देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म को सफल करने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। आमिर अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर कई प्रकार के प्रयोग करते रहते है। हाल ही में आई एक खबर के अनुसार आमिर की आगामी फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होने की बात चली थी, लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आई हैं, खबर ये है कि आमिर ने इस फिल्म से अनुष्का का पत्ता साफ कर दिया है। अब यहां ये सवाल उठता है कि आमिर अनुष्का की जगह किसे फिल्मा का हिस्सा बनाएंगे। मीडियाई खबरों की मानें तो आमिर अब किसी भी फिल्म में अपनी पुरानी हीरोइनों को दोहराना नहीं चाहते।
खबरों के अनुसार आमिर अपनी हिरोईन को रिपीट करने में विश्वास नहीं रखते हैं। अगर आपने गौर किया हो तो कुछ सालों में आमिर ने उन अभिनेत्रियों के साथ काम किया जिनके साथ पहले कभी काम नहीं किया था। तो इसी वजह से धूम 3 में कैटरीना कैफ, पीके में अनुष्का शर्मा और दंगल में साक्षी तंवर देखने को मिलीं। अनुष्का शर्मा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का हिस्सा बनना चाहती हैं लेकिन आमिर उनके साथ दोबारा काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सोचना बिल्कुल गलत होगा कि उनका किसी एक्ट्रेस के साथ कोई इश्यू है। बस वो अपने फॉर्मूला को बरकरार रखना चाहते हैं। बता दें कि आमिर ने इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट के भी ऐसा किया था। फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ में करिश्मा की जगह पूजा को लेने की बात हो रही थी। लेकिन आमिर ने अपना फंडा अपनाते हुए उनके साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सफल साबित हुई थी। साभार-khaskhabar.com













Related Items
आलिया भट्ट ने किया 'रॉकी और रानी' के गाने को याद, बोलीं- नेशनल अवॉर्ड का सुन आज मैं गदगद
पूजा-प्रयोग से व्यापार-व्यवसाय को संवारा जा सकता है, लेकिन.....
पूजा-प्रयोग से व्यापार-व्यवसाय को संवारा जा सकता है, लेकिन.....