूट करना चाहते थे। लेकिन उस वक्त मैं काम नहीं कर सकती थी। विद्या बालन की फिल्म बेगन जान अब रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में विद्या के साथ इला अरुण, गौहर खान, पल्लवी शारदा भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में चंकी पांडेय एक अलग लुक में नजर आने वाले हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने होम बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के जरिए क्रिएज एंटरटेंमेंट के साथ मिलकर एक प्रेम कहानी का निर्माण करने जा रही हैं। इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। अनुष्का और उनके भाई कर्नेश ने इससे पहले ‘एनएच 10’ का निर्माण किया था और हाल ही में उनकी फिल्म ‘फिल्लौरी’ को भी काफी सराहा गया। अनुष्का ने कहा, ‘क्लीन स्लेट पर, हमारा प्रयास कहानियां बताना है, जो न केवल सार्थक और अलग-अलग हैं, बल्कि वे सीमाएं भी तोड़ती हैं। यह फिल्म एक नई यात्रा है और उस दिशा में एक नया कदम है।’ दूसरी तरफ ‘रुस्तम’ की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर नवाजा गया। वहीं क्रिएज एंटरटेंमेंट की अगली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ भी अक्षय के साथ ही है। क्रिएज एंटरटेंमेंट के सह-संस्थापक अर्जुन एन. कपूर ने कहा, ‘अनुष्का न केवल एक जोरदार कलाकार हैं, बल्कि समझदार निर्माता भी हैं। अनुष्का और कर्नेश जुनून के साथ फिल्में लाते हैं। कुछ इस तरह से भी क्रिएज की पहचान की जाती है।’ उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित हैं कि हमारी भागीदारी ऐसे विषय पर काम करेगी, जिससे हमारी कंपनियों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और इसे भीड़ से अलग करेगी।’ जी म्यूजिक इस फिल्म में म्यूजिक साझेदार है। साभार-khaskhabar.com

Read More

बाजीगर, दस और परदेसी बाबू जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने जलवे बिखेर चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी धडक़न का रीमेक चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी फिल्म या किसी गीत का रीमेक देखना चाहती हैं? इस पर शिल्पा ने कहा, मैंने अभी इस बारे में नहीं सोचा। यह निर्माता और निर्देशक पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि धडक़न का रीमेक बनना चाहिए। अफवाह थी कि फिल्म में फवाद खान और सुनील शेट्टी की भूमिका सूरज पांचोली निभाएंगे, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल इस पर काम भी शुरू नहीं हुआ है। अभिनय के अलावा, शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर भी मशहूर हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में अपना योगा डीवीडी का लांच किया था। बी नेचुरल्स फ्रूट बीएवरेजेस के पेय पदार्थों के लांच पर शिल्पा ने कहा, ‘यह सुनिश्चित करें कि आपकी प्रतिरक्षा ठीक ढंग से काम कर रही है या नहीं और अच्छे फल खाएं और सही मात्रा में तरल पदार्थ लें, चीनी का कम इस्तेमाल करें, क्योंकि चीनी जहर है।’ ब्रिटिश रियलिटी टेलीविजन श्रृंखला सेलिब्रिटी बिग ब्रदर की पांचवीं श्रृंखला की विजेता रह चुकीं शिल्पा नच बलिए, सुपर डांस जैसे रियलिटी शोज में निर्णायक मंडल की सदस्य भी रह चुकी हैं। शिल्पा को इससे पहले फिल्म ‘ढिश्कियाऊं’ में ‘तू मेरे टाइप का नहीं है’ नामक गीत में देखा गया था।साभार-khaskhabar.com      

Read More

इन दिनों बॉलीवुड में कैटरीना कैफ के नाम की धूम मची हुई है। गत वर्ष लगातार असफल फिल्में देने के बावजूद उनके पास अभी बडे सितारों, बडे बैनर की बडी फिल्में हैं जिनको लेकर कहा जा रहा है कि यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 200 से 300 करोड का कारोबार करने में सफल होंगी। कैटरीना कैफ के करियर को एक बार फिर से सलमान खान ने चमकाया है। गत वर्ष अपनी असफलता से घबराकर कैटरीना ने सलमान खान का दामन थामा जिन्होंने उन्हें सुपर हिट फिल्म के सीक्वल में खुद के सामने खडा करवाया। यह फिल्म थी टाइगर जिंदा है, जो वर्ष 2012 में आई सलमान खान कैटरीना कैफ अभिनीत एक था टाइगर का सीक्वल है। सलमान खान की एक दिक्कत है। किसी की मदद करना शुरू करते हैं तो इतनी मदद कर देते हैं कि सामने वाले आजीज आ जाए। अब ऐसा ही कैटरीना कैफ के साथ हो रहा है। आजकल वो गपशप गली में सलमान की सिफारिश को लेकर इतनी परेशान हैं कि अब कुछ कह ही नहीं पा रही है। दरअसल, खबरों की मानें तो टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान ने कैटरीना कैफ की सिफारिश आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए भी की। अब इस खबर से कैटरीना इतना परेशान हो गईं कि कहना पडा कि ऐसा कुछ नहीं है। कैटरीना से जुडे एक सूत्र का कहना है कि उनके पास काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं और ठग्स के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया है। अब सलमान खान को कौन समझाए कि हर ब्लॉकबस्टर खान फिल्म में कैटरीना ही नहीं होंगी। अब एक तरफ सलमान ने अपनी एक और फिल्म के लिए कैटरीना को फाइनल कर लिया है तो दूसरी तरफ वो शाहरूख की आनंद एल राय की फिल्म में भी लगभग फाइनल है। फिल्म का नाम भी कैटरीना कैफ के ऊपर ही रखा गया है। वहीं कबीर खान की ऋतिक रोशन वाली फिल्म में भी कैटरीना का नाम तय है। यानि कि फिलहाल कैटरीना के पास ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कमी नहीं है तो कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए नाम की सिफारिश क्यों करवाएंगी। वैसे तो कैटरीना कैफ इसी बात से खुश हैं कि टाइगर जिंदा है से उनका यशराज फिल्म्स का बैन हट गया। धूम 3 की सफलता के बाद यशराज फिल्म्स ने उन्हें अगली फिल्म ऑफर की जो कैटरीना ने रिजेक्ट कर दी थी और इसके बाद से वो यशराज फिल्म्स में बैन थी। साभार-khaskhabar.com      

Read More

विनोद खन्ना इन दिनों अस्वस्थ हैं, वे अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी फोटो बहुत वायरल हो रही है। फोटो देखकर बॉलीवुड के अन्य सितारे भी हैरान हैं कि आखिर विनोद खन्ना को क्या हो गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें कैंसर हैं जबकि उनके परिवार वालों का कहना है कि उन्हें सिर्फ डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनोद खन्ना की एक तस्वीर बीते दिनों खूब वायरल हुई थी जिसमें वो अस्पताल का गाउन पहने बेहद कमजोर और असहाय नजर आ रहे हैं। जिसने भी विनोद की ये तस्वीर देखी हैरान रह गया। अभिनेता इरफान खान तो विनोद खन्ना की तस्वीर देखकर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने यहां तक कह दिया अगर अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए उन्हें अंगदान करना पडे तो वे उसके लिए भी तैयार हैं। लेकिन इस तस्वीर के वायरल होने से विनोद की पत्नी कविता खन्ना काफी नाराज हैं। उन्होंने सभी मीडिया हाउस से कड़े शब्दों में कहा है कि वो विनोद खन्ना की इस तस्वीर को शेयर न करें। उन्होंने लिखा है, ‘विनोद खन्ना की तस्वीर साझा करना बंद करिए। उन्हें परेशान मत कीजिए, वो हमारे हीरो हैं, अभी उन्हें अकेला छोड़ दीजिए।’  साभार-khaskhabar.com    

Read More

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को फिल्म फू की घोषणा की। इस फिल्म में सैराट के अभिनेता आकाश ठोसर भूमिका में होंगे। इस फिल्म को जाने-माने अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर निर्देशित करेंगे। सलमान ने इससे संबंधी एक फोटो ट्विटर पर साझा की। सलमान ने फोटो का शीर्षक लिखा, सैराट के आकाश ठोसर, महेश मांजरेकर की फू के साथ वापस आ रहे हैं। सैराट एक मराठी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह 2016 में रिलीज हुई थी। इसे समीक्षकों द्वारा सराहा गया था। मांजरेकर ने इससे पहले वास्तव, कुरुक्षेत्र, सिटी ऑफ गोल्ड और नटसम्राट जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। ये सभी फिल्में समीक्षकों द्वारा सराही गई थीं साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता रणवीर सिंह ने छह साल पहले फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में अपने ताजगी भरे मगर कच्चे अभिनय कौशल से कई लोगों के दिलों को जीत लिया था। अब तक 10 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता का कहना है कि पहले के मुकाबले वह थोड़ा परिपक्व हुए हैं और कई चीजें सीखी है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। रणवीर ने यहां आईएएनएस को बताया, ‘मैं अभी भी अपरिपक्व हूं..मैं ऐसा मानना पसंद करूंगा। हां, पहले से विकास हुआ है। मैंने निर्माण और लोगों के प्रबंधन के बारे में बहुत कुछ सीखा है। मैं अब थोड़ा ज्यादा जिम्मेदार बन गया हूं।’ रणवीर कहते हैं, ‘जब आपके प्रशंसक आपके ऊपर ढेर सारा प्यार और स्नेह लुटाते हैं..तो उन्हें गर्व महसूस कराना आपकी जिम्मेदारी बन जाती है।’ रणवीर का कहना है कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए। वह कहते हैं, ‘सौभाग्य से, अपने करियर के शुरुआती दिनों में मैं जान गया कि फिल्म निर्माण पूरी टीम का प्रयास है। यह एक सामूहिक प्रयास है..चाहे सफलता मिले या असफलता, किसी को भी सफलता से बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए और असफलता से बहुत ज्यादा निराश नहीं होना चहिए..आखिरकर यह एक टीम का प्रयास है।’ फिल्म ‘गुंडे’ के अभिनेता ने कहा कि फिल्म निर्माण की प्रक्रिया उनके लिए पुरस्कार की तरह है। रणवीर कहते हैं कि वह खुशकिस्मत हैं कि वह जीवन जीने के लिए जो काम करना पसंद करते हैं, उन्हें वह करने को मिल जाता है। वह सुबह के समय फिल्म के सेट पर पहुंचकर कैमरे के सामने अभिनय करते हैं, इसलिए फिल्म निर्माण की प्रक्रिया उन्हें अपने आप में पुरस्कार जैसी लगती है। अभिनेता के ट्विटर पर चालीस लाख से ज्यादा फॉलोअर और इंस्टाग्राम पर सत्तर लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। चश्मा कंपनी कैरेरा के ब्रांड एंबेसडर रणवीर यहां इसके ताजा संग्रह को लांच करने आए थे। यह पूछे जाने पर कि उनके प्रशंसक जब उनके निजी जीवन के बारे में जानने की कोशिश करते हैं तो क्या उन्हें परेशानी नहीं होती? उन्होंने कहा कि यह सामान्य बात है, वह इसे समझ सकते हैं, वह निजी और पेशेवर जिंदगी में संतुलन बिठाकर चलते हैं और बखूबी जानते हैं कि उन्हें कहां सीमा रेखा खींचनी है। रणवीर फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘गुली बॉय’ में भी वह काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह रैपर के किरदार में हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लोकप्रिय डिजाइनर विक्रम फडनीस की पहली निर्देशित फिल्म ‘हृदयांतर’ 9 जून को रिलीज होगी। अभिनेता ऋतिक रोशन ने इसकी घोषणा की। ऋतिक इस मराठी फिल्म में एक छोटे से किरदार में दिखाई देंगे। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर इस फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। ट्विटर पर फिल्म के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, फिल्म ‘हृदयांतर’ के रिलीज के दिन की घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं। मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। इस फिल्म में मुक्ता बार्वे और सुबोध भावे मुख्य भूमिकाओं में हैं। हृदयांतर को विक्रम फणनीस प्रोडक्शन और यंग बैरी एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है। फणनीस ने एक बयान में कहा कि मैं बहुत एक्साइटिड हूं। मैं इस फिल्म पर पिछले तीन सालों से काम कर रहा हूं और फाइनली मेरी कहानी 9 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी जिससे की मेरी कहानी उन तक पहुंच पाएगी। मैं बहुत खुश और बेचैन हूं। हाल ही में ऋतिक डिजिटल एप्लीकेशन हैप्पन के ब्रांड एंबैसडर बने हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हाल ही में समाचार आए थे कि अभिषेक बच्चन को लेकर एक साथ चार फिल्मों का निर्माण शुरू किया जा रहा है। अलग-अलग निर्माता निर्देशकों की इन फिल्मों में एक फिल्म उनके घरेलू बैनर की है, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी कोरियोग्राफर, अभिनेता और निर्देशक प्रभु देवा को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन की यह एक साईफाई फिल्म है, जिसमें वे सुपर पॉवर मैन के रूप में नजर आएंगे। अभिषेक इससे पहले अपने मित्र गोल्डी बहल की फिल्म ‘द्रोणा’ में सुपर पॉवर मैन की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम ‘लेफ्टी’ है। फिलहाल इस फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश की जा रही है। पहले अनुमान लगाये जा रहे थे कि यह अभिषेक के घरेलू बैनर की फिल्म है, इसलिए इसमें नायिका का किरदार उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन निभाएंगी, लेकिन अभिषेक ने इस मामले में ऐश्वर्या को तगडा झटका देते हुए अपनी टीम से किसी नए चेहरे की तलाश करने को कहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन को नायिका के तौर पर न लेने पर अभिषेक का कहना है कि पटकथा में जिस तरह से नायिका की भूमिका है उस हिसाब से ऐश्वर्या इस किरदार के लिए फिट नहीं हैं। साभार-khaskhabar.com      

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More