देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड के गलियारों से आये दिन कुछ न कुछ ऐसे समाचार आते रहते हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है। हाल ही में एक समाचार आया था कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को लेकर निर्माता निर्देशक अभिनेता फरहान अख्तर और आदित्य राय कपूर में झगडा हो गया है। इस झगडे के समाचार सोशल मीडिया पर बहुत बढा चढाकर लिखे गये। हालांकि अभी तक इन तीनों सितारों की तरफ से किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं आयी है कि यह समाचार सही भी है या फिर मात्र अफवाह है। वैसे भी सितारे इस तरह के समाचारों की कोई पुष्टि नहीं करते हैं। अब जो समाचार प्राप्त हो रहा है उसके अनुसार अभिनेत्री करीना कपूर खान को निर्माता निर्देशक करण जौहर ने अपनी एक अगली फिल्म के साइन किया है। बेटे को जन्म देने के बाद यह करीना कपूर खान की पहली ऐसी फिल्म होगी जो उन्होंने साइन की है। वैसे करीना कपूर खान इन दिनों रेहा कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग करीना कपूर खान के मां बनने के समाचारों के कारण रोकनी पडी थी। उस वक्त करीना कपूर खान के पास एक और फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ थी, लेकिन रोहित ने इंतजार नहीं किया और उन्होंने नायिका को बदलकर अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। रेहा ने इंतजार किया क्योंकि उन्हें इस भूमिका के लिए सिर्फ और सिर्फ करीना कपूर खान ही चाहिए थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी अहम् भूमिकाओं में हैं। खबरों की मानें तो करीना कपूर खान की करण जौहर वाली फिल्म पूरी तरह से रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि यह फिल्म लगभग फाइनल है। करीना कपूर खान की करण जौहर के साथ आखिरी फिल्म चार साल पहले ‘गोरी तेरे प्यार में’ आई थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के साथ इमरान खान थे और यह बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल हो गई थी। करण जौहर या करीना कपूर खान की तरफ से अभी तक उनकी इस नई फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हो सकता है यह मात्र अफवाह हो।
khaskhabar.com













Related Items
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम की बड़ी उपलब्धि
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद
करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर