BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पत्नी संग दुनिया की ‘बुराई’ करते हैं मनोज वाजपेयी

पत्नी संग दुनिया की ‘बुराई’ करते हैं मनोज वाजपेयीराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी ने खुलासा किया है कि उन्हें और उनकी पत्नी नेहा वाजपेयी को चाय पर दुनिया की बुराई करना पसंद है। मनोज ने टेलीविजन शो यार मेरा सुपरस्टार के दूसरे संस्करण में इस बात का खुलासा किया, जिसमें वह फिल्म नाम शबाना में अपनी सह-अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वह हर रोज सुबह पांच बजे जाग जाते हैं।

मनोज ने कहा, जब मैं उठता हूं तब दुनिया सो रही होती है। मेरा परिवार सो रहा होता है। केवल एक बात है जो मैं कहना चाहता हूं कि आप जिस समय भी उठें आप किसी और को परेशान न करें। इसलिए मैं चुपचाप कमरे से बाहर निकलता हूं। मैं सुबह उठने के बाद दो चीजें करता हूं, पहला मंदिर साफ करता हूं और दूसरा अपने लिए चाय बनाता हूं। इसके बाद मैं ध्यान करता हूं और फिर दौड़ के लिए निकल जाता हूं। उन्होंने कहा, इसके बाद जब मैं वापस आकर व्यायाम करता हूं तब तक मेरी पत्नी जाग चुकी होती है और उसके बाद हम दोनों साथ में चाय पीते हैं और साथ में दुनिया की बुराई करते हैं। हम दोनों सामान्य मुद्दों पर बात करते हैं। मनोज और तापसी का यह शो जूम चैनल पर शनिवार को प्रसारित किया जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More