BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अब आमिर करेंगे पानी पर दंगल

अब आमिर करेंगे पानी पर दंगलबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों समाजिक मुद्दों से जुड़े अभिनय कर रहे हैं। बता दें कि उनकी पिछली रिलीज फिल्म दंगल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही थी, और अब आमिर पानी के संकट से बचने के लिए नया दंगल करने वाले है। महाराष्ट्र में जल संकट से निबटने के लिए शुरू किये गए अपने अभियान के तहत आमिर खान का नया शो आएगा जिसके लिए आमिर ने टीजर जारी किया गया है। गौरतलब है कि, मराठी टीवी शो ‘चला हवा येऊ द्या’ में पिछले दिनों आमिर खान अपनी बीबी किरण के साथ आये थे और वहां उन्होंने बताया था की कि वो अपनी मराठी को दुरुस्त कर रहे हैं क्योंकि जल्द ही मराठी चैनलों के लिए कुछ इंटरेस्टिंग लेकर आ रहे हैं। तूफान आलंया नाम के इस शो में आमिर मराठी के मशहूर और होनहार अभिनेता जितेंद्र जोशी के साथ नजर आएंगे। 

इस टीजर के मुताबिक शो तीन सेलेब्रिटी जोड़ियां मुकाबले में होंगी। विदर्भ योद्धा नाम की टीम में भरत गणेशपुरे और अमृता दाते, मराठवाड़ा वीर टीम में गिरीश कुलकर्णी और प्रतीक्षा लोनकर और पश्चिम महाराष्ट्र मावले टीम में सुनील बर्वे और सई ताम्हणकर होंगी। वैसे आपको बता दें कि आमिर खान इस प्रोमो में मराठी बोली में शो का आगाज कर रहे हैं लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल हरयाणवी पहलवान जैसा ही दिखाई दे रहा है।

आमिर का यह नया टीवी शो आठ अप्रैल से हर शनिवार को मराठी के प्रमुख चैनलों पर दिखाया जाएगा। हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस शो में आमिर किस रोल में नजर आने वाले हैं इस पर अब तक सस्पेंस बरकरार है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More