देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने फिल्म ‘भूमि’ में संजय दत्त के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया है। अदिति ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया, ‘भूमि पर बढ़िया काम हो रहा है। यह एक मुश्किल फिल्म है, लेकिन साथ ही बेहतरीन भी है। संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है।’
उमंग कुमार निर्देशित फिल्म के बारे में अदिति ने बताया, ‘जिस टीम के साथ मैं काम कर रही हूं वह वास्तव में बेहतरीन है। जो काम हम कर रहे हैं, वह मुश्किल है, फिर भी यह शानदार है।’
हाल ही में शूटिंग के दौरान संजय दत्त के घायल होने की खबर से भूमि सुर्खियों में आई थी, हालांकि उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी की।
अभिनेत्री ने कहा, ‘वह घायल थे, लेकिन संजय वास्तव में नायक हैं। जब वह घायल हुए थे तो अगले ही मिनट वह उठ खड़े हुए और शूटिंग पूरी की। वह एक एक्शन दृश्य की शूटिंग कर रहे थे। वह वास्तव में अद्भुत हैं। उन्होंने पूरा एक्शन दृश्य एक टेक में ही फिल्मा लिया।’ अदिति ने बताया कि अभी बस एक ही चरण की शूटिंग खत्म हुई है और जल्द ही अगले चरण की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी। प्रतिशोध पर आधारित इस फिल्म की कहानी बाप-बेटी के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
संजय लाठर ने देखी बर्बाद फसल
मां नरगिस के जन्मदिन पर संजय दत्त ने शेयर की पुरानी तस्वीरें