देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों के ‘खुले में शौच से मुक्त’ (ओडीएफ) कार्यक्रम के समर्थन के लिए उनकी प्रशंसा की है। अक्षय की आने वाली फिल्म का नाम ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ है। उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में एक शौचालय के निर्माण में हाथ बंटाया।
सोमवार की रात अक्षय कुमार के साथ अपनी कुछ फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने लिखा, ‘केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के ओडीएफ कार्यक्रम के समर्थन के लिए अक्षय कुमार जी प्रशंसा के योग्य। उनका यह योगदान ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।’ अभिनेता ने मुख्यमंत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रशंसा के लिए उनका धन्यवाद दिया। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘प्रशंसा के लिए आपका धन्यवाद सर, इस मिशन के अच्छे काम और प्रयासों के लिए भी धन्यवाद।’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमित कुमार कॉलेज अध्यक्ष एवं बांके बिहारी बने कॉलेज मंत्री