BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फिल्म पिंक को लेकर बोली ​तापसी पन्नू, कहा...

फिल्म पिंक को लेकर बोली तापसी पन्नू, कहा...64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुनी गई फिल्म ‘पिंक’ में सराहनीय प्रस्तुति देने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि उन्हें हमेशा से फिल्म की सामथ्र्य पर विश्वास था। तापसी ने एक बयान में कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना था कि यह फिल्म इस दुनिया में हर संभव पहचान को जीतने की क्षमता रखती है और मैं खुश हूं कि राष्ट्रीय पुरस्कार ने मेरे इस विश्वास की पुष्टि कर दी। एक खूबसूरत टीम का प्रयास जिसकी सराहना की गई। फिल्म हमेशा मेरी यादों में रहेगी।’

 

अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म शूजित सरकार द्वारा निर्मित है। इसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मुद्दे को उठाया गया है।

 

उन्होंने कहा, ‘कलाकार के रूप में, यह फिल्म मुझे अधिक ऊंचाई तक ले गई और व्यक्ति के रूप में इसने मेरे फैसलों में मेरे विश्वास को दृढ़ बनाया।’ अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म अदालती कार्रवाई पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि आज की महिलाएं क्या करना पसंद करती हैं और उनकी इस पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए।

 

फिल्म ‘पिंक’ में कीर्ति कुल्हारी, अंगद बेदी, एंड्रिया तारियंग और पीयूष मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More