BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने फिल्म ‘भूमि’ में संजय दत्त के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया है। अदिति ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया, ‘भूमि पर बढ़िया काम हो रहा है। यह एक मुश्किल फिल्म है, लेकिन साथ ही बेहतरीन भी है। संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है।’ उमंग कुमार निर्देशित फिल्म के बारे में अदिति ने बताया, ‘जिस टीम के साथ मैं काम कर रही हूं वह वास्तव में बेहतरीन है। जो काम हम कर रहे हैं, वह मुश्किल है, फिर भी यह शानदार है।’ हाल ही में शूटिंग के दौरान संजय दत्त के घायल होने की खबर से भूमि सुर्खियों में आई थी, हालांकि उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी की। अभिनेत्री ने कहा, ‘वह घायल थे, लेकिन संजय वास्तव में नायक हैं। जब वह घायल हुए थे तो अगले ही मिनट वह उठ खड़े हुए और शूटिंग पूरी की। वह एक एक्शन दृश्य की शूटिंग कर रहे थे। वह वास्तव में अद्भुत हैं। उन्होंने पूरा एक्शन दृश्य एक टेक में ही फिल्मा लिया।’ अदिति ने बताया कि अभी बस एक ही चरण की शूटिंग खत्म हुई है और जल्द ही अगले चरण की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी। प्रतिशोध पर आधारित इस फिल्म की कहानी बाप-बेटी के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक शुक्रवार को अभिनेता रजनीकांत से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। रजाक ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा, ‘रजनीकांत के साथ मैत्रीपूर्ण बैठक। तमिल सुपरस्टार के घर।’ उन्होंने 66 वर्षीय अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। रजाक तंजावुर विश्वविद्यालय से मानद उपाधि प्राप्त करने के लिए यहां पहुंचे हैं। रजनीकांत वर्ष 2016 में ‘कबाली’ की शूटिंग के लिए मलेशिया के मलक्का में काफी लंबे समय तक रुके थे। उसी दौरान रजाक रजनीकांत के फैन बन गए। रजनीकांत ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘जब मुझे पता चला कि वह चेन्नई आ रहे हैं तो मैंने उन्हें घर पर आमंत्रित किया। उन्होंने मेरा आमंत्रण स्वीकार किया और घर आ गए। उन्होंने ‘कबाली’ भी देखी।’ रजनीकांत ने इस अटकल को सिरे से खारिज कर दिया कि अभिनेता शाहरुख खान के स्थान पर उन्हें मलेशियाई पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ को गार्नियर मेन के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है। यह पुरुषों का एक स्किनकेयर ब्रांड है। अभिनेता जॉन अब्राहम और सुशांत सिंह राजपूत पहले ही इस ब्रांड का चेहरा बन चुके हैं। मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो का शौक रखने वाले टाइगर फिटनेस के लिए पहचाने जाने जाते हैं। टाइगर ने कहा, ‘मेरे लिए यह सहयोग सहज है क्योंकि मैं व्यक्तिगत तौर पर इस ब्रांड के प्राकृतिक मूल्यों से मजबूती से जुड़े होने से जुड़ाव महसूस करता हूं। हमारे मूल विचारों में बढ़िया तालमेल है और उनके साथ काम करना रोमांचक होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं निजी तौर पर इस बात का बड़ा समर्थक हूं कि पुरुषों को अपनी त्वचा की देखभाल में समय देना चाहिए और इसके लिए प्रयास करने चाहिए।’ अभिनेता जैकी श्रॉफ और निर्माता आयशा दत्त के बेटे टाइगर ने वर्ष 2014 की फिल्म ‘हीरोपंती’ के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। वह ‘बागी’, ‘अ फ्लााइंग जट्ट’ फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। वह जल्द ही ‘मुन्ना माइकल’ में भी दिखाई देंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म को सफल करने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। आमिर अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर कई प्रकार के प्रयोग करते रहते है। हाल ही में आई एक खबर के अनुसार आमिर की आगामी फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होने की बात चली थी, लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आई हैं, खबर ये है कि आमिर ने इस फिल्म से अनुष्का का पत्ता साफ कर दिया है। अब यहां ये सवाल उठता है कि आमिर अनुष्का की जगह किसे फिल्मा का हिस्सा बनाएंगे। मीडियाई खबरों की मानें तो आमिर अब किसी भी फिल्म में अपनी पुरानी हीरोइनों को दोहराना नहीं चाहते।   खबरों के अनुसार आमिर अपनी हिरोईन को रिपीट करने में विश्वास नहीं रखते हैं। अगर आपने गौर किया हो तो कुछ सालों में आमिर ने उन अभिनेत्रियों के साथ काम किया जिनके साथ पहले कभी काम नहीं किया था। तो इसी वजह से धूम 3 में कैटरीना कैफ, पीके में अनुष्का शर्मा और दंगल में साक्षी तंवर देखने को मिलीं। अनुष्का शर्मा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का हिस्सा बनना चाहती हैं लेकिन आमिर उनके साथ दोबारा काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सोचना बिल्कुल गलत होगा कि उनका किसी एक्ट्रेस के साथ कोई इश्यू है। बस वो अपने फॉर्मूला को बरकरार रखना चाहते हैं। बता दें कि आमिर ने इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट के भी ऐसा किया था। फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ में करिश्मा की जगह पूजा को लेने की बात हो रही थी। लेकिन आमिर ने अपना फंडा अपनाते हुए उनके साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सफल साबित हुई थी। साभार-khaskhabar.com        

Read More

सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों के पिता बनें फिल्मकार करण जौहर चाहते हैं कि उनके बच्चें हिंदी फिल्म संगीत सुनें, जिसे सुनकर वह बड़े हुए थे। करण ने उस्ताद अमजद अली खान की किताब ‘मास्टर ऑन मास्टर्स’ के अनावरण के मौके पर कहा, ‘मैं हिंदी फिल्म संगीत सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, मैंने लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले सहित विभिन्न लोगों के संगीत को सुना। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चों के कमरे में हमेशा मेरा पसंदीदा संगीत बजता रहे, ताकि मेरे बच्चों उसे सुनें।’ 44 वर्षीय फिल्मकार ने कहा कि उन्हें अपनी मां हीरू जौहर से प्रतिष्ठित पाश्र्व गायकों और दिवंगत रॉक गायक एल्विस प्रेस्ली को सुनने की आदत पड़ी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि मेरी मां ने मेरे पिता से इसलिए शादी की क्योंकि उन्होंने मेरी मां को एल्विस प्रेस्ली के शो पर ले जाने का वादा किया था, जो उन्होंने हनीमून के दौरान पूरा किया।’ करण बुधवार को अपने दो जुड़वां बच्चों यश और रूही को घर ले आए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

तेजी से उभरे नए सितारों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना राज कायम करने वाले आमिर, शाहरुख और सलमान खान के कारण दर्शकों द्वारा नकार दिए गए सनी देओल इस वर्ष अपनी वापसी को लेकर निश्चिंत नजर आ रहे हैं। गत वर्ष उन्होंने बतौर निर्देशक अभिनेता सफल वापसी की। उनकी फिल्म घायल वन्स अगेन को औसत सफलता मिली लेकिन इस सफलता ने एक बार फिर सनी देओल में विश्वास पैदा किया कि दर्शकों के बीच अभी-भी उनका कुछ क्रेज है, जिसे फिर से परवान चढाया जा सकता है। वर्ष 2017 में सनी देओल एक साथ तीन फिल्मों में दिखायी देने वाले हैं। हालांकि इन फिल्मों की सफलता को लेकर संशय है, क्योंकि इनमें दो वो फिल्में हैं जिन्हें कब का प्रदर्शित हो जाना चाहिए था। पोश्टर ब्यॉज सनी देओल की अपने भाई बॉबी के साथ की फिल्म है जिसमें श्रेयस तलपडे भी नजर आएंगे। यह मराठी भाषा में बनी श्रेयस की फिल्म का रीमेक है, जिसका निर्देशन भी श्रेयस ही कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सनी देओल के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस भी आशान्वित है। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म उनके साथ बॉबी के करियर को भी पटरी पर लाने में मददगार होगी। सनी की मोहल्ला अस्सी ऐसी फिल्म है जो अपनी तंगहाली के चलते प्रदर्शित नहीं हो पा रही है। अभिनेता निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म सनी के दिल के करीब है। इस फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए दस करोड की आवश्यकता है और सनी यह धन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। वाराणसी के पंडितों को आधार बनाकर बनाई गई इस फिल्म में सनी बदले हुए अवतार में नजर आएंगे। सनी पूरी कोशिश में लगे हुए हैं कि फिल्म का प्रदर्शन इस वर्ष हो जाए। भैय्याजी सुपरहिट लंबे समय से अटकी हुई फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग घायल वन्स अगेन को मिली सफलता के बाद फिर से शुरू की गई है। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल और प्रीति जिंटा नजर आएंगी। नीरज वोरा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वे दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। नीरज वोरा ने बॉलीवुड को फिर हेराफेरी जैसी हास्य फिल्म दी है। भैय्याजी सुपरहिट में एक्शन के साथ हास्य का तडका लगाया गया है। यह पूरी तरह से व्यावसायिक फिल्म है जिसमें सनी का भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

दंगल की भारी कामयाबी के बाद आमिर खान एक बार फिर से दर्शकों को रोमांचित करने की तैयारी में जुट गए हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्ता की शूटिंग पूर्व तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जून माह से शुरू होने वाली है। इस वर्ष उनकी कोई बडी फिल्म तो नहीं आ रही है, लेकिन सीक्रेट स्टार नामक एक फिल्म में वे कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भी आमिर खान ने किया है। आदित्य चोपडा द्वारा निर्मित ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए आमिर खान की नायिका का चयन अभी तक नहीं हो पाया है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि आमिर खान जिन नायिकाओं के साथ फिल्म कर चुके हैं वे उन्हें दोबारा दोहराना नहीं चाहते हैं। अफवाहों के मुताबिक आमिर अपनी फिल्मों में किसी भी हिरोइन को रिपीट नहीं करना चाहते है। आमिर ने पिछली कई फिल्मों में उन्हीं नायिकाओं के साथ काम किया है जिसके साथ वह पहले किसी फिल्म में नहीं दिखें। गजनी में असिन के साथ, धूम-3 में कैटरीना, पीके में अनुष्का और दंगल में साक्षी तंवर के साथ नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड के गलियारों में जो अफवाह आमिर खान को लेकर चल रही है उसके बारे में सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि आमिर नायिका को रिपीट करते हैं। थ्री इडियट में उन्होंने करीना कपूर के साथ काम किया था और फिर करीना कपूर के साथ ही वे ‘तलाश’ में नजर आए थे। इसी तरह से रानी मुखर्जी के साथ गुलाम में काम किया और फिर तलाश में काम किया। ऐसे में यह कैसे कहा जा सकता है कि आमिर नायिका रिपीट नहीं करते। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि अनुष्का शर्मा ठग्स ऑफ हिंदोस्तां का हिस्सा बनना चाहती हैं लेकिन आमिर खान ऐसा नहीं चाहते। यह सोचना भी गलत होगा कि उनकी किसी भी अभिनेत्री के साथ कोई समस्या है।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

साल 2017 साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है क्योंकि उनको अब अपने इस हीरो की तरफ से वो फिल्म मिलने जा रही है जिसका इंतजार साल 2014 से हो रहा था। खबर आ रही है कि मोहनलाल अब फाइनली अपने साल 2014 के प्रोजेक्ट रंदमूझम पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो बात मीडिया में आयी हैं उनके अनुसार यह फिल्म लगभग 600 करोड के बजट में बनकर तैयार होगी। अब हम कह सकते है कि भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म मोहनलाल की यह बिग बजट फिल्म होगी क्योंकि इसके बजट के सामने बाहुबली और 2.0 भी बौनी हो जायेंगी।  मोहनलाल ने इस खबर को एक टीवी शो के दौरान कन्फर्म किया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एम.टी. वासुदेवन के उपन्यास रंदमूझम के ऊपर बेस्ड होगी, जो कि भीम के पर्सपेक्टिव से महाभारत को नरेट करेगी। मोहनलाल इस फिल्म में लीड रोल निभायेंगे। इस फिल्म का निर्देशन श्रीकुमार करेंगे। श्रीकुमार की यह पहली फीचर फिल्म होगी इससे पहले वह एड फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार जब साल 2014 में इस प्रोजेक्ट को अनाउंस किया गया था तब जो कास्ट फाइनल हुई थी वो कुछ इस प्रकार थी, ऐश्वर्या राय बच्चन (द्रौपदी), अमिताभ बच्चन (भीष्म), विक्रम (अर्जुन) और इनके साथ नागार्जुन का भी नाम इस लिस्ट में शामिल था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या इस फिल्म का हिस्सा नहीं होगी सिर्फ अमिताभ बच्चन ही इस फिल्म में होंगे। अमिताभ बच्चन भीष्म पितामह का किरदार निभाएंगे। संगीत ए.आर. रहमान का होगा और बाहुबली के आर्ट डायरेक्टर साबु साइरिल भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी ने खुलासा किया है कि उन्हें और उनकी पत्नी नेहा वाजपेयी को चाय पर दुनिया की बुराई करना पसंद है। मनोज ने टेलीविजन शो यार मेरा सुपरस्टार के दूसरे संस्करण में इस बात का खुलासा किया, जिसमें वह फिल्म नाम शबाना में अपनी सह-अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वह हर रोज सुबह पांच बजे जाग जाते हैं। मनोज ने कहा, जब मैं उठता हूं तब दुनिया सो रही होती है। मेरा परिवार सो रहा होता है। केवल एक बात है जो मैं कहना चाहता हूं कि आप जिस समय भी उठें आप किसी और को परेशान न करें। इसलिए मैं चुपचाप कमरे से बाहर निकलता हूं। मैं सुबह उठने के बाद दो चीजें करता हूं, पहला मंदिर साफ करता हूं और दूसरा अपने लिए चाय बनाता हूं। इसके बाद मैं ध्यान करता हूं और फिर दौड़ के लिए निकल जाता हूं। उन्होंने कहा, इसके बाद जब मैं वापस आकर व्यायाम करता हूं तब तक मेरी पत्नी जाग चुकी होती है और उसके बाद हम दोनों साथ में चाय पीते हैं और साथ में दुनिया की बुराई करते हैं। हम दोनों सामान्य मुद्दों पर बात करते हैं। मनोज और तापसी का यह शो जूम चैनल पर शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया की 2004 में आई फिल्म जूली का सीक्वल बनने की तैयारी हो रही हैं लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में नेहा धूपिया नहीं होगी। उनकी जगह जूली 2 में साउथ की अभिनेत्री राय लक्ष्मी होगी। इस फिल्म मे संबंधित लक्ष्मी ने अपनी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वे बेहद हॉट और गॉर्जियस लुक दे रही है। शेयर की हुई तस्वीर में राय लक्ष्मी ने लिखा है कि, ‘जल्द आ रही हूं, मेरी पहली तस्वीर, फिल्म जूली 2 में। राय लक्ष्मी ने फिल्म के लिए अपना 15 किलो वजन कम किया है। बता दें कि जूली 2 पिछले साल 12 अगस्त को रिलीज होनी थी। यह राय लक्ष्मी की 50वीं फिल्म है जबकि पहली हिंदी फिल्म, जिसमें अभिनेत्री लीड भूमिका में नजर आएंगी   इस फिल्म में दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री राय लक्ष्मी मुख्य किरदार की भूमिका में नजर आने वाली है। हाल ही में लक्ष्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनकी कुछ आकर्षक फोटो साझा की हैं गौरतलब है कि जूली 2 नेहा धूपिया की सुपरहिट फिल्म जूली का सीक्वल है। इस फिल्म में नेहा ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से सभी को चकित कर दिया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन फिल्म को चर्चा जरूर मिली। और फिल्म के निर्देशक दीपक शिवदासनी 13 साल बाद अब फिल्म का सीक्वेल जूली 2 बनाने जा रहे हैं। जूली 2 दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री राय लक्ष्मी मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाली हैं। उनके साथ फिल्म में रवि किशन और यूरी सूरी भी हैं।  लक्ष्मी के लिए यह फिल्म बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। इसके अलावा ये उनकी 50वीं फिल्म है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार अभिनीत अकीरा में लक्ष्मी ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। फिल्म में लक्ष्मी के लुक पर काफी ध्यान दिया जा रहा हैं इसलिए उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 96 आउटफिट्स पहनने होगें। साभार-khaskhabar.com          

Read More

बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर दोनों में बेहद प्यार और अपनापन है। दोनों एक साथ काफी क्वालिटी टाइम बीताते हैं। पर बीच—बीच ने इस जोड़े को लेकर कई तरह की खबरें आती है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि बिपाशा बसु और करण की शादी टूटने के कागार पर है।  जी हां एकता कपूर ने करण को एक फिल्म का आॅफर दिया था। करण ने बिपाशा के कहने पर उस फिल्म को करने से मना कर दिया। फिल्म न करने का कारण है उस फिल्म में अंकिता लोखंडे का होना। अंकिता को लेकर बिपाशा शायद इन्सिक्योर महसूस कर रही हैं। शायद बिपाशा अपनी पर्सनल लाइफ में कोई प्रॉब्लम नहीं लाना चाहती तो अंकिता के साथ करण को काम करने से ही माना कर दिया। इसके अलावा बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसका जवाब बिपाशा ने ट्वीट करके दिया। उन्होंने लिखा है कि, वो अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से बिपाशा के प्रेग्नेंट होने का खबरें कई मीडिया सर्किल्स में घूम रही थी। बिपाशा को भी उनके फ्रेंड्स और फैंस इस बारे में मैसेज करके जब बधाइयां देने लगे तो उन्हें ट्विटर पर सफाई देनी पड़ी। बिपाशा ने अभी दो दिन पहले ही एक मेट्रेस ब्रांड के लिए शूट किया है। इस दौरान वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शूट करती नजर आईं। दोनों ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। बिपाशा ने पिछले हफ्ते ही एक मैगजीन के कवर को भी लॉन्च किया था, वहां भी बिपाशा पूरी तरह से फिट नजर आ रही थीं इस दौरान किसी को भी उनके प्रेग्नेंट होने जैसी की कोई बात नजर नहीं आई। फिलहाल वो अपने करियर पर ही फोकस करना चाहती हैं। बिपाशा ने शादी के बाद से कोई फिल्म नहीं की है, कुछ ऐसा ही हाल उनके पति करण सिंह ग्रोवर का भी है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

याकूल्ट डैनोन इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने घोषणा की है। यह कदम कंपनी की उन योजनाओं के तहत उठाया गया है, जिसमें कंपनी भारत के उपभोक्ताओं में प्रोबायोटिक्स और याकूल्ट के स्वास्थ्य संबंधी फायदों को प्रसारित करना चाहती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक मिनोरू शिमाडा ने बताया, अपनी 1.2 अरब से ज्यादा की जनसंख्या के साथ भारत हमारी प्राथमिकताओं में बहुत ऊंचा स्थान रखता है। उपभोक्ताओं की सर्वांगीण सेहत में बढ़ती रुचि को देखते हुए आधारभूत पोषण के अलावा स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध करवाने वाले फंग्शनल फूड्स का कॉन्सेप्ट बेहद महत्वपूर्ण होता जा रहा है।  रोचकपूर्ण तरीके से यह कॉन्सेप्ट जापान में 19वी शाताब्दी की शुरुआत में पेश किया गया था, जब जापान आर्थिक तौर पर कमजोर देश था, लोग बीमारियों की वजह से मर रहे थे और हेल्थ केयर की लागत बहुत ज्यादा थी। फंग्शनल फूड का कॉन्सेप्ट बीमारियों को दवा के स्थान पर खाने के द्वारा ठीक करने पर केंद्रित है।   याकूल्ट डैनोन इंडिया के संस्थापक और जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलाजिस्ट मिनोरू शिरोटा ने कहा, रोग मुक्त लंबे जीवन के लिए आंत का सेहतमंद होना इन सबसे प्रमुख है। आंत को सेहतमंद बनाने और रोगप्रतिरोधकता को बढ़ाने वाले लैक्टोबेसिलस कासी स्ट्रेन शिरोटा (एलसीएस) प्रोबायोटिक बैक्टिरिया की भूमिका सबसे अधिक होती है। कंपनी इसी बैक्टिरिया को एक फमंर्टेड मिल्क ड्रिंक के साथ पेश किया जिसे याकूल्ट नाम दिया गया है। यह 1935 में जापान में पेश की गई थी। उन्होंने कहा, याकूल्ट का पेश होना जापान के लोगों की सेहत सुधारने में बहुत लाभकारी रहा जो डायरिया, पेचिश और अन्य संक्रामक रोगों से पीडि़त थे। याकूल्ट का सेवन पूरी दुनिया में 33 देशों और क्षेत्रों के 3.5 करोड़ लोगों द्वारा किया जाता है। शिल्पा शेट्टी ने कहा, प्रोबायोटिक के बारे में खुलासे से मैं बहुत दंग हूं। मुझे यह जानकार आश्चर्य हो रहा है कि सेहतमंद आंत अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह न सिर्फ पोषक तत्वों को सोखती है, बल्कि इसमें 70 फीसदी से अधिक प्रतिरोधक सेल्स पाए जाते हैं। परिवार में सभी के लिए याकूल्ट का नियमित सेवन जरूरी है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आंत सेहतमंद और मजबूत रहती है। याकूल्ट डैनोन इंडिया, प्रोबायोटिक्स के जापान की याकूल्ट होन्शा और फ्रांस की डैनोन ग्रुप की 50-50 फीसदी संयुक्त हिस्सेदारी वाला उपक्रम है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More