BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पति सिद्धार्थ मुझे उग्र मानते हैं : विद्या बालन

पति सिद्धार्थ मुझे उग्र मानते हैं : विद्या बालनमुंबई । अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया कि उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर उन्हें उग्र स्वभाव की महिला मानते हैं। विद्या ने जूम चैनल पर प्रसारित होने वाले यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2 चैट शो के दौरान अपनी आगामी फिल्म बेगम जान और पति सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्तों के बारे में बातें की। इसका प्रसारण जूम चैनल पर शनिवार को होगा। शो में विद्या के साथ फिल्मकार महेश भट्ट भी मौजूद थे।

चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विद्या ने इस फिल्म को करने की एक वजह यह भी बताई कि उन्हें किसी भी गलत चीज को लेकर गुस्सा आ जाता है और इसे पर्दे पर दर्शाने के लिए उन्हें ‘बेगम जान’ बेहतरीन फिल्म लगी। विद्या ने कहा, इस पर बातचीत की शुरुआत भट्ट साहब से तब हुई जब हम ‘हमारी अधूरी कहानी’ का प्रचार कर रहे थे। एक विमान में सफर के दौरान मैंने उन्हें बताया कि अपने भीतर के इस जज्बात को मैं व्यक्त करना चाहती हूं। उन्होंने कहा, कुछ समय बाद भट्ट साहब ने मुझे ‘बेगम जान’ की पेशकश की.. लेकिन जो गुस्सा व आक्रामकता पर्दे पर नजर आ रही है, वह आसान नहीं था। पर हां, एक बार जब आप बंदिशों को तोड़ते हैं तो यह बेहतरीन अनुभव होता है। सिद्धार्थ को लगता है कि मेरा स्वभाव थोड़ा उग्र है। ‘बेगम जान’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी की बांग्ला फिल्म ‘राजकहिनी’ का हिंदी रूपांतरण है। विद्या इस फिल्म में एक वेश्यालय की मालकिन बनी हैं। यह 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर है। महेश और मुकेश भट्ट की विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More