BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नेहा धूपिया की जगह जूली 2 में होगी दक्षिण भारतीय मशहूर अभिनेत्री

नेहा धूपिया की जगह जूली 2 में होगी दक्षिण भारतीय मशहूर अभिनेत्रीबॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया की 2004 में आई फिल्म जूली का सीक्वल बनने की तैयारी हो रही हैं लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में नेहा धूपिया नहीं होगी। उनकी जगह जूली 2 में साउथ की अभिनेत्री राय लक्ष्मी होगी। इस फिल्म मे संबंधित लक्ष्मी ने अपनी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वे बेहद हॉट और गॉर्जियस लुक दे रही है। शेयर की हुई तस्वीर में राय लक्ष्मी ने लिखा है कि, ‘जल्द आ रही हूं, मेरी पहली तस्वीर, फिल्म जूली 2 में। राय लक्ष्मी ने फिल्म के लिए अपना 15 किलो वजन कम किया है। बता दें कि जूली 2 पिछले साल 12 अगस्त को रिलीज होनी थी। यह राय लक्ष्मी की 50वीं फिल्म है जबकि पहली हिंदी फिल्म, जिसमें अभिनेत्री लीड भूमिका में नजर आएंगी

 

इस फिल्म में दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री राय लक्ष्मी मुख्य किरदार की भूमिका में नजर आने वाली है। हाल ही में लक्ष्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनकी कुछ आकर्षक फोटो साझा की हैं गौरतलब है कि जूली 2 नेहा धूपिया की सुपरहिट फिल्म जूली का सीक्वल है। इस फिल्म में नेहा ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से सभी को चकित कर दिया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन फिल्म को चर्चा जरूर मिली। और फिल्म के निर्देशक दीपक शिवदासनी 13 साल बाद अब फिल्म का सीक्वेल जूली 2 बनाने जा रहे हैं। जूली 2 दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री राय लक्ष्मी मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाली हैं। उनके साथ फिल्म में रवि किशन और यूरी सूरी भी हैं।  लक्ष्मी के लिए यह फिल्म बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। इसके अलावा ये उनकी 50वीं फिल्म है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार अभिनीत अकीरा में लक्ष्मी ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। फिल्म में लक्ष्मी के लुक पर काफी ध्यान दिया जा रहा हैं इसलिए उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 96 आउटफिट्स पहनने होगें। साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More