BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

उम्रदराज हुई ऐश्वर्या, अपने लिए नई नायिका की तलाश में जूनियर बी

उम्रदराज हुई ऐश्वर्या, अपने लिए नई नायिका की तलाश में जूनियर बीहाल ही में समाचार आए थे कि अभिषेक बच्चन को लेकर एक साथ चार फिल्मों का निर्माण शुरू किया जा रहा है। अलग-अलग निर्माता निर्देशकों की इन फिल्मों में एक फिल्म उनके घरेलू बैनर की है, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी कोरियोग्राफर, अभिनेता और निर्देशक प्रभु देवा को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन की यह एक साईफाई फिल्म है, जिसमें वे सुपर पॉवर मैन के रूप में नजर आएंगे। अभिषेक इससे पहले अपने मित्र गोल्डी बहल की फिल्म ‘द्रोणा’ में सुपर पॉवर मैन की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम ‘लेफ्टी’ है। फिलहाल इस फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश की जा रही है। पहले अनुमान लगाये जा रहे थे कि यह अभिषेक के घरेलू बैनर की फिल्म है, इसलिए इसमें नायिका का किरदार उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन निभाएंगी, लेकिन अभिषेक ने इस मामले में ऐश्वर्या को तगडा झटका देते हुए अपनी टीम से किसी नए चेहरे की तलाश करने को कहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन को नायिका के तौर पर न लेने पर अभिषेक का कहना है कि पटकथा में जिस तरह से नायिका की भूमिका है उस हिसाब से ऐश्वर्या इस किरदार के लिए फिट नहीं हैं। साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More