देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
तेजी से उभरे नए सितारों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना राज कायम करने वाले आमिर, शाहरुख और सलमान खान के कारण दर्शकों द्वारा नकार दिए गए सनी देओल इस वर्ष अपनी वापसी को लेकर निश्चिंत नजर आ रहे हैं। गत वर्ष उन्होंने बतौर निर्देशक अभिनेता सफल वापसी की। उनकी फिल्म घायल वन्स अगेन को औसत सफलता मिली लेकिन इस सफलता ने एक बार फिर सनी देओल में विश्वास पैदा किया कि दर्शकों के बीच अभी-भी उनका कुछ क्रेज है, जिसे फिर से परवान चढाया जा सकता है। वर्ष 2017 में सनी देओल एक साथ तीन फिल्मों में दिखायी देने वाले हैं। हालांकि इन फिल्मों की सफलता को लेकर संशय है, क्योंकि इनमें दो वो फिल्में हैं जिन्हें कब का प्रदर्शित हो जाना चाहिए था। पोश्टर ब्यॉज सनी देओल की अपने भाई बॉबी के साथ की फिल्म है जिसमें श्रेयस तलपडे भी नजर आएंगे। यह मराठी भाषा में बनी श्रेयस की फिल्म का रीमेक है, जिसका निर्देशन भी श्रेयस ही कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सनी देओल के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस भी आशान्वित है। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म उनके साथ बॉबी के करियर को भी पटरी पर लाने में मददगार होगी।
सनी की मोहल्ला अस्सी ऐसी फिल्म है जो अपनी तंगहाली के चलते प्रदर्शित नहीं हो पा रही है। अभिनेता निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म सनी के दिल के करीब है। इस फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए दस करोड की आवश्यकता है और सनी यह धन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। वाराणसी के पंडितों को आधार बनाकर बनाई गई इस फिल्म में सनी बदले हुए अवतार में नजर आएंगे। सनी पूरी कोशिश में लगे हुए हैं कि फिल्म का प्रदर्शन इस वर्ष हो जाए। भैय्याजी सुपरहिट लंबे समय से अटकी हुई फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग घायल वन्स अगेन को मिली सफलता के बाद फिर से शुरू की गई है। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल और प्रीति जिंटा नजर आएंगी। नीरज वोरा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वे दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। नीरज वोरा ने बॉलीवुड को फिर हेराफेरी जैसी हास्य फिल्म दी है। भैय्याजी सुपरहिट में एक्शन के साथ हास्य का तडका लगाया गया है। यह पूरी तरह से व्यावसायिक फिल्म है जिसमें सनी का भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बर्थडे स्पेशल : ईशा देओल ने हेमा मालिनी के साथ शेयर की खास तस्वीर
धर्मेंद्र ने 'प्रतिभाशाली' बेटे बॉबी देओल को दी बधाई
इंटरव्यू के दौरान भावुक हुए सनी देओल, फूट-फूटकर रोने लगे