BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

परिणीति ने किया अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा

परिणीति ने किया अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासाअभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ जल्द आ रही है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अभिनय के क्षेत्र में आएंगी। वर्ष 2011 में आई फिल्म ‘लेडीस वर्सेस रिकी बहल’ में दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने ‘इशकजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘हंसी तो फसी’ और ‘दावत-ए-इश्क’ में काम किया है।

अपने फिल्मी सफर की बात करते हुए परिणीति ने एक बयान में कहा, ‘मेरा कभी सपना नहीं था कि मैं अभिनेत्री बनूं या अभिनय की दुनिया में आऊं, बस यूं ही एक फिल्म के लिए हामी भर दी। लेकिन जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई, तब मैंने जाना कि अपने सपनों में जी रही हूं। मैंने हजारों लोगों को अपनी फिल्म को देखते, प्यार करते और मेरे लिए सड़क पर आते हुए देखा है।’

 

परिणीति बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जो मार्क बेनिंगटन की फोटो से सजी किताब ‘लिविंग द ड्रीम’ में शामिल थे। इस किताब में परिणीति की जो फोटो है, वह फिल्म ‘इशकजादे’ की रिलीज के बाद प्रशंसकों के साथ उनकी मुलाकात के दौरान ली गई थी।बेनिंगटन द्वारा ली गई इस फोटो को 28 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘गजब’ बताया। उन्होंने कहा, ‘इस किताब में मेरी फोटो बहुत ही खास है।’

 

लिविंग द ड्रीम किताब हार्पर कोलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है। इसकी भूमिका करण जौहर ने लिखी है और कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने भी इस किताब में योगदान दिया है। इसमें इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डिनो मोरिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में थे।साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More