BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड के गलियारों से आये दिन कुछ न कुछ ऐसे समाचार आते रहते हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है। हाल ही में एक समाचार आया था कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को लेकर निर्माता निर्देशक अभिनेता फरहान अख्तर और आदित्य राय कपूर में झगडा हो गया है। इस झगडे के समाचार सोशल मीडिया पर बहुत बढा चढाकर लिखे गये। हालांकि अभी तक इन तीनों सितारों की तरफ से किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं आयी है कि यह समाचार सही भी है या फिर मात्र अफवाह है। वैसे भी सितारे इस तरह के समाचारों की कोई पुष्टि नहीं करते हैं। अब जो समाचार प्राप्त हो रहा है उसके अनुसार अभिनेत्री करीना कपूर खान को निर्माता निर्देशक करण जौहर ने अपनी एक अगली फिल्म के साइन किया है। बेटे को जन्म देने के बाद यह करीना कपूर खान की पहली ऐसी फिल्म होगी जो उन्होंने साइन की है। वैसे करीना कपूर खान इन दिनों रेहा कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग करीना कपूर खान के मां बनने के समाचारों के कारण रोकनी पडी थी। उस वक्त करीना कपूर खान के पास एक और फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ थी, लेकिन रोहित ने इंतजार नहीं किया और उन्होंने नायिका को बदलकर अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। रेहा ने इंतजार किया क्योंकि उन्हें इस भूमिका के लिए सिर्फ और सिर्फ करीना कपूर खान ही चाहिए थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी अहम् भूमिकाओं में हैं। खबरों की मानें तो करीना कपूर खान की करण जौहर वाली फिल्म पूरी तरह से रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि यह फिल्म लगभग फाइनल है। करीना कपूर खान की करण जौहर के साथ आखिरी फिल्म चार साल पहले ‘गोरी तेरे प्यार में’ आई थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के साथ इमरान खान थे और यह बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल हो गई थी। करण जौहर या करीना कपूर खान की तरफ से अभी तक उनकी इस नई फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हो सकता है यह मात्र अफवाह हो। khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री जरीन खान फिल्मकार विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1921’ के साथ पहली बार हॉरर फिल्म के लिए तैयार हैं। इसके लिए वह रोज रात कुछ हॉरर फिल्में और धारावाहिक देखकर अपने किरदार की तैयारी में जुटी हैं। जरीन ने कहा, ‘मैंने कभी भी हॉरर फिल्मों में काम नहीं किया है, इसलिए यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मैं इसके लिए उत्साहित हूं।’ फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पिछली बार निर्देशक विशाल पांडे की ‘हेट स्टोरी 3’ में नजर आ चुकीं जरीन ने शूटिंग शुरू होने से पहले की कुछ कार्यशालाओं में भी भाग लिया।   फिल्म की कहानी संगीत के छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी शूटिंग मई से शुरू होगी और लंदन में बड़े पैमाने पर इसकी शूटिंग होगी। फिल्म ‘1921’ रिलायंस एंटरटेनमेंट के सहयोग से भट्ट की पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले वे राज, 1920, हांटेड और हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।   जरीन ‘अक्सर 2’ में भी दिखाई देंगी। यह वर्ष 2006 की फिल्म ‘अक्सर’ का सीक्वल है। अनंत महादेवन ने 2006 की फिल्म अक्सर का निर्देशन किया था। इसके सीक्वल का निर्देशन भी वह खुद करेंगे। khaskhabar.com

Read More

टीवी धारावाहिक ‘पिया अलबेला’ की अभिनेत्री पारुल चौधरी, योग की बड़ी प्रशंसक और बॉलीवुड अभिनेत्री एवं फिट्नेस गुरु शिल्पा शेट्टी को अपना रोल मॉडल मानती हैं। पारुल ने एक बयान में कहा, ‘मैं 2003 से योग करती आ रही हूं। दरअसल इसकी शुरुआत नए वर्ष में एक संकल्प के तौर पर की थी, लेकिन मैंने पाया कि मैं इसमें सम्मोहित होती जा रही हूं। योग की मदद से मैं अपने शरीर में लचीलापन लाई हूं। और इससे मुझे अच्छा महसूस होता है।’   वह बताती हैं, ‘चेहरे पर चमक आना योग करने का अतिरिक्त फायदा है। जितना मुझे याद है, मेरे पिता तब से योग करते आ रहे हैं। लेकिन मैंने इसे तब गंभीरतापूर्वक लिया, जब अपनी रोल मॉडल शिल्पा को इसे बड़े स्तर पर ले जाते हुए देखा।’निर्देशक ने कहा, ‘बिदिता वृत्तचित्र फिल्म निर्माता हैं। यह एक सशक्त कहानी है और फिल्म में तमिल के साथ-साथ बांग्ला संवाद भी हैं।’   फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। इसके संवाद बांग्ला और तमिल दोनों में हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ जल्द आ रही है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अभिनय के क्षेत्र में आएंगी। वर्ष 2011 में आई फिल्म ‘लेडीस वर्सेस रिकी बहल’ में दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने ‘इशकजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘हंसी तो फसी’ और ‘दावत-ए-इश्क’ में काम किया है। अपने फिल्मी सफर की बात करते हुए परिणीति ने एक बयान में कहा, ‘मेरा कभी सपना नहीं था कि मैं अभिनेत्री बनूं या अभिनय की दुनिया में आऊं, बस यूं ही एक फिल्म के लिए हामी भर दी। लेकिन जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई, तब मैंने जाना कि अपने सपनों में जी रही हूं। मैंने हजारों लोगों को अपनी फिल्म को देखते, प्यार करते और मेरे लिए सड़क पर आते हुए देखा है।’   परिणीति बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जो मार्क बेनिंगटन की फोटो से सजी किताब ‘लिविंग द ड्रीम’ में शामिल थे। इस किताब में परिणीति की जो फोटो है, वह फिल्म ‘इशकजादे’ की रिलीज के बाद प्रशंसकों के साथ उनकी मुलाकात के दौरान ली गई थी।बेनिंगटन द्वारा ली गई इस फोटो को 28 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘गजब’ बताया। उन्होंने कहा, ‘इस किताब में मेरी फोटो बहुत ही खास है।’   लिविंग द ड्रीम किताब हार्पर कोलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है। इसकी भूमिका करण जौहर ने लिखी है और कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने भी इस किताब में योगदान दिया है। इसमें इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डिनो मोरिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में थे।साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वजन को नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं है, बल्कि सही वजन पाने के लिए सही आहार का सेवन करना और रोजाना व्यायाम करना जरूरी है। दीपिका ने आईएएनएस को बताया, ‘वजन नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं, बल्कि सही आहार का सेवन करना है। इसमें पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता और फिट रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना शामिल है।’ केलॉग्स इंडिया के साथ जुड़ी दीपिका अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं। अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘ऐसे आहार का सेवन करें जो स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर हो।’ दीपिका फिलहाल ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका के अलावा उनके कथित प्रेमी रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी हैं। बता दें कि ऐसा तीसरा मौका है जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म बना रहे हैं इससे पहले वो रामलीला और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में कर चुके हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अभिनेत्री राखी सावंत ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर जारी विवादों के बीच गुरुवार को एक संवादाता सम्मेलन बुलाया है, जहां वह वाल्मीकि पर अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देंगी। लुधियाना की एक अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राखी को हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया। राखी के प्रवक्ता ने कहा कि वह समर्पण करेंगी। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वह कहां समर्पण करेंगी।राखी अब मीडिया के समक्ष आकर सभी सवालों के जवाब देंगी। राखी के प्रवक्ता द्वारा भेजे गए एक आमंत्रण के अनुसार, राखी इस घटना पर अंधेरी पश्चिम के दुर्गा चैम्बर्स के वोव्स एंड फ्लूटर्स स्टूडियो में पत्रकारों के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करेंगी। आमंत्रण में कहा गया है, पिक्चर एन क्राफ्ट में 6 अप्रैल, 2017 को गुरुवार अपरान्ह चार बजे आपकी उपस्थिति का इंतजार रहेगा। जहां सुनिधि चौहान राखी सावंत की एक आने वाली फिल्म का गाना तीन बजे रिकार्ड करेगी। यहीं राखी सावंत पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर स्पष्टीकरण देंगी और सभी तरह की अफवाहों पर 4.30 बजे विराम लग जाएगा। राखी सावंत ने संत वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था। पंजाब की एक अदालत ने अभिनेत्री को नौ मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हो पाई। इसके बाद अदालत ने राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि उन्हें अपनी स्टाइल के साथ प्रयोग पसंद है, लेकिन ड्रेसिंग सेंस पर दूसरों की टीका-टिप्पणी उन्हें पसंद नहीं है। अमायरा ने इस बारे में मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, ‘यह परेशान करता है। मैं उन लोगों में से हूं, जिसे फैशन से प्यार है और ऐसे में जब कोई आलोचना करता है तो मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता..अगर मैं ऐसा कहूं कि मेरे साथ यह नहीं होता तो यह झूठ होगा।’ फ्रांस के फैशन लेबल प्रोमोद के ‘डेनिम एटेलियर’ सेशन के दौरान स्टाइलिस्ट बोरनाली तालुकदार के साथ पिछले हफ्ते अभिनेत्री ने डेनिम के प्रति अपने लगाव को भी जाहिर किया था। अभिनेत्री ने कहा कि दिन के आखिर में वह अपनी मर्जी के मुताबिक कपड़े पहनती हैं। फिल्म कुंग फू योगा की अभिनेत्री का मानना है कि फैशन हमेशा बदलता रहता है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों के ‘खुले में शौच से मुक्त’ (ओडीएफ) कार्यक्रम के समर्थन के लिए उनकी प्रशंसा की है। अक्षय की आने वाली फिल्म का नाम ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ है। उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में एक शौचालय के निर्माण में हाथ बंटाया। सोमवार की रात अक्षय कुमार के साथ अपनी कुछ फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने लिखा, ‘केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के ओडीएफ कार्यक्रम के समर्थन के लिए अक्षय कुमार जी प्रशंसा के योग्य। उनका यह योगदान ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।’ अभिनेता ने मुख्यमंत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रशंसा के लिए उनका धन्यवाद दिया। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘प्रशंसा के लिए आपका धन्यवाद सर, इस मिशन के अच्छे काम और प्रयासों के लिए भी धन्यवाद।’     साभार-khaskhabar.com    

Read More

Priyanka Chopra has become the second most beautiful woman in the world. According to a poll run by website Buzznet, Priyanka has got the maximum votes in their poll and has been placed on the second position. Beyonce has emerged as the most beautiful women in the world. And here are the people that Priyanka has trumped to reach the second position - Angelina Jolie, Emma Watson, Emma Stone, Michelle Obama and Gigi Hadid among others. The 34-year-old actor took to Twitter and expressed her gratitude, "Thank u @BUZZNET and all who voted. @Beyonce is my number 1 too!!" From being called Hollywood's most bankable badass by a leading magazine to being among the top paid television actor, Priyanka has set the bar high, which others will find hard to break. People who have analysed her career graph, praise the actor for making smart career moves and moving to the west, right when she sensed that post-30 Bollywood might not have great work for her to offer. Trade analyst Atul Mohan says, "She has smartly chalked out her career because once you're above 30, you know your chances are bleak in Bollywood and you are very selectively chosen for a particular role or a film. So when Priyanka crossed the 30s, she started venturing out in Hollywood, did shows, cut albums and tried different things in the West and gradually she became stable. I'd say it was a very progressive and well-planned career strategy" as reported by HT. Priyanka rose to fame with her single - In My City and Exotic - post which she joined American series Quantico, as the lead actor. She won hearts of people with the portrayal of Alex Parrish. In two years of her television career, she has been recognised as Best Actor twice by the People's Choice Awards. Now, the actor is prepping up for the release of her Hollywood debut with Dwayne Johnson's Baywatch, in which she plays the villain's role. The world is patiently waiting for the film's release which is scheduled to land on May 26. साभार-khaskhabar.com    

Read More

निर्देशक अभिनय देव ने 2011 में देली बेली नामक फिल्म बनाई थी। इनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म फोर्स-2 थी। जानकारी के मुताबिक अब अभिनय ‘रायता’ नाम से एक कॉमेडी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म में इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी मुख्य भूमिका में होंगी। ऐसी भी चर्चा है कि यह फिल्म देली-बेली जैसी ही होगी, लेकिन इसमें ट्विस्ट भी होगा। इरफान की अगली फिल्म हिंदी मीडियम है, इसमें वे पाकिस्तानी तारिका सबा कमर के साथ नजर आने वाले हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंबे समय से चर्चाओं में रह रही आदित्य चोपडा की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां फिर से चर्चाओं में है। इसकी चर्चा अब इस बात को लेकर हो रही है कि इस फिल्म की नायिका का चयन हो गया है। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपडा को मजबूर होकर आमिर खान की बात माननी पडी है और उन्होंने उनकी पसन्द की नायिका इस फिल्म के लिए ली है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा यशराज फिल्म्स, आमिर खान या कथित नायिका की तरफ से नहीं की गई है। जब से आदित्य चोपडा ने अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का एलान किया हैं तब से इसकी हीरोइन को लेकर काफी सारी खबरें सामने आ रही हैं। आमिर खान ने आदित्य चोपडा के सामने आलिया भट्ट का नाम सामने रखा था। आमिर को अपनी इस फिल्म के आलिया ठीक लग रही हैं लेकिन फिल्म के निर्माता आदित्य चोपडा वाणी कपूर को आमिर के अपोजिट साइन करने का मन बना चुके हैं। अब दोनों के बीच हीरोइन को लेकर कशमकश चल रही है लेकिन लगता है अब आमिर के फैसले के सामने आदित्य ने अपने घुटने टेक दिए है। खबरों की माने तो आमिर के साथ अब आलिया भट्ट का नाम सामने आ रहा है। आलिया का करियर ग्राफ वाणी से काफी बेहतर है। अगर, आलिया आमिर के साथ कन्फर्म हो जाती है तो यह उनकी आमिर के साथ पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में सबसे पहले ऋतिक रोशन का नाम सामन आ रहा था लेकिन आमिर ने उनको इस फिल्म में रिप्लेस किया है। फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन नजर आने वाले है। बात करें आलिया भट्ट की तो आमिर उन्हें सबसे पहले इस फिल्म के लिए साइन करना चाहते थे। आलिया के साथ साथ वाणी कपूर और श्रद्धा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। डेक्कन क्रोनिकल के अनुसार अगर आलिया फिल्म को साइन कर लेती है तो यह उनकी यशराज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म होने वाली है। लेकिन अब तक उनकी तरफ से कन्फर्मेशन नहीं आया है। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पूर्व ब्रिटिश जमाने के ठगों की है। यह फिल्म मेडोव्स टेलर की किताब ‘कन्फेशन ऑफ ए ठग’ पर आधारित है, जो साल 2018 की दिवाली के आसपास रिलीज होगी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर यहां एक शौचालय के निर्माण के लिए गड्ढ़ा खोदा। अक्षय आगामी फिल्म ‘ट्वायलेट: एक प्रेम कथा’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार सुबह ट्वीट कर बताया, ‘मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ शौचालय के लिए गड्ढ़ा खोदा।’ उन्होंने तस्वीरें भी साझा की, जिनमें वह स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए फावड़े से गड्ढ़ा खोदकर मिट्टी निकालते नजर आ रहे हैं, एक अन्य तस्वीर में वह केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अक्षय की आगामी फिल्म ‘ट्वायलेट: एक प्रेम कथा’ कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म का पोस्टर गुरुवार को सोशल मीडिया पर लांच हुआ। अभिनेता ने ट्वीट कर इस फिल्म को असाधारण प्रेम कहानी बताया। इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ काम कर रहे अक्षय ने कहा, ‘तैयार हो जाए स्वच्छ आजादी के लिए।’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More