BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने होम बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के जरिए क्रिएज एंटरटेंमेंट के साथ मिलकर एक प्रेम कहानी का निर्माण करने जा रही हैं। इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। अनुष्का और उनके भाई कर्नेश ने इससे पहले ‘एनएच 10’ का निर्माण किया था और हाल ही में उनकी फिल्म ‘फिल्लौरी’ को भी काफी सराहा गया। अनुष्का ने कहा, ‘क्लीन स्लेट पर, हमारा प्रयास कहानियां बताना है, जो न केवल सार्थक और अलग-अलग हैं, बल्कि वे सीमाएं भी तोड़ती हैं। यह फिल्म एक नई यात्रा है और उस दिशा में एक नया कदम है।’   दूसरी तरफ ‘रुस्तम’ की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर नवाजा गया। वहीं क्रिएज एंटरटेंमेंट की अगली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ भी अक्षय के साथ ही है। क्रिएज एंटरटेंमेंट के सह-संस्थापक अर्जुन एन. कपूर ने कहा, ‘अनुष्का न केवल एक जोरदार कलाकार हैं, बल्कि समझदार निर्माता भी हैं। अनुष्का और कर्नेश जुनून के साथ फिल्में लाते हैं। कुछ इस तरह से भी क्रिएज की पहचान की जाती है।’   उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित हैं कि हमारी भागीदारी ऐसे विषय पर काम करेगी, जिससे हमारी कंपनियों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और इसे भीड़ से अलग करेगी।’ जी म्यूजिक इस फिल्म में म्यूजिक साझेदार है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रशंसकों के साथ यहां अपनी बैठक शनिवार को रद्द कर दी, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि हरेक प्रशंसक के साथ तस्वीर उतारना बहुत कठिन है। कबाली के अभिनेता रजनीकांत 12 और 16 अप्रैल के बीच अपने प्रशंसकों से यहां मिलने वाले थे। रजनीकांत ने कहा, प्रत्येक प्रशंसक के साथ तस्वीर उतारने में समय लगता है और यह कठिन है। भविष्य में हम हर जिले में बैठक की योजना बना रहे हैं, ताकि सभी प्रशंसक बिना किसी परेशानी के अलग-अलग तस्वीरें ले सकें। रजनीकांत ने पिछले महीने ही स्पष्ट किया था कि प्रशंसकों से मुलाकात के पीछे उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा था, नहीं, राजनीति को लेकर कोई ऐलान नहीं होगा। मैं प्रशंसकों से इसलिए मिलने जा रहा हूं, क्योंकि उनसे मिले अरसा हो गया है। रजनीकांत फिलहाल तमिल फिल्म 2.0 की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। यह वर्ष 2010 की फिल्म एंथिरन का सीक्वल है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमिताभ बच्चन को लेकर सरकार-3 बनाने वाले निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा अब बॉलीवुड के ओरिजनल डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक हॉरर फिल्म बनाने जा रहे हैं। दो साल बाद सिनेमा में वापसी करने वाले मिथुन चक्रवर्ती के लिए कहा जा रहा था कि वे काफी समय से बीमार थे और अमेरिका में उनका इलाज हो रहा है। अब समाचार हैं वे फिर से अभिनय में वापसी करने जा रहे हैं। रामगोपाल वर्मा पहले भी हॉरर फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं। अपने समय में उन्होंने निर्माता बोनी कपूर के लिए ‘रात’ फिल्म का निर्देशन किया था, जिसमें रेवती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ओमपुरी ने तांत्रिक की भूमिका अभिनीत की थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त नहीं हो पायी थी। इसके बाद उन्होंने रेखा, अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर को लेकर ‘भूत’ का निर्माण किया था। अपने प्रस्तुतीकरण, लाजवाब अभिनय और बेहतरीन निर्देशन की बदौलत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर व्यापक सफलता प्राप्त की थी। सुष्मिता सेन को लेकर भी वास्तुशास्त्र नामक फिल्म का निर्माण व निर्देशन किया था। कहा जा रहा है कि फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती को अहम् रोल दिया गया है। हालांकि फिल्म की कहानी को अभी तक छिपा कर रखा गया है। मिथुन चक्रवर्ती बौलीवुड में आखिरी बार 2015 में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘हवाईजादा’ में नजर आये थे जबकि छोटे परदे पर डांस रियलिटर शो डांस इंडिया में वे जज बनकर दर्शकों को अपनी अदाओं से दीवाना बना चुके हैं। अब वो डर के सहारे अपना नया अंदाज़ दिखाएंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगामी 14 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘बेगम जान’ इन दिनों अपने ट्रेलर और गीतों के साथ जबरदस्त प्रमोशन को लेकर दर्शकों में खासी जिज्ञासा का विष्य बन चुकी है। बंगाली फिल्म ‘राज कहिनी’ का हिन्दी रीमेक बनी यह फिल्म विद्या बालन को लेकर गढी गई है। ऐसा नहीं है कि इस फिल्म में सिर्फ विद्या बालन हैं उनके साथ 10 और महिला किरदार हैं जिन्हें बॉलीवुड की सफल असफल अभिनेत्रियों ने निभाया है। इन्हीं में एक हैं पल्लवी शारदा। इस अभिनेत्री ने अपनी शुरूआत फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स के जरिए की थी, जिनसे उन्हें खास पहचान नहीं मिली। उनके हाथ बडा मौका तब आया जब उन्हें अनुभव कश्यप ने रणबीर कपूर के साथ अपनी दूसरी निर्देशित फिल्म ‘बेशर्म’ में बतौर नायिका लिया। इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड को बहुत उम्मीदें थी, स्वयं रणबीर कपूर को भी बहुत ज्यादा उम्मीद थी, क्योंकि पहली बार वे परदे पर अपने माता-पिता के साथ नजर आने वाले थे। इसके अतिरिक्त यह उनकी पहली एक्शन फिल्म थी। अफसोस यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई और पल्लवी शारदा फिल्म उद्योग में भूला बिसरा नाम हो गई। उनकी बतौर नायिका दूसरी फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ हवाईजादा थी, इसका हश्र तो बेशर्म से भी बुरा हुआ था। दोनों ही फिल्में असफल रही और पल्लवी का करियर गति नहीं पकड सका। लंबे अंतराल के बाद वे एक बार फिर से हिन्दी फिल्मों में दिखायी देने जा रही हैं। अब वे ‘बेगम जान’ में विद्या बालन के साथ हैं। हालांकि पूरी फिल्म विद्या बालन के इर्द गिर्द घूमती है लेकिन पल्लवी का किरदार भी दमदार बताया जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने गुलाबो नामक किरदार निभाया है। अपनी फिल्मों से कम और अपने बोल्ड रूप और सोशल मीडिया पर सक्रियता की वजह से चर्चाओं में रहने वाली पल्लवी शारदा को पूरी उम्मीद है कि बेगम जान उनके करियर को आगे बढाने में मददगार साबित होगी। साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई। निर्देशक एस.एस. राजामौली का कहना है कि बाहुबली श्रृंखला की दूसरी फिल्म की रिलीज से एक पखवाड़ा पहले मूल बाहुबली को फिर से रिलीज करने का विचार शानदार है। बाहुबली के मूल संस्करण के वितरकों ने बाहुबली : द कन्क्लूजन से पहले बाहुबली : द बिगनिंग रिलीज करने का फैसला किया है। राजामौली ने कहा, यह एक शानदार विचार है। क्योंकि जुलाई 2015 में जब बाहुबली : द बिगनिंग रिलीज हुई थी, तब वह कोई बड़ी फिल्म नहीं थी, लेकिन बाद में सफल हुई।   राजामौली ने कहा, बेशक उत्तरी राज्यों के कई लोगों ने सिनेमाघरों में फिल्म का पहला भाग नहीं देखा। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक शानदार विचार है। मुंबई के प्रदर्शक अनिल ठडानी भी ऐसा करने के लिए उत्सुक हैं और मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार है। व्यापार विश्लेषक अतुल मोहन भी इससे सहमत हैं। उन्होंने कहा, हां क्यों नहीं? जिन्होंने पहला भाग नहीं देखा, वे उसे जरूर देखना चाहेंगे। और फिर से इसे देखने वाले दर्शकों के लिए इसकी पुरानी कहानी को याद करना एक अच्छा अनुभव होगा। हालांकि, फिल्म को टीवी चैनलों पर दिखाया जा चुका है और यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि बाहुबली केवल बड़े पर्दे के लिए ही बनी है। आलोचक राजा सेन ने कहा, मुझे लगता है कि जो लोग इसे पहले नहीं देख पाए वे जानते हैं कि इसकी कितनी सराहना हुई है और अब वे इसे जरूर देखना चाहेंगे।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि महान दिग्गज फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी मन से संगीतकार भी थे। वह उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक मानते थे। वर्ष 1977 की फिल्म आलाप के 40 वर्ष पूरे होने के मौके पर अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर गुजरे जमाने की श्वेत और श्याम (ब्लैक एंड ब्हाइट) रंग की तस्वीर साझा की, जिसमें मुखर्जी लोकप्रिय ऋषि-दा के नाम से जाने जाते थे।    अमिताभ ने कहा, ऋषि-दा एक मूक संगीतकार भी थे। वह सितार बजाते थे और अपने भाई की तरह कई बार वह भी सेट पर कुछ उपकरण उठाते थे, जो मनोरंजक है। उत्साही श्रोता सही मायने में तुम्हारे साथ हैं। 74 वर्षीय ने बताया कि उनके दिवंगत पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन ने एक फिल्म के लिए गीत लिखने से इनकार कर दिया था, लेकिन ऋषिकेश ने किसी भी कविता को गीत के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी। अमिताभ अब आगामी फिल्म सरकार 3 में नजर आएंगे। साभार-khaskhabar.com        

Read More

मुंबई । अपने विवादास्पद बयानों और मुखर स्वभाव के लिए चर्चित अभिनेत्री व आइटम गर्ल राखी सावंत ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को डरने की जरूरत नहीं है, वह झांसी की रानी की तरह साहसी हैं। राखी इस समय अपने विवादास्पद बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन पर एक अटपटा बयान देकर वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। राखी ने कहा, मैं सोचती हूं कि लोग मुझे जानबूझकर मेरे करियर को खत्म करने के लिए विवाद में खींच रहे हैं। मैंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कुछ भी गलत नहीं कहा। यहां तक कि मैंने माफी के लिए एक वीडियो बनाया और इसे ऑनलाइन अपलोड किया है। उन्होंने कहा, मैं झांसी की रानी की तरह साहसी हूं और उन सब लोगों से लडूंगी, जो मुझे विवाद में घसीट रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि वह अपने बयानों के लिए इस तरह की परेशानियों का सामना कर रही हैं। उनसे जब पूछा गया कि वह अपने ज्यादा बोलने के स्वभाव को बदलना चाहती हैं? राखी ने जबाव दिया, क्यों? मुझे यह क्यों करना चाहिए? तब फिर लोकतंत्र में रहने का क्या मतलब है? क्या हमें बोलने की आजादी नहीं है? गुरुवार को राखी ने एक प्रेसवार्ता बुलाई थी, जिसमें उन्होंने खुद का बचाव किया। इससे पहले पिछले हफ्ते पंजाब पुलिस की टीम को उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट तामील कराने के लिए मुंबई भेजा गया था। यह वारंट लुधियाना के एक न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। पंजाब में एक न्यायालय ने अभिनेत्री के 9 मार्च को अदालत में उपस्थित न होने के कारण एक वारंट जारी किया था। दरअसल, उनके खिलाफ महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक बयान देने का आरोप लगा था। एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने महर्षि वाल्मीकि और गायक मीका सिंह में उनके व्यवहार परिवर्तन को लेकर तुलना की थी। इसके खिलाफ वाल्मीकि समुदाय की ओर से भारी प्रतिक्रिया आई थी। उनसे पूछा गया कि वह फिल्म जगत से किसी का समर्थन ले रही हैं? राखी ने आईएएनएस से कहा, पिछले वर्ष मैंने मीका के समर्थन के लिए एक प्रेस सम्मेलन किया था और आज जब मैं मुसीबत में हूं, उसने (मीका सिंह) इस मामले में पूछना भी उचित नहीं समझा। मैं दुखी हूं कि मीका ने मेरे लिए एक भी शब्द नहीं कहा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें समर्थन के लिए आमिर खान और अनुपम खेर का मैसेज मिला है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया कि उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर उन्हें उग्र स्वभाव की महिला मानते हैं। विद्या ने जूम चैनल पर प्रसारित होने वाले यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2 चैट शो के दौरान अपनी आगामी फिल्म बेगम जान और पति सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्तों के बारे में बातें की। इसका प्रसारण जूम चैनल पर शनिवार को होगा। शो में विद्या के साथ फिल्मकार महेश भट्ट भी मौजूद थे। चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विद्या ने इस फिल्म को करने की एक वजह यह भी बताई कि उन्हें किसी भी गलत चीज को लेकर गुस्सा आ जाता है और इसे पर्दे पर दर्शाने के लिए उन्हें ‘बेगम जान’ बेहतरीन फिल्म लगी। विद्या ने कहा, इस पर बातचीत की शुरुआत भट्ट साहब से तब हुई जब हम ‘हमारी अधूरी कहानी’ का प्रचार कर रहे थे। एक विमान में सफर के दौरान मैंने उन्हें बताया कि अपने भीतर के इस जज्बात को मैं व्यक्त करना चाहती हूं। उन्होंने कहा, कुछ समय बाद भट्ट साहब ने मुझे ‘बेगम जान’ की पेशकश की.. लेकिन जो गुस्सा व आक्रामकता पर्दे पर नजर आ रही है, वह आसान नहीं था। पर हां, एक बार जब आप बंदिशों को तोड़ते हैं तो यह बेहतरीन अनुभव होता है। सिद्धार्थ को लगता है कि मेरा स्वभाव थोड़ा उग्र है। ‘बेगम जान’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी की बांग्ला फिल्म ‘राजकहिनी’ का हिंदी रूपांतरण है। विद्या इस फिल्म में एक वेश्यालय की मालकिन बनी हैं। यह 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर है। महेश और मुकेश भट्ट की विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुनी गई फिल्म ‘पिंक’ में सराहनीय प्रस्तुति देने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि उन्हें हमेशा से फिल्म की सामथ्र्य पर विश्वास था। तापसी ने एक बयान में कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना था कि यह फिल्म इस दुनिया में हर संभव पहचान को जीतने की क्षमता रखती है और मैं खुश हूं कि राष्ट्रीय पुरस्कार ने मेरे इस विश्वास की पुष्टि कर दी। एक खूबसूरत टीम का प्रयास जिसकी सराहना की गई। फिल्म हमेशा मेरी यादों में रहेगी।’   अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म शूजित सरकार द्वारा निर्मित है। इसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मुद्दे को उठाया गया है।   उन्होंने कहा, ‘कलाकार के रूप में, यह फिल्म मुझे अधिक ऊंचाई तक ले गई और व्यक्ति के रूप में इसने मेरे फैसलों में मेरे विश्वास को दृढ़ बनाया।’ अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म अदालती कार्रवाई पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि आज की महिलाएं क्या करना पसंद करती हैं और उनकी इस पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए।   फिल्म ‘पिंक’ में कीर्ति कुल्हारी, अंगद बेदी, एंड्रिया तारियंग और पीयूष मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

‘नागिन 2’ को पसंद करने वालों दर्शाको के लिए एक बुरी खबर है। जी हां आपका ये पसंदीदा टीवी शो जल्द ही आप लोगों से अलविदा कहने वाला है। आई खबरों के अनुसार यह टीवी शो केवल जून महीन तक ही दिखने वाला है। नागिन के पहले सीजन को काफी सुर्खियां बटोरी थी थी। शो को मिल रही प्रतिक्रिया की वजह से दूसरा सीजन पिछले साल लांच किया गया था, जो अब भी दर्शकों की पसंद बना हुआ था। मौनी रॉय का नागिन अवतार दर्शाकों को काफी पसंद आया था। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि इस टीवी शो को कौन रिप्लेस कर रहा है। तो हम आपको ये भी बताने जा रहे है। यह शो कोई और नहीं बल्कि चंद्रकांता हैं, जो रहस्मयी दुनिया से रूबरू करवाएगा।   शो से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ‘यह निर्णय काफी पहले हो चुका था कि ‘नागिन 2’ का अंत होगा। नागिन 2 को दर्शको ने खूब सराहा है। पहले सीजन की तरह इस बार के सीजन ने भी काफी वाह-वाही लूटी। हालांकि, चैनल चाहता था कि शो को नवंबर तक दिखाया जाए लेकिन कुछ कारण की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है। वैसे, सुनने में यह भी आ रहा हैं कि ‘नागिन’ का अब तीसरा सीजन भी बहुत जल्द लोगों से रूबरू होगा। बता दें कि लाइफओके पर ‘प्रेम यह पहेली चंद्रकांता’ यह शो को कुछ महीनों पहले ही लांच किया गया है। जिसमे कृतिका कामरा और गौरव खन्ना एक अहम किरदार में हैं। हालांकि, अब कलर्स चैनल भी एक और चंद्रकांता को दर्शको से रूबरू करवाने जा रहा है। बहरहाल, लाइफ ओके की चंद्रकांता को दर्शक खासा पसंद नहीं कर रहे हैं। अब नागिन के फैन्स को अगली दिवाली तक मौनी रॉय की इच्छाधारी शक्तियों और खूबसूरती का इंतजार करना होगा। मौनी रॉय का ‘नानिग 2’ एक ऐसा शो था जिसने सलमान खान के बिग बॉस 10 को टक्कर दी थी। कई दिनों तक सलमान खान के शो का टीआरपी लिस्ट में नामोनिशान नहीं था।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई । अपने नए अलबम आप से मौसिकी में लूलिया वंतूर के साथ काम कर चुके गायक-संगीतकार व अभिनेता हिमेश रेशमिया का कहना है कि उनकी आवाज बॉलीवुड गायकों जैसी है। हिमेश ने मंगलवार को एव्री नाइट एंड डे के शूटिंग क्षेत्र से कहा, जब मैंने पहली बार उनकी आवाज सुनी तो यह बॉलीवुड गायकों जैसी थी।  शुरुआत में मुझे पता नहीं था कि वह हिंदी में गा सकती हैं, लेकिन जब मैंने उन्हें गीत भेजा तो उन्होंने एक घंटे में डबिंग पूरी कर ली। उनकी प्रशंसा करते हुए हिमेश ने कहा, एव्री नाइट एंड डे की ऑडियो रिलीज के बाद जो हमने प्रशंसा प्राप्त की, उसकी वजह लूलिया वंतूर हैं। इस गीत के एक संगीतकार के रूप में मेरे अनुसार, उन्होंने इस गीत को नया बनाया है। हम अपनी छह वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं और इस महीने के अंत तक हम इस गीत को रिलीज करेंगे। सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्मों में संगीत सहयोग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, सलमान संगीत समझते हैं। वह बड़े स्टार हैं और इस क्षेत्र में मेरे गुरु हैं। मैं उनसे सवाल नहीं करता। हिमेश ने इस बात की भी पुष्टि की है कि सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स के पूरा होने के बाद, वह अपनी अगली फिल्म एक्सपोज्ड 2 पर काम शुरू करेंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों समाजिक मुद्दों से जुड़े अभिनय कर रहे हैं। बता दें कि उनकी पिछली रिलीज फिल्म दंगल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही थी, और अब आमिर पानी के संकट से बचने के लिए नया दंगल करने वाले है। महाराष्ट्र में जल संकट से निबटने के लिए शुरू किये गए अपने अभियान के तहत आमिर खान का नया शो आएगा जिसके लिए आमिर ने टीजर जारी किया गया है। गौरतलब है कि, मराठी टीवी शो ‘चला हवा येऊ द्या’ में पिछले दिनों आमिर खान अपनी बीबी किरण के साथ आये थे और वहां उन्होंने बताया था की कि वो अपनी मराठी को दुरुस्त कर रहे हैं क्योंकि जल्द ही मराठी चैनलों के लिए कुछ इंटरेस्टिंग लेकर आ रहे हैं। तूफान आलंया नाम के इस शो में आमिर मराठी के मशहूर और होनहार अभिनेता जितेंद्र जोशी के साथ नजर आएंगे।  इस टीजर के मुताबिक शो तीन सेलेब्रिटी जोड़ियां मुकाबले में होंगी। विदर्भ योद्धा नाम की टीम में भरत गणेशपुरे और अमृता दाते, मराठवाड़ा वीर टीम में गिरीश कुलकर्णी और प्रतीक्षा लोनकर और पश्चिम महाराष्ट्र मावले टीम में सुनील बर्वे और सई ताम्हणकर होंगी। वैसे आपको बता दें कि आमिर खान इस प्रोमो में मराठी बोली में शो का आगाज कर रहे हैं लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल हरयाणवी पहलवान जैसा ही दिखाई दे रहा है। आमिर का यह नया टीवी शो आठ अप्रैल से हर शनिवार को मराठी के प्रमुख चैनलों पर दिखाया जाएगा। हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस शो में आमिर किस रोल में नजर आने वाले हैं इस पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More