देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों के पिता बनें फिल्मकार करण जौहर चाहते हैं कि उनके बच्चें हिंदी फिल्म संगीत सुनें, जिसे सुनकर वह बड़े हुए थे। करण ने उस्ताद अमजद अली खान की किताब ‘मास्टर ऑन मास्टर्स’ के अनावरण के मौके पर कहा, ‘मैं हिंदी फिल्म संगीत सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, मैंने लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले सहित विभिन्न लोगों के संगीत को सुना। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चों के कमरे में हमेशा मेरा पसंदीदा संगीत बजता रहे, ताकि मेरे बच्चों उसे सुनें।’ 44 वर्षीय फिल्मकार ने कहा कि उन्हें अपनी मां हीरू जौहर से प्रतिष्ठित पाश्र्व गायकों और दिवंगत रॉक गायक एल्विस प्रेस्ली को सुनने की आदत पड़ी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि मेरी मां ने मेरे पिता से इसलिए शादी की क्योंकि उन्होंने मेरी मां को एल्विस प्रेस्ली के शो पर ले जाने का वादा किया था, जो उन्होंने हनीमून के दौरान पूरा किया।’ करण बुधवार को अपने दो जुड़वां बच्चों यश और रूही को घर ले आए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल गांधी के मोबाइल में ऐसा क्या था जो वो छिपाना चाहते थे : अनुराग ठाकुर
सिद्धू की नियुक्ति से पहले सोनिया से मिलना चाहते हैं पंजाब के कई सांसद
मथुरा में बच्चे मांग रहे भीख, रोकने को चलाया अभियान