BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बाहुबली : द बिगनिंग की फिर से रिलीज शानदार विचार : राजामौली

बाहुबली : द बिगनिंग की फिर से रिलीज शानदार विचार : राजामौलीमुंबई। निर्देशक एस.एस. राजामौली का कहना है कि बाहुबली श्रृंखला की दूसरी फिल्म की रिलीज से एक पखवाड़ा पहले मूल बाहुबली को फिर से रिलीज करने का विचार शानदार है। बाहुबली के मूल संस्करण के वितरकों ने बाहुबली : द कन्क्लूजन से पहले बाहुबली : द बिगनिंग रिलीज करने का फैसला किया है। राजामौली ने कहा, यह एक शानदार विचार है। क्योंकि जुलाई 2015 में जब बाहुबली : द बिगनिंग रिलीज हुई थी, तब वह कोई बड़ी फिल्म नहीं थी, लेकिन बाद में सफल हुई।

 

राजामौली ने कहा, बेशक उत्तरी राज्यों के कई लोगों ने सिनेमाघरों में फिल्म का पहला भाग नहीं देखा। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक शानदार विचार है। मुंबई के प्रदर्शक अनिल ठडानी भी ऐसा करने के लिए उत्सुक हैं और मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार है। व्यापार विश्लेषक अतुल मोहन भी इससे सहमत हैं। उन्होंने कहा, हां क्यों नहीं? जिन्होंने पहला भाग नहीं देखा, वे उसे जरूर देखना चाहेंगे। और फिर से इसे देखने वाले दर्शकों के लिए इसकी पुरानी कहानी को याद करना एक अच्छा अनुभव होगा। हालांकि, फिल्म को टीवी चैनलों पर दिखाया जा चुका है और यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि बाहुबली केवल बड़े पर्दे के लिए ही बनी है। आलोचक राजा सेन ने कहा, मुझे लगता है कि जो लोग इसे पहले नहीं देख पाए वे जानते हैं कि इसकी कितनी सराहना हुई है और अब वे इसे जरूर देखना चाहेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More