BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘बेशर्म’ की नाकामयाबी के बाद ‘बेगम जान’ से उम्मीद, मिलेगी रफ्तार

‘बेशर्म’ की नाकामयाबी के बाद ‘बेगम जान’ से उम्मीद, मिलेगी रफ्तारआगामी 14 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘बेगम जान’ इन दिनों अपने ट्रेलर और गीतों के साथ जबरदस्त प्रमोशन को लेकर दर्शकों में खासी जिज्ञासा का विष्य बन चुकी है। बंगाली फिल्म ‘राज कहिनी’ का हिन्दी रीमेक बनी यह फिल्म विद्या बालन को लेकर गढी गई है। ऐसा नहीं है कि इस फिल्म में सिर्फ विद्या बालन हैं उनके साथ 10 और महिला किरदार हैं जिन्हें बॉलीवुड की सफल असफल अभिनेत्रियों ने निभाया है। इन्हीं में एक हैं पल्लवी शारदा। इस अभिनेत्री ने अपनी शुरूआत फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स के जरिए की थी, जिनसे उन्हें खास पहचान नहीं मिली। उनके हाथ बडा मौका तब आया जब उन्हें अनुभव कश्यप ने रणबीर कपूर के साथ अपनी दूसरी निर्देशित फिल्म ‘बेशर्म’ में बतौर नायिका लिया। इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड को बहुत उम्मीदें थी, स्वयं रणबीर कपूर को भी बहुत ज्यादा उम्मीद थी, क्योंकि पहली बार वे परदे पर अपने माता-पिता के साथ नजर आने वाले थे। इसके अतिरिक्त यह उनकी पहली एक्शन फिल्म थी। अफसोस यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई और पल्लवी शारदा फिल्म उद्योग में भूला बिसरा नाम हो गई। उनकी बतौर नायिका दूसरी फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ हवाईजादा थी, इसका हश्र तो बेशर्म से भी बुरा हुआ था। दोनों ही फिल्में असफल रही और पल्लवी का करियर गति नहीं पकड सका। लंबे अंतराल के बाद वे एक बार फिर से हिन्दी फिल्मों में दिखायी देने जा रही हैं। अब वे ‘बेगम जान’ में विद्या बालन के साथ हैं। हालांकि पूरी फिल्म विद्या बालन के इर्द गिर्द घूमती है लेकिन पल्लवी का किरदार भी दमदार बताया जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने गुलाबो नामक किरदार निभाया है। अपनी फिल्मों से कम और अपने बोल्ड रूप और सोशल मीडिया पर सक्रियता की वजह से चर्चाओं में रहने वाली पल्लवी शारदा को पूरी उम्मीद है कि बेगम जान उनके करियर को आगे बढाने में मददगार साबित होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More