देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड के युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ को गार्नियर मेन के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है। यह पुरुषों का एक स्किनकेयर ब्रांड है। अभिनेता जॉन अब्राहम और सुशांत सिंह राजपूत पहले ही इस ब्रांड का चेहरा बन चुके हैं। मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो का शौक रखने वाले टाइगर फिटनेस के लिए पहचाने जाने जाते हैं।
टाइगर ने कहा, ‘मेरे लिए यह सहयोग सहज है क्योंकि मैं व्यक्तिगत तौर पर इस ब्रांड के प्राकृतिक मूल्यों से मजबूती से जुड़े होने से जुड़ाव महसूस करता हूं। हमारे मूल विचारों में बढ़िया तालमेल है और उनके साथ काम करना रोमांचक होगा।’
उन्होंने कहा, ‘मैं निजी तौर पर इस बात का बड़ा समर्थक हूं कि पुरुषों को अपनी त्वचा की देखभाल में समय देना चाहिए और इसके लिए प्रयास करने चाहिए।’ अभिनेता जैकी श्रॉफ और निर्माता आयशा दत्त के बेटे टाइगर ने वर्ष 2014 की फिल्म ‘हीरोपंती’ के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
वह ‘बागी’, ‘अ फ्लााइंग जट्ट’ फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। वह जल्द ही ‘मुन्ना माइकल’ में भी दिखाई देंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छोटे पर्दे पर कमाल कर रहे हैं बॉबी देओल, देखने को मिल रहा अभिनय का नया रंग
तमन्ना भाटिया : अभिनय को आगे बढ़ाने की वजह स्टारडम नहीं
टाइगर प्रिंट ड्रेस में काफी आकर्षक लग रहीं नोरा फतेही